Current Affairs search results for tag: popular
By admin: March 3, 2022

1. संयुक्त राष्ट्र में रूस के विरुद्ध मतदान से पुनः दूर रहा भारत

Tags: Popular International News

भारत ने "यूक्रेन के खिलाफ आक्रामकता" शीर्षक से संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव में मतदान के दौरान भाग नहीं लिया। यह पांचवीं बार है जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर यूक्रेन से संबंधित प्रस्तावों पर मतदान न कर तटस्थ रहा है। 

संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव में "यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रमण" की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इसने मांग की कि रूस तुरंत यूक्रेन में बल का प्रयोग बंद कर दे और यूक्रेन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमाओं से बिना शर्त अपनी सेना वापस ले लें। इसने यूक्रेनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। इसने सभी पक्षों को 2014 और 2015 में मिन्स्क समझौते का पालन करने का आह्वान किया।

इस प्रस्ताव का 193 देशों में से 141 सदस्यों ने समर्थन किया और चीन सहित 34 देशों ने इसपर भाग नहीं लिया।

केवल रूस, उत्तर कोरिया, इरिट्रिया, सीरिया और बेलारूस ने इस प्रस्ताव के विरुद्ध मतदान किया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस.तिरुमूर्ति ने भारत सरकार की नीति पेश करते हुए समस्या के कूटनीतिक समाधान का आह्वान किया।

रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया क्योंकि रूस यह चिंतित कर रहा था कि ज़ेलेंस्की के कारण यूक्रेन, संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) में न शामिल हो जाय जो रूस की सुरक्षा के लिए खतरा है।

भारत के रूस के साथ बहुत करीबी संबंध हैं जिसने कश्मीर, बांग्लादेश और चीन पर भारत का लगातार समर्थन किया है। भारत, रूस को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता।

महासभा का वोट वास्तविकता में कुछ भी नहीं बदलेगा और यह मुख्य रूप से प्रतीकात्मक प्रकृति की होती है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा

संयुक्त राष्ट्र महासभा की स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के तहत की गई थी। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सभी 193 सदस्य देश महासभा के सदस्य हैं।

महासभा प्रत्येक वर्ष सितंबर से दिसंबर (मुख्य भाग) और उसके बाद जनवरी से सितंबर के मध्य  मिलती है।

महासभा का कार्य

  • यह सदस्य राज्यों को नीतियों या कार्यक्रमों की सिफारिश कर सकता है लेकिन सदस्य देश कानूनी रूप से इसका पालन करने के लिए बाध्य नहीं हैं।
  • इसकी प्रकृति में मूल रूप से नैतिक शक्ति है क्योंकि यह विश्व के लोगों का प्रतिनिधित्व करती है।
  • हालांकि सदस्य देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के फैसले का पालन करना होगा।

महासभा के कुछ महत्वपूर्ण कार्य इस प्रकार हैं:

  • यह शांति के लिए खतरा, शांति भंग या आक्रामकता के कार्य के मामलों में कार्रवाई कर सकता है, जब सुरक्षा परिषद स्थायी सदस्य के नकारात्मक वोट के कारण कार्रवाई करने में विफल रही है।

  • सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्यों और अन्य संयुक्त राष्ट्र परिषदों और इसके संस्थाओं के सदस्यों का चुनाव और सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर महासचिव की नियुक्ति करना।

  • निरस्त्रीकरण सहित अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सहयोग के सामान्य सिद्धांतों पर विचार और सिफारिशें करना। 

  • अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रश्न पर चर्चा करना और उस स्थिति को छोड़कर जहां वर्तमान में सुरक्षा परिषद द्वारा किसी विवाद या स्थिति पर चर्चा की जा रही है, उस पर सिफारिशें करना।

  • विभिन्न देशों के मध्य मैत्रीपूर्ण संबंधों को खराब करने वाली किसी भी स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सिफारिशें करना। 


महासभा में निर्णय लेने की प्रक्रिया

  • सुरक्षा परिषद के विपरीत, जहां पांच स्थायी सदस्य, रूस, चीन, अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन  किसी भी प्रस्ताव को वीटो कर सकते हैं, महासभा में किसी भी देश के पास महासभा में कोई वीटो पावर नहीं है।

  • हर देश का एक वोट होता है।

  • कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर जैसे शांति और सुरक्षा पर सिफारिशें, सुरक्षा परिषद का चुनाव और आर्थिक और सामाजिक परिषद के सदस्य, और बजटीय प्रश्न आदि के लिए सदस्य राज्यों के दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता है, जबकि अन्य मामलों के लिए एक साधारण बहुमत की आवश्यकता होती है।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का चुनाव हर साल किया जाता है।
  • मालदीव के वर्तमान अध्यक्ष : अब्दुल्ला शाहिद हैं।
  • विजय लक्ष्मी पंडित 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनने वाली पहली भारतीय और महिला बनीं।
  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका।
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव: पुर्तगाल के एंटोनियो गुटेरेस।

यूक्रेन में संघर्ष की विस्तृत समझ के लिए कृपया रूसी-यूक्रेन संघर्ष पर हमारा ब्लॉग देखें।

By admin: March 2, 2022

2. एयर इंडिया का सीईओ बनने से इल्कर आयसी ने किया इनकार

Tags: Popular Person in news

भारत में बढते विरोध को देखते हुए ,तुर्की के इल्कर आयसी ने एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद लेने से इनकार कर दिया है । टाटा समूह द्वारा भारत सरकार से एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद उन्हें द्वारा सीईओ घोषित किया गया  था।

  • इल्कर आयसी तुर्की एयरलाइंस के पूर्व अध्यक्ष थे, और 1994 में तुर्की के वर्तमान राष्ट्रपति  तैयप एर्दोगन के सलाहकार भी थे जब  एर्दोगन  इस्तांबुल के मेयर थे।

  •  वर्तमान में भारत के तुर्की के साथ सम्बन्ध अच्छे नहीं है, क्योंकि राष्ट्रपति  तैयप एर्दोगन कश्मीर पर  हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करते हैं और भारत की आलोचना करते हैं ।

  •  इल्कर आयसी का तुर्क होना और विशेष रूप से एर्दोगन के साथ उनके संबंधो को भारत में कुछ लोग द्वारा भारत की सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में देखा रहा  था ।

By admin: March 2, 2022

3. 19वीं भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग बैठक आगरा में आयोजित

Tags: Popular Defence

भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग समूह (एमसीजी) की बैठक का 19वां संस्करण 01-02 मार्च, 2022 को आगरा, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया।

  • बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय पक्ष से अध्यक्ष, चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) के चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ, एयर मार्शल बीआर कृष्णा और यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के डिप्टी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल स्टीफन डी स्केलेंका ने अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व किया। 

  • भारत-अमेरिका एमसीजी मुख्यालय, एकीकृत रक्षा कर्मचारियों और यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के बीच रणनीतिक और परिचालन स्तरों पर नियमित वार्ता के माध्यम से देशों के मध्य रक्षा सहयोग की प्रगति के लिए स्थापित एक मंच है।

By admin: March 2, 2022

4. भारत विश्व में अरबपतियों की आबादी में तीसरे स्थान पर

Tags: Economy/Finance Popular

नाइट फ्रैंक द्वारा हाल ही में जारी वेल्थ रिपोर्ट 2022 के अनुसार, अमेरिका (748 अरबपति), और चीन (554 अरबपति) के बाद 2021 में विश्व स्तर पर भारत में अरबपति आबादी (145 अरबपति) की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है। 

  • भारत में $30 मिलियन या उससे अधिक की कुल संपत्ति वाले अल्ट्रा-हाई नेट वर्थ व्यक्तियों (यूएचएनडब्ल्यूआई) की संख्या 2021 में 11 प्रतिशत बढ़कर 13,637 हो गई है जो कि वर्ष 2020 में 12,287 थी।

  • प्रमुख भारतीय शहरों में, बेंगलुरू ने यूएचएनडब्ल्यूआई की संख्या में सबसे अधिक 17.1 प्रतिशत से 352 की वृद्धि देखी, इसके बाद दिल्ली (12.4 प्रतिशत, 210) और मुंबई (9 प्रतिशत, 1,596) का स्थान रहा।

  • 2021- 2026 के बीच भारत में यूएचएनडब्ल्यूआई आबादी की संख्या 39 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है, 19,006 लोगों के पास 2026 तक $ 30 मिलियन या उससे अधिक की शुद्ध संपत्ति होने की उम्मीद है।

नाइट फ्रैंक लंदन की एक रियल एस्टेट कंपनी है। यह विश्व की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी कंपनी में से एक है। 

By admin: March 2, 2022

5. आईईए तेल की कीमतों को कम करने के लिए आरक्षित तेल जारी करेगा

Tags: Popular International News

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद तेल की कमी से निपटने के लिए विश्व बाजार में 60 मिलियन तेल भंडार जारी करने पर सहमति व्यक्त की है।

तेल बाजार में रूस का महत्व

  • विश्व तेल बाजार में रूस एक महत्वपूर्ण देश है।

  • यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक और सबसे बड़ा निर्यातक है।

  • कच्चे तेल के प्रति दिन लगभग 5 मिलियन बैरल का इसका निर्यात वैश्विक व्यापार का लगभग 12% प्रतिनिधित्व करता है - और इसके लगभग 2.85 मिलियन बैरल पेट्रोलियम उत्पाद वैश्विक परिष्कृत उत्पाद व्यापार के लगभग 15% का प्रतिनिधित्व करते हैं।

  • रूस का लगभग 60% तेल का निर्यात यूरोप और अन्य 20% चीन को जाता है।

डेटा का स्रोत (अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी) 

यद्यपि संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने अभी तक रूसी तेल उद्योग पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, खरीदार रूसी तेल  को खरीदने से बच रहे हैं। तेल की आपूर्ति की अनिश्चितता के कारण विश्व में  तेल की कीमत में तेज वृद्धि हुई है और यह 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। तेल की कीमतों में निरंतर वृद्धि से दुनिया भर में उच्च मुद्रास्फीति का आशंका उत्पन्न हो गया है और इससे कोरोना महामारी के बाद हों रहे  विश्व अर्थव्यवस्था में विकास की संभावना को खतरा है।

आईईए भंडार

  • आईईए के सदस्यों के पास 1.5 बिलियन बैरल का आपातकालीन भंडार है। 60 मिलियन बैरल की प्रस्तावित प्रारंभिक रिलीज,  उस भंडार का 4% है ,  जो 30 दिनों के लिए 2 मिलियन बैरल प्रति दिन के बराबर है। 

  • आईईए द्वारा भंडार से तेल छोड़ने का यह चौथा समन्वित प्रयास है। पूर्व में आईईए ने  1991, 2005 और 2011 में भंडार से अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की आपूर्ति बढाई गयी थी ।

  • नियोजित तेल निष्कर्षण का आधा हिस्सा  संयुक्त राज्य अमेरिका से आएगा। विश्व में स्थापित आपातकालीन  तेल भंडार  में अकेला अमेरिका  के पास  आधा भंडार है तथा अन्य 30 आईईए सदस्यों को  अपने 90 दिनों के शुद्ध तेल आयात के बराबर आपातकालीन भंडार में तेल रखने की आवश्यकता होती है।

  • चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद जापान के पास सबसे बड़ा तेल भंडार है।

हालांकि कई जानकारों का मानना है कि यह बाजार में तेल की कीमत को कम नहीं कर पाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी

  • इसकी स्थापना 1973 के तेल संकट के बाद 1974 में विकसित देशों द्वारा की गई थी।

  • इसे शुरू में तेल आपूर्ति की सुरक्षा के लिए स्थापित किया गया था। अब बिजली सुरक्षा से लेकर निवेश, जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, ऊर्जा पहुंच और दक्षता आदि जैसे मुद्दों को शामिल करने के लिए इसके क्षेत्र का विस्तार किया गया है।

  • कुल सदस्य 31 देश। सभी विकसित देश हैं। (एशिया से केवल जापान और दक्षिण कोरिया ही इसके सदस्य हैं)

  • भारत, चीन आईईए के सदस्य नहीं हैं। वे आईईए के सहयोगी राज्य हैं।

  • आईईए का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस

ईआईए द्वारा जारी महत्वपूर्ण रिपोर्ट: 

  • विश्व ऊर्जा रिपोर्ट

  • वैश्विक ऊर्जा समीक्षा

  • तेल बाजार रिपोर्ट 

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण

एक बैरल तेल के बराबर है    : 158.987 लीटर तेल

: 42 गैलन (अमेरिका)

By admin: March 2, 2022

6. सौरभ चौधरी ने ISSF विश्व कप 2022 में स्वर्ण जीता

Tags: Sports Popular

सौरभ चौधरी ने 1 मार्च 2022 को मिस्र के काहिरा में आईएसएसएफ (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन) राइफल / पिस्टल विश्व कप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।

  • 19 वर्षीय सौरभ चौधरी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जर्मनी के माइकल श्वाल्ड को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

  • महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की 17 वर्षीय ईशा सिंह ने रजत पदक जीता और स्वर्ण पदक ग्रीस
  • महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की 17 वर्षीय ईशा सिंह ने रजत पदक जीता और स्वर्ण पदक ग्रीस की ओलंपिक चैंपियन अन्ना कोराकाकी ने जीता।

  •  आईएसएसएफ विश्व कप 28 फरवरी से 8 मार्च 2022 तक मिस्र के काहिरा शहर में आयोजित किया जा रहा है।

आईएसएसएफ विश्व कप

  • अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) राइफल/पिस्टल स्पर्धाओं के लिए एक कैलेंडर वर्ष में चार विश्व कप आयोजित करता है।

  • वर्ष 2022 में कालानुक्रम के अनुसार, विश्व कप का स्थान इस प्रकार है:

  • जकार्ता (इंडोनेशिया), काहिरा (मिस्र), रियो डी जनेरियो (ब्राजील) और बाकू (अजरबैजान)।

  • आईएसएसएफ का मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी

By admin: March 2, 2022

7. भारतीय और रूसी बैंकों के बीच स्विफ्ट लिंक टूट गया

Tags: Popular Economics/Business

प्रमुख रूसी बैंकों को स्विफ्ट (सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन) नेटवर्क से निष्कासित कर दिए जाने के बाद रूसी और भारतीय बैंकों के बीच अंतरराष्ट्रीय लेन-देन लिंक रुक गया है। भारत के कुछ प्रमुख बैंकों ने अब रुसी लेनदेन को स्वीकार करना बंद कर दिया है। इससे भारत और रूस के बीच  व्यापार संबंधों में एक अनिश्चितता आ गई है।

  • स्विफ्ट एक अंतरराष्ट्रीय निकाय है जो अंतरराष्ट्रीय वित्तीय लेनदेन के लिए अपने सदस्य बैंकों और वित्तीय संस्थानों के बीच संदेश भेजने की सुविधा प्रदान करता है जो अंतरराष्ट्रीय लेन-देन  के निपटारे में एक बहुत ही महत्वपूर्ण  भूमिका निभाता है।

  • रूसी बैंकों को स्विफ्ट से अलग करने का निर्णय संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने और रूसियों को इसके लिए दंडित करने के लिए लिया गया था।

  • पश्चिमी देशों द्वारा रूसी वित्तीय प्रणाली, रूसी बैंकों और रूस के केंद्रीय बैंक , रूसी संघ के सेंट्रल बैंक को लक्षित कर प्रतिबंध लगाया गया है ताकि रूसी  युद्ध करने की क्षमता को अपंग किया जा सके। 

भारत पर प्रभाव

  • चूंकि अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार अमेरिकी डॉलर में तय होता है, इसलिए व्यापार को निपटाने में अमेरिकी बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। अमेरिकी सरकार द्वारा रूसी बैंकों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद अमेरिकी बैंक अमेरिकी डॉलर में तय किए गए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को निपटाने में भाग नहीं ले सकते। भारतीय आयातकों या निर्यातकों के लिए रूस से पैसे का भुगतान या प्राप्त करना लगभग असंभव हो जायेगा। यह भारत और रूस के बीच व्यापार को लगभग रोक देगा।

  • भारत रूस से तेल, कोयला, पोटाश, रक्षा उपकरणों का प्रमुख आयातक है।

भारतीय और  रूस व्यापार और समस्या 

  • रूस, भारत का 32वां सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है और यह भारत का 20वां सबसे बड़ा आयात का स्रोत है । 2020-21 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 8.1 अरब डॉलर का था। भारतीय निर्यात 2.6 अरब डॉलर और आयात 5.48 अरब डॉलर था।

  • भारत के कुल निर्यात के अनुपात में रूस को निर्यात 0.8% है, जबकि रूस से भारत का आयात इसके कुल आयात का 1.5% है। (स्रोत वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय)।

युद्ध और प्रतिबंधों के कारण प्रभावित होने वाला संभावित क्षेत्र

खाद्य तेल

  • भारत अपने सूरजमुखी के तेल का 70% यूक्रेन से और 20% रूस से आयात करता है। किसी भी आपूर्ति में व्यवधान से भारत में इसकी कीमतों में वृद्धि होगी।

उर्वरक

  • रूस विश्व में नाइट्रोजन का सबसे बड़ा उत्पादक , पोटाश का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और फॉस्फेट का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। उर्वरक बनाने में नाइट्रोजन, पोटाश और फॉस्फेट का उपयोग किया जाता है।

  • भारत विश्व में उर्वरकों के सबसे बड़े आयातकों में से एक है और यह फॉस्फेटिक उर्वरकों के लिए  पूरी तरह से आयात पर निर्भर है। रूस से आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा का भारतीय कृषि पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

कच्चा तेल

  • रूस दुनिया में तेल और गैस का एक प्रमुख निर्यातक है और भारत रूस से पर्याप्त मात्रा में तेल का आयात करता है।

