केरल में शुरू हुआ रामायण मासम

Tags: State News

केरल राज्य में 17 जुलाई, 2022 से रामायण मासम शुरू हो रहा है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • मलयालम कैलेंडर के अनुसार यह वर्ष के अंतिम माह कर्कीडकम की शुरुआत का प्रतीक है।

  • रामायण मास के दौरान केरल के हिंदू घरों में पूरे महीने गोधूलि बेला में रामायण के श्‍लोकों का पाठ किया जाता है।

  • यह मास आयुर्वेदिक उपचार और तीर्थ यात्राओं के लिये अनुकूल माना जाता है।

  • रामायण मासम का समापन 16 अगस्‍त को होगा।

  • उत्तर भारत में तुलसी रामायण का जो स्थान है, वही केरल में एशुत्तच्छन द्वारा विरचित आध्यात्म रामायण किहिपांट’ का है।

  • सोलहवीं सदी में रचित इस लोकप्रिय कृति का पाठ वर्ष में पूरे एक महीने श्रावण (मलयालम कर्कडकमास ) में निरंतरता से किया जाता है।

  •  केरल के प्रसिद्ध त्योहार ओणम से पूर्व यह अनुष्ठान संपन्न  होता है।

  • श्रीरामचन्द्र जी की वन यात्रा से केरल का भी संबंध माना जाता है।

  • केरल का एक प्रसिद्ध तीर्थस्थान शबरीमला के मार्ग में पंपासर के पास स्थित शबरीपीठ, वनवास काल में राम- शबरी के दर्शन को प्रमाणित करता है। ‘मला’ शब्द मलयालम में पर्वत के लिये प्रयुक्त होता है। 





Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search