महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पोषण उत्सव का आयोजन किया

Tags: National National News


महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 5वें राष्ट्रीय पोषण माह 2022 के समापन के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्यपथ पर 30 सितम्‍बर से 2 अक्टूबर 2022 तक "पोषण उत्सव" का आयोजन कर रहा है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • "पोषण उत्सव" का उद्घाटन 30 सितम्‍बर, 2022 को कर्तव्यपथ पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा किया गया।

  • "पोषण उत्सव" देश में मौजूद कुपोषण की चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष रूप से छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए सही पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करने हेतु एक मंच के रूप में कार्य करेगा।

  • अच्छे पोषण के मूलभूत संदेश के साथ 'पोषण उत्‍सव' का आयोजन एक मेले के रूप में किया जा रहा है।

  • पोषण उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्‍तुतियां, पोषण परेड, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वस्थ भोजन स्टॉल और पोषण का संदेश देने वाले खेलों का आयोजन शामिल होगा।

राष्ट्रीय पोषण माह के बारे में

  • पोषण अभियान के तहत, सितंबर के महीने को 2018 से हर साल पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।

  • इसमें प्रसव पूर्व देखभाल, स्तनपान, एनीमिया, विकास निगरानी, लड़कियों की शिक्षा, आहार, शादी की सही उम्र, स्वच्छता और स्वस्थ भोजन (खाद्य पोषण) पर केंद्रित एक महीने की गतिविधियां शामिल हैं।

  • 8 मार्च, 2018 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधान मंत्री द्वारा राजस्थान के झुंझुनू से पोषण अभियान की शुरुआत की गई।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz