डेनमार्क के युवराज और राजकुमारी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

Tags: Person in news


28 फरवरी, 2023 को डेनमार्क के युवराज फ्रेडरिक और राजकुमारी मैरी ने राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

खबर का अवलोकन:

  • भारत-डेनमार्क संबंध पिछले कुछ वर्षों में हर दृष्टि से और भी अधिक प्रगाढ़ हुए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में काफी वृद्धि होगी।

  • जलवायु परिवर्तन एक ऐसा क्षेत्र या विषय है जिस पर भारत और डेनमार्क के विचारों एवं हितों में व्‍यापक समानता है।

  • भारत ने स्‍वयं को ‘जलवायु अनुकूल विकास’ के पथ पर अग्रसर कर दिया है। भारत ने सतत् जीवन शैली के साथ-साथ प्रकृति का सम्मान करने के लिए ‘लाइफ - पर्यावरण के लिए जीवन शैली’ नामक एक नए मिशन का शुभारंभ किया है। 

पर्यावरण के लिए जीवनशैली (LiFE- लाइफ):

  • लाइफ का विचार भारत द्वारा वर्ष 2021 में ग्लासगो में 26वें संयुक्त्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कॉप26) के दौरान लाया गया।

  • यह पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली को बढ़ावा देता है जो 'विवेकहीन और व्यर्थ खपत' के बजाय 'सावधानी के साथ और सुविचारित उपयोग' पर केंद्रित है।

  • यह जलवायु से संबंधित सामाजिक मानदंडों को प्रभावित करने के लिए सामाजिक नेटवर्क की क्षमता का लाभ उठाने का प्रयास करता है।

डेनमार्क: 

  • राजधानी: कॉपनहेगन

  • मुद्रा: डेनिश क्रोन (DKK)

  • सरकार का स्वरूप: संवैधानिक राजशाही (रानी-    मारग्रेथा II)

  • प्रधानमंत्री: मेटे फ्रेडरिक्सन


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search