नासा का डेविंसी मिशन

Tags: Science and Technology

नासा द्वारा “डेविंसी मिशन” नामक एक मिशन लांच करने की योजना बनाई जा रही है। DAVINCI का अर्थ है “Deep Atmosphere Venus Investigation of Noble gases, Chemistry and Imaging Mission”।

  • डेविंसी मिशन के बारे में 

  • यह मिशन 2029 में शुक्र गृह के निकट उड़ान भरेगा और इसके कठोर वातावरण का पता लगाएगा।

  • यह जून 2031 तक शुक्र की सतह पर पहुंच जाएगा।

  • यह मिशन शुक्र के बारे में डेटा कैप्चर करेगा, जिसे वैज्ञानिक 1980 के दशक की शुरुआत से मापने की कोशिश कर रहे हैं।

  • डेविंसी अंतरिक्ष यान रसायन विज्ञान प्रयोगशाला 

  • डेविंसी अंतरिक्ष यान एक उड़ान रसायन विज्ञान प्रयोगशाला के रूप में काम करेगा।

  • यह शुक्र के वातावरण और जलवायु के विभिन्न पहलुओं को माप सकता है।

  • अंतरिक्ष यान के उपकरण शुक्र की सतह का नक्शा बनाने के साथ-साथ शुक्र के पर्वतीय उच्चभूमि की संरचना का पता लगाने में भी सक्षम होंगे I 

  • शुक्र ग्रह के बारे में

  • सूर्य से दूरी के हिसाब से यह दूसरा ग्रह है। संरचनात्मक रूप से पृथ्वी से कुछ समानता रखने के कारण इसे पृथ्वी का जुड़वाँ ग्रह भी कहा जाता है।

  • शुक्र ग्रह पर वातावरण काफी सघन और विषाक्त है, जिसमें मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड गैस और सल्फ्यूरिक एसिड के बादल विद्यमान हैं।

  • शुक्र सिर्फ दो ग्रहों में से एक है जो पूर्व से पश्चिम की ओर घूमते हैं। केवल शुक्र और यूरेनस ही इस प्रकार रोटेशन करते है। 

  • शुक्र पर,  दिन-रात का एक चक्र पृथ्वी के 117  दिन के बराबर होता हैं क्योंकि शुक्र, सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षीय घूर्णन के विपरीत दिशा में घूमता है।

  • शुक्र ग्रह से संबंधित मिशन

  • इसरो शुक्रयान: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) भी शुक्र ग्रह से संबंधित एक मिशन की योजना बना रहा है, जिसे फिलहाल ‘शुक्रयान मिशन’ कहा गया है।

  • अकात्सुकी (वर्ष 2015- जापान)

  • वीनस एक्सप्रेस (वर्ष 2005- यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी)

  • नासा का मैजलन (वर्ष 1989)



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search