190 से अधिक देशों ने प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र को बहाल करने के लिए लैंडमार्क जैव विविधता संधि को अपनाया

Tags: Environment International News

Over 190 nations adopt landmark biodiversity pact to restore natural ecosystems

चीन की अध्यक्षता में और कनाडा द्वारा आयोजित, जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के पक्षकारों के 15वें सम्मेलन (सीओपी 15) ने "कुनमिंग-मॉन्ट्रियल ग्लोबल बायोडायवर्सिटी फ्रेमवर्क" (जीबीएफ) को अपनाया, जिसमें 2030 तक के लिए चार गोल्स और 23 टार्गेट्स तय किए गए।

कुनमिंग-मॉन्ट्रियल ग्लोबल बायोडायवर्सिटी फ्रेमवर्क" (जीबीएफ)

  • 19 दिसंबर को दुनिया के 190 से अधिक देशों ने जैव विविधता के खतरनाक नुकसान को दूर करने और प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र को बहाल करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों के ऐतिहासिक पैकेज पर सहमति व्यक्त की।

  • कुनमिंग-मॉन्ट्रियल ग्लोबल बायोडायवर्सिटी फ्रेमवर्क अगले दशक के लिए जैव विविधता और पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण, बहाली और स्थायी प्रबंधन के लिए एक वैश्विक रोडमैप प्रदान करता है।

  • फ्रेमवर्क का उद्देश्य जैव विविधता हानि को रोकने के लिए समाज की भागीदारी के साथ सरकारों और स्थानीय सरकारों द्वारा तत्काल और परिवर्तनकारी कार्रवाई को उत्प्रेरित, सक्षम और प्रेरित करना है।

  • इसमें चार गोल्स और 23 टार्गेट्स को निर्धारित किया गया है जिन्हें 2030 तक हासिल किया जाना है।

चार वैश्विक गोल्स 

गोल 1

  •  2050 तक प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र के क्षेत्र में काफी वृद्धि करते हुए, सभी पारिस्थितिक तंत्रों की अखंडता, कनेक्टिविटी और लचीलापन बनाए रखना, बढ़ाया जाना या बहाल किया जाना।

  • ज्ञात खतरे वाली प्रजातियों के मानव प्रेरित विलुप्त होने को रोका जाना और 2050 तक विलुप्त होने की दर और सभी प्रजातियों का जोखिम दस गुना कम करना।

गोल 2

  • 2050 तक वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लाभ के लिए जैव विविधता का निरंतर उपयोग और प्रबंधन और पारिस्थितिकी तंत्र कार्यों और सेवाओं सहित लोगों के लिए प्रकृति के योगदान को महत्व दिया जाना और बढ़ावा देना।

गोल 3

  • आनुवंशिक संसाधनों के उपयोग से मौद्रिक और गैर-मौद्रिक लाभ, और आनुवंशिक संसाधनों पर डिजिटल अनुक्रम की जानकारी, और आनुवंशिक संसाधनों से जुड़े पारंपरिक ज्ञान, स्वदेशी लोगों और स्थानीय समुदायों के साथ उचित और समान रूप से साझा किया जाना।

गोल 4

  • वित्तीय संसाधनों, क्षमता-निर्माण, तकनीकी और वैज्ञानिक सहयोग सहित कार्यान्वयन के पर्याप्त साधन, और कुनमिन-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचे को पूरी तरह से लागू करने के लिए प्रौद्योगिकी तक पहुंच और हस्तांतरण सभी पक्षों, विशेष रूप से विकासशील देशों के लिए सुरक्षित और समान रूप से सुलभ हो।

वैश्विक लक्ष्य

  • जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के कामकाज और सेवाओं के लिए विशेष महत्व के क्षेत्रों पर जोर देने के साथ दुनिया की कम से कम 30 प्रतिशत भूमि, अंतर्देशीय जल, तटीय क्षेत्रों और महासागरों का प्रभावी संरक्षण और प्रबंधन। वर्तमान में, केवल लगभग 17% भूमि और 7% महासागर संरक्षित हैं।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search