आदिमानव का जीनोम खोजने वाले वैज्ञानिक स्वंते पाबो कोमेडिसिन का नोबेल पुरस्कार

Tags: Awards Person in news International News

स्वीडिश आनुवंशिकीविद् स्वंते पाबो ने 3 अक्टूबर 2022 को ,उन खोजों के लिए फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2022 का नोबेल पुरस्कार जीता, जो हमें यह समझने में मदद करती हैं कि आधुनिक मानव विलुप्त पूर्वजों से कैसे विकसित हुआ।

नोबेल समिति के अनुसार, स्वंते पाबो ने "विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित खोजों" के लिए यह  पुरस्कार जीता है ।

स्वंते पाबो वर्तमान में जर्मनी के लीपज़िग में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर इवोल्यूशनरी एंथ्रोपोलॉजी में निदेशक हैं।

स्वंते पाबो स्वीडिश बायोकेमिस्ट कार्ल सुने डेटलोफ बर्गस्ट्रॉम के बेटे हैं, जिन्होंने 1982 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार जीता था।

उनका अग्रणी कार्य

उन्होंने साइबेरिया में खोजी गई उंगली की हड्डी के 40,000 साल पुराने टुकड़े से डेनिसोवन्स नामक एक नई मानव प्रजाति की खोज की।

इंसान की निएंडरथाल नाम की विलुप्त हो चुकी प्रजाति के जीनोम की खोज के दौरान उन्होंने एक ऐसी तकनीक विकसित कर ली जिससे किसी भी जीवाश्म के जीनोम तक पहुंचा जा सकता है।

डॉ. पेबो ने ऐसी तकनीक विकसित की जिससे जीवाश्म के रूप में मिलने वाली छोटी सी हड्डियों से भी जीनोम निकाला जा सकता है।

डॉ. पेबो की 40 साल से ज्यादा लंबी मेहनत ने ऐसी तकनीक खोजी, जिससे लाखों साल पुराने जीनोम का सटीक विश्लेषण किया जा सकता है. इस तकनीक के जरिए डीएनए से, बैक्टीरिया, फंगस, धूल, मौसमी बदलावों और बाहरी रासायनिक परिवर्तन जैसे फैक्टरों को साफ किया जाता है।  बीते 20 साल में यह तकनीक इतनी आगे जा चुकी है कि अब एक साथ लाखों डीएनए का विश्लेषण किया जा सकता है.

जीनोम क्या है

जीनोम ,किसी कोशिका के भीतर जींस की जानकारी वाले सेट होते हैं। जीनोम के भीतर डीएनए में उस जीव की पूरी अनुवांशिक जानकारी रहती है।जीनोम कही जाने वाली ये इंफॉर्मेशन डीएनए मॉलिक्यूल्स से बनी होती हैऔर  जब कभी कोशिका विभाजित या कॉपी होती है तो ये सूचना भी साथ में कॉपी होती है।

नोबेल पुरुस्कार

नोबेल पुरस्कार, जिसे दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है, स्वीडिश डायनामाइट के आविष्कारक और धनी व्यापारी अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में बनाया गया था।

विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए पुरस्कार 1901 से दिए जाते रहे हैं और अर्थशास्त्र पुरस्कार पहली बार 1969 में दिया गया था।

पुरस्कारों में 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग $900,000) का नकद पुरस्कार होता है और यह 10 दिसंबर 2022 को दिया जाएगा। 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है।।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz