पार्थ सालुंखे रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम पुरुष तीरंदाज बने

Tags: Sports

3 से 9 जुलाई 2023 तक आयरलैंड में आयोजित विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में ‘पार्थ सालुंखे’ रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम पुरुष तीरंदाज बन गए हैं। इस चैंपियनशिप में भारत ने अपने अब तक के सर्वोच्च 11 पदकों के साथ समापन किया।

खबर का अवलोकन:

  • महाराष्ट्र के सतारा के 19 वर्षीय खिलाड़ी ने 9 जुलाई को अंडर-21 पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत फाइनल में एक कोरियाई को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  • रैंकिंग राउंड में शीर्ष पर रहने वाले सालुंखे ने सातवीं वरीयता प्राप्त सोंग इंजुन को पांच-सेट के कड़े मुकाबले में 7-3 से हराया।
  • भारत ने अंडर-21 महिला रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में भी कांस्य पदक जीता जब भाजा कौर ने चीनी ताइपे की सु सीन-यू को 7-1 से हराया। 

भारत चैंपियनशिप में अब तक के सर्वोच्च 11 पदक प्राप्त किया: 

  • भारत छह स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक के साथ समाप्त हुआ, जो कुल पदकों की संख्या के मामले में सर्वोच्च रहा है।
  • रैंकिंग के मामले में वे कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रहे, जिसने छह स्वर्ण और चार रजत पदक के साथ पोल पोजीशन हासिल की।

आयरलैंड: 

  • राजधानी: डबलिन
  • मुद्रा: यूरो 
  • राष्ट्रपति: माइकल डी. हिगिंस
  • प्रधानमंत्री: लियो वराडकर (भारतवंशी)
  • वर्तमान में यूरोप में कुल तीन देशों में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री हैं- ऋषि सुनक (ब्रिटेन), एंटोनियो कोस्टा (पुर्तगाल) और लियो वराडकर (आयरलैंड)।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search