अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस

Tags: Important Days


हर साल 30 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह दिन उन भाषा पेशेवरों के काम का सम्मान करने का अवसर देता है जो राष्ट्रों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • भाषा अनुवादक भाषाई सीमाओं को पार कर दुनिया के लोगों के बीच बेहतर संचार, व्यावसायिकता और समझ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • यह दिन बाइबिल अनुवादक सेंट जेरोम के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्हें अनुवादकों का संरक्षक माना जाता है।

  • सेंट जेरोम उत्तर-पूर्वी इटली के एक पुजारी थे, जिन्होंने ग्रीक पांडुलिपियों से बाइबिल का लैटिन में अनुवाद किया था।

  • अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2022 का विषय - "अ वर्ल्ड विदाउट बैरियर्स।"

दिन की पृष्ठभूमि

  • 24 सितंबर, 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक संकल्प पारित कर 30 सितंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस’ घोषित किया।

  • 30 सितंबर को सेंट जेरोम की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि स्वरुप चुना गया है।

  • इस दिवस को मनाने की शुरुआत इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर्स- एफआईटी ने की थी।

  • एफआईटी की स्थापना वर्ष 1953 में हुई थी।

  • वर्ष 1991 में इस फेडरेशन ने दुनिया भर के अनुवादकों को एकजुट करने के लिए आधिकारिक तौर पर इस दिवस को मान्यता प्रदान करने के विचार की शुरुआत की।



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz