लुइस ए कैफरेली को 2023 एबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Tags: Awards

Luis A. Caffarelli awarded the 2023 Abel Prize

अर्जेंटीना के लुईस कैफरेली को 2023 का एबेल पुरस्कार दिया गया है।

खबर का अवलोकन 

  • 74 वर्षीय कैफरेली को यह पुरस्कार गणित में नॉनलीनियर पार्शियल इक्वेशंंस और फ्री-बाउंड्री प्रॉब्लम को लेकर दिए गए योगदान के लिए दिया गया है।

  • कैफेरेली का जन्म और पालन-पोषण ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में हुआ था, जिससे वह दक्षिण अमेरिका के पहले एबेल पुरस्कार विजेता बने।

  • वर्तमान में, वह टेक्सास विश्वविद्यालय, ऑस्टिन में प्रोफेसर हैं।

एबेल पुरस्कार के बारे में

  •  पहली बार 2003 में दिया गया एबेल पुरस्कार "गणित में अग्रणी वैज्ञानिक उपलब्धियों को मान्यता देता है"।

  • इसका नाम नार्वेजियन गणितज्ञ नील्स हेनरिक एबेल (1802-29) के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने अपने छोटे से जीवन में कई क्षेत्रों में अग्रणी योगदान दिया।

  • इसे अक्सर नोबेल पुरस्कार के समकक्ष माना जाता है।

  • पुरस्कार के रूप में 7.5 मिलियन क्रोनर (लगभग $ 720,000) का मौद्रिक पुरस्कार और नॉर्वेजियन कलाकार हेनरिक हौगन द्वारा डिज़ाइन किया गया एक ग्लास पट्टिका दिया जाता है।

  • यह पुरस्कार शिक्षा मंत्रालय की ओर से नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स द्वारा प्रदान किया जाता है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search