खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के लिए शुभंकर, लोगो, जर्सी, थीम सॉन्ग लॉन्च

Tags: National Sports News

हाल ही में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के प्रतीक चिन्ह, गीत, जर्सी और शुभंकर लॉन्च किया गया ।

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का शुभंकर एक गाय का रूप होगा, जिसका नाम ‘धाकड़’ रखा गया है I 

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022  के बारे में 

  • चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4  से 13 जून तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया जायेगा वहीं, इसके कुछ मुकाबले चंडीगढ़ में भी आयोजित होंगे।

  • चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार पांच पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों में गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल है। 

  • इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-ता पारंपरिक मार्शल आर्ट्स हैं, जबकि मलखंभ और योग फिटनेस से जुड़े हुए खेल हैं।

  • इस बार इस आयोजन में देश भर से 8500 खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा दल भाग लेगा।

  • इस बार  खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हरियाणा सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

  • इस प्रतियोगिता की शुरुआत 2018 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स नाम से नई दिल्ली में हुई थी।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz