छत्रपति संभाजीनगर में महिला-20 इंसेप्शन की दो दिवसीय बैठक

Tags: Summits National News


27-28 फरवरी, 2023 तक भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान दुनिया भर में महिलाओं के स्थिति और दशा में सुधार पर चर्चा करने के लिए महिला-20 (W20) इंसेप्शन मीटिंग महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरगांबाद) में आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने किया।

खबर का अवलोकन:

  • W20 बैठक का मुख्य विषय ‘महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए लैंगिक समानता, समानता और गरिमा की खोज’ है। 

  • बैठक का मुख्य उद्देश्य लैंगिक समानता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। 

भारत की G20 अध्यक्षता के तहत W20 के पांच प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं: 

  • उद्यमिता क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना

  • जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व

  • लैंगिक डिजिटल विभाजन को कम करना

  • शिक्षा और कौशल विकास और परिवर्तन निर्माताओं के रूप में महिलाएं और

  • लड़कियाों के लिए जलवायु लचीलापन कार्रवाई करना शामिल है।

  • भारत में होने वाली W20 इंसेप्शन मीट में महिलाओं को सभी क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने के लिए इन्हीं पांच मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा बैठक के दौरान लैंगिक संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

महिला-20 की तीन बैठक: 

  • G20 अध्यक्षता के दौरान भारत में W20 इंसेप्शन की कुल तीन बैठकें आयोजित की जा रही है।


    • पहली बैठक महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 27-28 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई।

    • दूसरी बैठक 13-14 अप्रैल को राजस्थान के जयपुर में होगी और 

    • तीसरी बैठक 15-16 जून को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में W20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा।

महिला-20 सम्मलेन: 

  • महिला-20, G20 के तहत विश्व में लैंगिक समानता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

  • इसे 2015 में तुर्की की अध्यक्षता के दौरान स्थापित किया गया था।

  • इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लैंगिक विचारों को G20 चर्चाओं में मुख्यधारा में शामिल किया जाए और नीतियों और प्रतिबद्धताओं के रूप में G20 नेताओं की घोषणा में अनुवादित किया जाए।

  • भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान W20 की अध्यक्ष संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा हैं।




Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search