मिलन नौसेना अभ्यास विशाखापत्तनम में शुरू

Tags: Defence

भारतीय नौसेना का बहुराष्ट्रीय नौसेना अभ्यास मिलन (एमआईएलइएएन - MILAN) 2022, 25 फरवरी 2022 को विशाखापत्तनम में शुरू हुआ। यह दो चरणों में 9 दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें बंदरगाह चरण 25 से 28 फरवरी तक और समुद्री चरण 01 से 04 मार्च तक होगा।

  • मिलन 2022 अभ्यास का विषय 'कैमराडरी - सामंजस्य - सहयोग' है।

  • इसका उद्देश्य भारत को दुनिया के लिए बड़े स्तर पर एक जिम्मेदार समुद्री शक्ति के रूप में प्रस्तुत करना है। 

  • मिलन अभ्यास में 40 से अधिक देश भाग ले रहे हैं।

मिलन

  • मिलन एक द्विवार्षिक बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है जिसकी शुरुआत भारतीय नौसेना ने 1995 में अंडमान और निकोबार कमान में की थी।

  • इसकी स्थापना के बाद से, यह आयोजन 2001, 2005, 2016 और 2020 को छोड़कर द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया गया है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search