Current Affairs search results for tag: awards
By admin: Dec. 3, 2022

1. राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए

Tags: Awards National News

President presents National Awards on International Day of Persons with Disabilities

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 3 दिसंबर को नई दिल्ली में एक समारोह में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर वर्ष 2021 और 2022 के लिए दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने किया।

  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार  समारोह की अध्यक्षता की।

  • राष्ट्रपति मुर्मू इस अवसर पर दिव्यांगजनों  के सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों और राज्यों तथा जिलों को वार्षिक राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।

  • 2021 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 25 व्यक्तियों, संस्थानों और संगठनों को दिए गए। 

  • 2022 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 29 व्यक्तियों, संस्थानों और संगठनों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और दिव्यांगजन के सशक्तीकरण की दिशा में किए गए कार्यों के लिए प्रदान किए गए।

  • ये पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन, श्रेष्ठ दिव्यांगजन, श्रेष्ठ दिव्यांग बालक और बालिका और सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन पुनर्वास पेशेवर कार्यकर्ता तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में काम करने वाले सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति सहित विभिन्न श्रेणियों में दिए गए।

  • यह पुरस्कार हर साल अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस यानी 3 दिसंबर के अवसर पर दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री - वीरेंद्र कुमार


By admin: Nov. 30, 2022

2. केंद्रीय कृषि मंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित “दूसरे सतत कृषि शिखर सम्मेलन और पुरस्कारों” में भाग लिया

Tags: place in news Awards

2nd Sustainable Agriculture Summit & Awards

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर  ने 30 नवंबर 2022 को नई दिल्ली में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज  (फिक्की) द्वारा आयोजित दूसरे सतत कृषि शिखर सम्मेलन और पुरस्कारों के मुख्य अतिथि थे।

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा कृषि क्षेत्र की ओर आकर्षित हो रहे हैं और सरकार उन्हें विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से कृषि क्षेत्र में शामिल होने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है।

फिक्की के अनुसार इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन कार्यक्रमों को पहचानना और प्रदर्शित करना है जो स्थायी कृषि विकास को बढ़ावा देते हैं और जो किसानों की आय में सुधार पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की)

यह भारत में शीर्ष व्यापारिक घरानों का एक व्यापारिक लॉबी समूह है जिसकी स्थापना घनश्याम दास बिड़ला ने की थी।

इसकी स्थापना 1927  में हुई थी

यह उद्योग के विचारों और चिंताओं को व्यक्त करता है और उद्योग और व्यवसाय के पक्ष में नीति बनाने के लिए सरकार को प्रभावित करने का प्रयास करता है।

मुख्यालय: नई दिल्ली

अध्यक्ष: संजीव मेहता


By admin: Nov. 30, 2022

3. सरकार के मंथन प्लेटफार्म ने एनएसईआईटी बेस्ट टेक इनिशिएटिव अवार्ड जीता

Tags: Awards

Manthan Platform bags NSEIT Best Tech Initiative Award

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार  के कार्यालय द्वारा परिकल्पित और कार्यान्वित मंथन प्लेटफॉर्म ने डन एंड ब्रैडस्ट्रीट बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2022 में एनएसईआईटी   वर्ष की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी पहल का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार 29 नवंबर 2002 को मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार उद्योग और वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास पारिस्थितिकी तंत्र के बीच बड़े पैमाने पर सहयोग को बढ़ावा देने वाले मंच मंथन का समर्थन करने के लिए प्रौद्योगिकी के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रस्तुत किया गया था।

मंथन का उद्देश्य उद्योग और वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास ईकोसिस्टम के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है। भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर शुरू किया गया मंथन कई हितधारकों को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) और हमारे राष्ट्रीय वैज्ञानिक अभियानों के साथ मिलकर समाधान बनाने के लिए सहयोग करने का सामर्थ्य प्रदान करता है।

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय के. सूद

डन एंड ब्रैडस्ट्रीट बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2022

डन एंड ब्रैडस्ट्रीट एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह कंपनी  दुनिया भर के संगठनों के लिए बी2बी डेटा, अंतर्दृष्टि और एआई-संचालित प्लेटफॉर्म का वैश्विक प्रदाता है।डन एंड ब्रैडस्ट्रीट एसएमई और मिड-कॉरपोरेट 'बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2022' में 23 श्रेणियों को शामिल किया गया है जो बड़े पैमाने पर व्यावसायिक प्रदर्शन मापदंडों पर आधारित हैं।

एनएसईआईटी

एनएसईआईटी  भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की सहायक कंपनी है।यह एक वैश्विक प्रौद्योगिकी उद्यम है जो मुख्य रूप से बैंकिंग, बीमा और पूंजी बाजार पारिस्थितिकी तंत्र में एक जटिल डिजिटल वातावरण में उत्कृष्टता प्रदान करने पर केंद्रित है।


