आईएआरआई द्वारा दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन

Tags: Festivals National

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले पूसा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 2 से 4 मार्च 2023 तक दिल्ली में किया जाएगा। 

खबर का अवलोकन:

  • पूसा कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर ही हैं। 

  • पूसा कृषि विज्ञान मेले का थीम - “श्री अन्न द्वारा पोषण, खाद्य एवं पर्यावरण सुरक्षा”है।

  • इस वर्ष मेले के मुख्य आकर्षण हैं- कृषि में महत्वपूर्ण व सम-सामयिक मुद्दों पर तकनीकी सत्र, अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न वर्ष के अंतर्गत श्री अन्न आधारित मूल्य श्रंखला का विकास, स्मार्ट खेती/संरक्षित खेती मॉडल, जलवायु अनुकूल एवं संपोषक कृषि, कृषि विपणन एवं निर्यात।

  • कृषि-स्टार्टअप, विशेष रूप से श्री अन्न आधारित स्टार्टअप अपने स्टॉल लगाएंगे। यह युवाओं को आजीविका के स्रोत के रूप में स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा।

  • मेले में गेहूं, सरसों, चना, सब्जियों, फूलों और फलों की महत्वपूर्ण किस्मों का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। 

  • किसान परामर्श स्टॉल किसानों की समस्याओं के समाधान में मदद करेंगे।

  • संस्थान द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

  • इस दौरान नवोन्मेषी किसान सम्मेलन किसानों के बीच आपस में जानकारी आदान-प्रदान करने की सुविधा प्रदान करेगा। 

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search