मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख मोहम्मद बिन अब्दुल करीम की भारत यात्रा

Tags: Person in news

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल-इस्सा 10 जुलाई 2023 को पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। डॉ. अल-इस्सा उदारवादी इस्लाम के प्रसिद्ध विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं।

खबर का अवलोकन:

  • लीग के महासचिव डॉ. अल-इस्सा ने 11 जुलाई को इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में संयुक्त रूप से अन्य धार्मिक नेताओं और शिक्षाविदों को संबोधित किया। 
  • अपने इस संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम समुदाय को अपनी राष्ट्रीयता पर गर्व है कि वे भारतीय नागरिक हैं। उन्हें अपने संविधान पर भी गर्व महसूस होता है। भारत दुनिया को शांति का संदेश भेज सकता है।  
  • भारतीय समुदाय अपनी विविधता के साथ न केवल शब्दों में बल्कि ज़मीनी स्तर पर भी सह-अस्तित्व का एक महान मॉडल हैं।
  • भारत विश्व में दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी का घर है। 2011 में भारत में मुसलमानों की आबादी 17.22 करोड़ था। 
  • भारतीय मुस्लिम आबादी इस्लामिक सहयोग संगठन के 33 से अधिक सदस्य देशों की संयुक्त आबादी के लगभग बराबर है। 

मुस्लिम वर्ल्ड लीग: 

  • मुस्लिम वर्ल्ड लीग की स्थापना 18 मई 1962 को मक्का में आयोजित जनरल इस्लामिक कॉन्फ्रेंस की बैठक के दौरान अपनाए गए एक प्रस्ताव के द्वारा की गई थी। इसकी स्थापना के बाद से इसके आठ महासचिव रहे हैं।
  • मुस्लिम वर्ल्ड लीग का उद्देश्य इस्लाम और कुरान और सुन्नत में प्रस्तुत उदारवादी मूल्यों का बढ़ावा देना है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search