यूएई 13वीं विश्व व्यापार संगठन मंत्रिस्तरीय बैठक 2024 की मेजबानी करेगा

Tags: Summits Economics/Business International News

UAE to host the 13th WTO Ministerial Meeting in 2024

संयुक्त अरब अमीरात  फरवरी 2024 में 13वीं विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा। अफ्रीकी देश कैमरून ने भी 13वीं डब्ल्यूटीओ मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करने की इच्छा व्यक्त की थी।

डब्ल्यूटीओ का 12वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 12 जून से 17 जून तक जिनेवा, स्विट्जरलैंड में आयोजित किया गया था। मूल रूप से इसे 2020 में कजाकिस्तान में आयोजित किया जाना था, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

मंत्रिस्तरीय सम्मेलन विश्व व्यापार संगठन का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है और इसकी बैठक आमतौर पर हर दो साल में होती है ।

यह विश्व व्यापार संगठन के सभी सदस्यों को एक साथ लाता है और किसी भी बहुपक्षीय व्यापार समझौते के तहत सभी मामलों पर निर्णय लेता है।

विश्व व्यापार संगठन की स्थापना 1 जनवरी 1995 को शुल्क और व्यापार पर सामान्य समझौते (जीएटीटी) के स्थान पर की गई थी।

इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया में नियम आधारित व्यापार प्रणाली को बढ़ावा देना और सदस्य देशों के बीच व्यापार संबंधी विवादों को सुलझाना है।

विश्व व्यापार संगठनका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

विश्व व्यापार संगठन में 164 सदस्य देश हैं।

विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक: नाइजीरिया की  डॉ न्गोज़ी-ओकोन्जो-इवेला( Dr Ngozi -Okonjo-Iweala)

विश्व व्यापार संगठन मंत्रिस्तरीय बैठक

क्रम संख्या

जगह

तिथि

प्रथम

सिंगापुर

9 से 13 दिसंबर 1996।

द्वितीय

जिनेवा, स्विट्जरलैंड

मई 18 - 20, 1998

तीसरा

सिएटल, संयुक्त राज्य अमेरिका

30 नवंबर - 3 दिसंबर 1999,

चौथी

दोहा, कतार

9-14 नवंबर 2001

पांचवां

कैनकन, मेक्सिको

सितंबर 10 से 14, 2003

छठा

हॉगकॉग

13 दिसम्बर से 18 दिसम्बर 2005,

सातवां

जिनेवा, स्विट्जरलैंड

 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2009,

आठ

जिनेवा, स्विट्जरलैंड

15 - 17 दिसम्बर, 2011,

नौवां

बाली, इंडोनेशिया

3 से 7 दिसंबर 2013

दसवां

नैरोबी, केन्या

दिसंबर 15 से 19, 2015,

ग्यारहवां

ब्यूनोस एयर्स, अर्जेंटीना

10 दिसंबर से 13 दिसंबर, 2017,

बारहवां

जिनेवा, स्विट्जरलैंड

12 जून से 17 जून, 2022

फुल फॉर्म

डब्ल्यूटीओ/ WTO : वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनिज़ैशन

गैट/GATT: जेनरल अग्रीमन्ट ऑन टैरीफ ऐन्ड ट्रैड


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search