1 अक्टूबर 2022 को आधिकारिक तौर पर '5G मोबाइल सेवा' लॉन्च करेंगे पीएम मोदी

Tags: place in news Economy/Finance Summits


प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक तौर पर 1 अक्टूबर 2022 को भारत में 5जी (5 वीं पीढ़ी) की दूरसंचार मोबाइल सेवा का शुभारंभ करेंगे। सेवा का व्यावसायिक लॉन्च दिवाली में होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री 1-4 अक्टूबर 2022 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली छठी भारतीय मोबाइल कांग्रेस में इस सेवा का उद्घाटन करेंगे।

छठी भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2022 की थीम: न्यू डिजिटल यूनिवर्स है "।

भारत की तीन प्रमुख मोबाइल कंपनियां जिन्हें 5जीलाइसेंस मिला है ; जियो ,एयरटेल और वोडा- आईडिया भीवहां मौजूद रहेंगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, भारती ग्रुप के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला अपनी अपनी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

5जी सेवा का कमर्शियल लॉन्च

मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 45वीं वार्षिक आम बैठक में घोषणा की थी कि उसकी दूरसंचार कंपनी जियो दीवाली तक दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के चार महानगरों में 5जी सेवाएं शुरू करेगी और दिसंबर 2023 तक पूरे देश को कवर कर लिया जाएगा।

सुनील मित्तल के स्वामित्व वाली एयरटेल अक्टूबर में अपनी सेवाओं को लॉन्च करने और उसी समय सीमा के आसपास पूरे भारत में उनका विस्तार करने की योजना बना रही है।

बिड़ला के स्वामित्व वाली वोडाआइडिया ने अभी तक 5जी सेवाओं पर अपनी योजना की घोषणा नहीं की है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz