त्रिपुरा राज्य सरकार ने "सहर्ष" विशेष शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की

Tags: Government Schemes State News

Tripura State Government launches "Saharsh" special education program

त्रिपुरा राज्य सरकार ने सामाजिक और भावनात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये  "सहर्ष" विशेष शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की। 

खबर का अवलोकन 

  • इसकी शुरुआत अगस्त 2022 में राज्य के 40 विद्यालयों में एक परीक्षण कार्यक्रम के रूप में की गयी थी, अब इसे राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिये उपलब्ध कराया जाएगा। 

  • इसका उद्देश्य बच्चों को उल्लास एवं उत्साहपूर्वक पढ़ाई करने में सक्षम बनाना है। 

  • प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक के अनुसार, वर्तमान में त्रिपुरा ग्रेड- I समूह के अंतर्गत आता है।

  • राज्य सरकार 204 स्कूलों को सहर्ष पाठ्यक्रम के लिए प्रशिक्षित कर चुकी है जबकि 200 और स्कूलों को जल्द ही प्रशिक्षित किया जाएगा।

  • त्रिपुरा के विभिन्न जिलों के तीस सहायक प्रधानाध्यापकों को भी सहर्ष कार्यान्वयन दूत के रूप में काम करने के लिए चुना गया था।

त्रिपुरा के बारे में

  • राजधानी - अगरतला

  • राज्यपाल - सत्यदेव नारायण आर्य

  • मुख्यमंत्री - माणिक साह

  • राजकीय पक्षी - हरा शाही कबूतर (डुकुला ऐनिया)

  • राजकीय वृक्ष - आगर (एक्विलारिया मैलाकेंसिस)

  • राजकीय पुष्प - नागेश्वर (मेसुआ फेरिया)

  • सीमाएँ - बांग्लादेश, मिजोरम और असम।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search