राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस : 10 जुलाई

Tags: Important Days

National-Fish-Farmers-Day-10-July

भारत में मत्स्य कृषकों, मछुआरों और मछली पालन से जुड़े अन्य हितधारकों के कार्य को सम्मान और समर्थन देने हेतु प्रति वर्ष 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन:

  • वर्ष 2023 में पूरे देश में 23वां राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जा रहा है। 
  • 10 जुलाई 1957 के दिन पहली बार डॉ. हीरालाल चौधरी और डॉ. अलीकुन्ही ने ओडिशा के अंगुल में प्रमुख कार्प्स के सफल प्रेरित प्रजनन में कार्प्स पिट्यूटरी हार्मोन को निकालने में सफलता प्राप्त की थी।
  • इसी दिवस को दोनों वैज्ञानकों ने हाइपोफिजेशन का प्रदर्शन किया था, जो भारतीय मेजर कार्प्स में प्रजनन को प्रेरित करने की एक तकनीक है। 
  • वैज्ञानकों के इसी योगदान को चिन्हित करने हेतु प्रति वर्ष देश में 10 जुलाई को मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है। 

राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस की शुरुआत: 

  • भारत सरकार द्वारा 10 जुलाई 2001 को राष्ट्रीय मत्स्य पालन दिवस के रूप में नामित किया था। 
  • इसके बाद 2001 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने देश का पहला राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस का समारोह आयोजित किया। इसी के साथ मत्स्य पालन शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान -सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ फिशरीज एजुकेशन भी शामिल हुआ।  
  • इस दिवस का उद्देश्य स्थायी मत्स्य पालन स्टॉक और मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करने के लिए देश के मत्स्य पालन संसाधनों का प्रबंधन करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 

राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस 2023 का आयोजन: 

  • 10 जुलाई, 2023 को महाबलीपुरम में राष्ट्रीय मछली किसान दिवस 2023 उत्सव कार्यक्रम में देश भर के 30 असाधारण स्टार्टअप की एक प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें देश में मत्स्य पालन नवप्रवर्तकों में से सर्वश्रेष्ठ का प्रदर्शन करेगी।

मत्स्य पालन उद्योग से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य: 

  • राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के आकड़ों के अनुसार, सिर्फ मत्स्य उद्योग से 334.41 अरब रुपए का निर्यात राजस्व प्राप्त किया है। मत्स्य उद्योग का भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7% योगदान है
  • भारत विश्व का दूसरा प्रमुख जलीय कृषि कार्य करने वाला देश है।
  • मत्स्य उत्पादक देशों में भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  • देश में गुजरात समुद्री मछली के उत्पादन में सबसे आगे है। 

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search