कोकिंग कोल

  • रूस  भारत को कोकिंग कोल का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है जिसका उपयोग  इस्पात  के उत्पादन में किया जाता है। अक्टूबर 2021 में भारत और रूस ने रूसी कोकिंग कोल के आयात पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस्पात और खनन क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। अगर रूस से कोकिंग कोल के आपूर्ति में  व्यवधान होता है तो इससे भारत के इस्पात उद्योग पर बुरा असर पड़ेगा  । 

स्विफ्ट 

  • सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरनेशनल फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन की स्थापना बेल्जियम के 15 देशों के 239 बैंकों ने की थी।  1977 में  इसने काम करना शुरू किया था ।  वर्तमान में यह 200 से अधिक देशों / क्षेत्र इसके सदस्य  हैं और 10,500 से अधिक संस्थान इसके ग्राहक  हैं।

फंक्शन 

  • यह सीमा पार अंतरराष्ट्रीय फंड ट्रांसफर के लिए नेटवर्क वाले सदस्य बैंकों के बीच तत्काल संचार प्रदान करता है। संचार सुरक्षित और मानकीकृत है।

  • इसका मुख्यालय: ला हल्पे, बेल्जियम।

स्विफ्ट की विस्तृत और स्पष्ट समझ के लिए कृपया स्विफ्ट पर हमारा ब्लॉग देखें

By admin: March 2, 2022

8. रूस-यूक्रेन युद्ध में भारतीय छात्र की मौत

Tags: Popular Person in news

1 मार्च 2022 को यूक्रेन के शहर खारकीव में एक 21 वर्षीय भारतीय मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मृत्यु हो गई। वे कर्नाटक राज्य से थे। उनकी मृत्यु उस समय हुई जब वे राशन खरीदने के लिए एक किराने की दुकान के बाहर इंतजार कर रहे थे।  उसी समय किराने की दुकान रूसी गोलाबारी की चपेट में आ गया और  नवीन सहित कई अन्य लोग गोलीवारी के शिकार हुए ।

  • यूक्रेन का पूर्वी शहर खारकीव अपनी चिकित्सा शिक्षा के लिए जाना जाता है और यहां बड़ी संख्या में भारतीय छात्र रहते हैं जो भारी रूसी बमबारी के कारण वहां फंसे हुए हैं।

  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेनी प्रांत डोनेट्स्क और लुहान्स्क को पृथक स्वतंत्र देशों के रूप में मान्यता देने के बाद रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया।

  • दुनिया ने इसकी निंदा की और कोई भी देश यूक्रेन के इन क्षेत्रों को स्वतंत्र देशों के रूप में मान्यता नहीं देता है।  

  • यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्डॉयमिर ज़ेलेंस्की हैं जो 2019 में राष्ट्रपति चुनाव जीतने से पहले एक हास्य अभिनेता हुआ करते थे।

By admin: March 1, 2022

9. मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2022

Tags: Popular Summits

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस एक वार्षिक टेक और स्मार्टफोन सम्मलेन है जो आमतौर पर बार्सिलोना, स्पेन में फरवरी महीने के अंत में आयोजित होता है।  

  • इस वर्ष यह 28 फरवरी से 3 मार्च 2022 तक आयोजित किया जा रहा है।

  • कांग्रेस नवीनतम स्मार्टफोन और नेटवर्किंग पर ध्यान केंद्रित करती है। 

  • इस आयोजन में सैमसंग, ऐप्पल आदि जैसी सभी प्रमुख शीर्ष स्मार्टफोन कंपनियां भाग लेती हैं।

स्मार्टफ़ोन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य : 

  • सबसे पहले स्मार्टफोन का आविष्कार 1992 में अमेरिका की आईबीएम कंपनी ने किया था इसे साइमन पर्सनल कम्युनिकेटर कहा जाता था।

  • चीन दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है।

  • भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है और संयुक्त राज्य अमेरिका तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है।

By admin: March 1, 2022

10. हसमुख अदिया पुनः बैंक ऑफ बड़ौदा के चेयरमैन नियुक्त

Tags: Popular Person in news

भारत सरकार ने पूर्व वित्त सचिव हसमुख अदिया को 1 मार्च 2022 से अगले दो वर्षों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्त किया है।

वह 2018 में भारत सरकार के वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए।

बैंक ऑफ बड़ौदा

यह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के बाद भारत में तीसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है।

जिन बैंकों में भारत सरकार के पास 51% या अधिक इक्विटी शेयर हैं, उन्हें भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कहा जाता है।

प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): संजीव चड्ढा

बैंक का मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात

बैंक की टैगलाइन: भारत का अंतर्राष्ट्रीय बैंक

Date Wise Search