नई दिल्ली 28 मार्च से 2 अप्रैल तक 36वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 की मेजबानी करेगी: यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग

Tags: Sports

36th Asian Wrestling Championships 2023

नई दिल्ली,  28 मार्च से 2 अप्रैल 2023  तक 36वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 का मेजबानी करेगा । इसकी घोषणा 20 दिसंबर 2022 को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यू डब्ल्यू डब्ल्यू) नेकी ।  नई दिल्ली 7वीं बार इस कार्यक्रम की मेजबानी करेगी।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप पहलवानों को रैंकिंग अंक प्रदान करेगी जो सितंबर 2023 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए उनकी वरीयता तय करेगी।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 16 से 24 सितंबर 2023 तक सर्बिया के बेलग्रेड में होने वाली है।

1979 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का पहला संस्करण भी भारत में जालंधर में आयोजित किया गया था। मुंबई ने 1987 में एक बार इसकी मेजबानी की थी।

मंगोलिया में आयोजित 35वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में भारतीय पहलवानों ने 17 पदक जीते - एक स्वर्ण, पांच रजत और 11 कांस्य।

टोक्यो 2020 के रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया ने भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता, जबकि टोक्यो 2020 के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया को रजत से संतोष करना पड़ा।

जापान 10 स्वर्ण पदक सहित 21 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। ईरान 17 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जिसमें 10 स्वर्ण शामिल थे।

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग  ने 2023  में आयोजित होने वाले चार रैंकिंग श्रृंखला टूर्नामेंटों के लिए मेजबान शहरों की नामों की घोषणा की ।

ज़गरेब (क्रोएशिया) और काहिरा (मिस्र) फरवरी में पहली और दूसरी श्रृंखलाओं की मेजबानी करेंगे जबकि बिश्केक (किर्गिस्तान) और बुडापेस्ट (हंगरी) क्रमशः जून और जुलाई में अगले दो श्रृंखलाओं की मेजबानी करेंगे।

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग

यह दुनिया में शौकिया कुश्ती का अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय है। इसे पहले  फिला(FILA) (Fédération Internationale des Luttes Associées) या - इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एमेच्योर रेसलिंग के नाम से जाना जाता था।

मुख्यालय: कोर्सियर-सुर-वेवे, स्विट्जरलैंड

अध्यक्ष : नेनाद लालोविक


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search