By admin: Nov. 29, 2022

4. सरकार ने वर्ष 2021 के लिए “तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार” की घोषणा की

Tags: Sports Awards Person in news

“Tenzing Norgay National Adventure Awards’ for year 2021

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2021 के तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार के विजेताओं के नाम की घोषणा की है। मंत्रालय ने 14 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं सूची की घोषणा की थी लेकिन तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषित नहीं किए गए थे।

पुरस्कार विजेता और श्रेणी

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: ग्रुप कैप्टन भवानी सिंह सम्याल

साहसिक भूमि  श्रेणी  : नैना धाकड़

साहसिक जल श्रेणी: शुभम धनंजय वनमल

साहसिक हवाई श्रेणी के लिए किसी को नहीं चुना गया है ।

उन्हें 30 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अन्य राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के विजेताओं के साथ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

उन्हें प्रतिमा, प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि 15-15 लाख रुपये दी जाएगी।

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार

इसकी स्थापना 1994 में तेनजिंग नोर्गे की याद में की गई थी। वह नेपाली मूल के एक भारतीय हैं जिन्होंने 29 मई 1953 को न्यूजीलैंड के एक पर्वतारोही  एडमंड हिलेरी के साथ माउंट एवरेस्ट फतह किया था।

यह पुरस्कार पर्वतारोहण, स्काइडाइविंग, खुले पानी में तैराकी जैसे साहसिक खेलों में दिया जाता है।


By admin: Nov. 28, 2022

5. स्पैनिश फिल्म आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स ने 53वें आईएफएफआई में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन पीकॉक पुरस्कार जीता

Tags: National Awards Person in news

I Have Electric Dreams Wins Best Film award at the 53rd IFFI

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआईे) का  53वें संस्करण, 28 नवंबर 2022 को पणजी के पास डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में समाप्त हुआ। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अक्षय कुमार, आशा पारेख, आयुष्मान खुराना, मानुषी छिल्लर, राणा दुग्गुबाती, शरमन जोशी, खुशबू सुंदर सहित कई फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं।

20-28 नवंबर 2022 तक पणजी में आयोजित होने वाले 53वें आईएफएफआई का आयोजन नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा द्वारा किया गया था।

53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) की मुख्य विशेषताएं

महोत्सव की उद्घाटनऔर समापन फिल्म

उत्सव की उद्घाटन फिल्म ऑस्ट्रियाई निर्देशक डायटर बर्नर की फिल्म अल्मा और ऑस्कर थी और समापन फिल्म पोलिश फिल्म 'परफेक्ट नंबर' थी, जिसका निर्देशन करज़िस्तोफ ज़ानुसी ने किया था।

पुरस्कार

प्रसिद्ध स्पेनिश फिल्म निर्देशक कार्लोस सौरा को प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अभिनेता निर्माता चिरंजीवी कोनिडेला को 2022 के लिए आईएफएफआई  इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए गोल्डन पीकॉक

स्पैनिश फिल्म टेंगो सुएनोस इलेक्ट्रिकोस / आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स। इस फिल्म का निर्देशन कोस्टा रिका की फिल्म मेकर वेलेंटीना मौरेल ने किया है।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए सिल्वर पीकॉक

ईरानी लेखक और निर्देशक नादेर सेइवर को उनकी तुर्की फिल्म नो एंड/बी पायन के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए सिल्वर पीकॉक से सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) के लिए सिल्वर पीकॉक

नो एंड के प्रमुख अभिनेता वाहिद मोबसेरी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) के लिए सिल्वर पीकॉक से सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) के लिए सिल्वर पीकॉक

डेनिएला मारिन नवारो जो फिल्म 'आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स' की मुख्य अभिनेत्री हैं को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) के लिए सिल्वर पीकॉक से सम्मानित किया गया।

विशेष जूरी पुरस्कार

फिलीपीन्स के लव डियाज़ को व्हेन द वेव्स आर गॉन / कपग वाला नांग मगा अलोन के लिए विशेष जूरी पुरस्कार के लिए चुना गया था।

एक निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फीचर फिल्म

ग्रीस की असिमिना प्रोएड्रोउ को एक निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फीचर फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्हें यह अवॉर्ड उनकी फिल्म बिहाइंड द हेस्टैक्स के लिए मिला है।

जूरी द्वारा विशेष उल्लेख पुरस्कार

निर्देशक, लेखक और छायाकार प्रवीण कंद्रगुला को उनकी फिल्म सिनेमा बंदी के लिए जूरी द्वारा विशेष उल्लेख मिला।यह फिल्म तेलुगु भाषा में बनी है ।

फीचर फिल्म जूरी, जिसमें तेरह सदस्य शामिल थे, की अध्यक्षता एक शानदार फिल्म निर्माता और संपादक और 9 राष्ट्रीय और 36 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेता विनोद गनात्रा ने की थी।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई)

भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) 24 जनवरी से 1 फरवरी 1952 तक बॉम्बे (अब मुंबई), दिल्ली, कलकत्ता (अब कोलकाता), मद्रास (अब चेन्नई) शहरों में आयोजित किया गया था।

दिल्ली चरण का उद्घाटन प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा किया गया था।

बाद में इसे देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया गया।

2004 से, 35वें संस्करण से शुरू होकर, गोवा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का स्थायी स्थल बन गया है। यह हर साल नवंबर-दिसंबर के महीने में आयोजित किया जाता है।


By admin: Nov. 28, 2022

6. छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए यूनेस्को पुरस्कार जीता

Tags: Awards National News

Chhatrapati Shivaji Maharaj Vastu Sangrahalaya wins UNESCO Award

छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय (CSMVS), मुंबई को 26 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) एशिया-पैसिफिक अवार्ड्स फॉर कल्चरल हेरिटेज कंजर्वेशन -2022 में 'अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस' से सम्मानित किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • यूनेस्को एशिया-पैसिफिक अवार्ड्स फॉर कल्चरल हेरिटेज कंजर्वेशन को 2021 से यूनेस्को और एनजी टेंग फोंग चैरिटेबल फाउंडेशन के बीच एक साझेदारी द्वारा समर्थित किया गया है।

  • वर्ष 2000 से, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण कार्यक्रम के लिए यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार क्षेत्र में विरासत संरचनाओं और इमारतों को बहाल करने, संरक्षित करने और उनकी कायापलट में निजी व्यक्तियों और संगठनों के प्रयासों को मान्यता दे रहा है।

  • छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय की स्थापना 1922 में पश्चिमी भारत के प्रिंस ऑफ वेल्स संग्रहालय के रूप में की गई थी।

2022 में सम्मानित परियोजनाओं की सूची में शामिल हैं

  • उत्कृष्टता का पुरस्कार - छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय संग्रहालय, मुंबई, भारत

  • विशिष्टता का पुरस्कार - गोलकोंडा, हैदराबाद, भारत की बावड़ी, ज़ार्च कानाट, यज़्द, ईरान, नीलसन हेज़ लाइब्रेरी, बैंकॉक, थाईलैंड

  • मेरिट का पुरस्कार - टोपडारा स्तूप, चारीकर, अफगानिस्तान, नांटियन बौद्ध मंदिर, फ़ुज़ियान, चीन, डोमकोंडा किला, तेलंगाना, भारत, बायकुला स्टेशन, मुंबई, भारत, सदौगी हाउस, यज़्द, ईरान, काठमांडू, नेपाल में 25 शिव


By admin: Nov. 28, 2022

7. उपराष्ट्रपति ने शिल्पकारों को शिल्प गुरु और राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए

Tags: Awards

Shilp Guru and National Awards to master craftspersons

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 28 नवंबर को नई दिल्ली में एक समारोह में 2017, 2018 और 2019 के लिए मास्टर शिल्पकारों को शिल्प गुरु और राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • कोरोना महामारी के कारण पिछले तीन वर्षों के पुरस्कार को एक साथ प्रदान किए जा रहे हैं।

  • ये पुरस्कार हर साल हस्तशिल्प के महान उस्ताद शिल्पकारों को प्रदान किए जाते हैं जिनके काम ने देश की समृद्ध और विविध शिल्प विरासत के संरक्षण में योगदान दिया है।

  • पुरस्कार विजेता देश के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ विभिन्न स्थानों की विभिन्न शिल्प शैलियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

  • भारत दुनिया के प्रमुख हस्तशिल्प केंद्रों में से एक है और इसके हस्तशिल्प निर्यात में लगातार वृद्धि हो रही है।

  • हस्तशिल्प ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों लोगों को आजीविका प्रदान करता है और वंचितों को सशक्त बनाने का माध्यम भी बनता है।

मास्टर शिल्पकारों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

  • विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) का कार्यालय 1965 से मास्टर शिल्पकारों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की योजना को लागू कर रहा है, इसके अलावा 2002 में शिल्प गुरु पुरस्कारों की शुरुआत की गई।

  • इसका मुख्य उद्देश्य हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्ट शिल्पकारों को नई पहचान देना है।

  • पुरस्कार विजेता देश के लगभग सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ-साथ विभिन्न स्थानों की विभिन्न शिल्प शैलियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।


By admin: Nov. 26, 2022

8. डॉ. संजीव कुमार बाल्यान ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान किया

Tags: Awards

Dr. Sanjeev Kumar Balyan confers National Gopal Ratna Award

केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान ने देश में दूध उत्पादन में अनुकरणीय योगदान के लिए कृत्रिम गर्भाधान में शामिल किसानों, सहकारी समितियों और तकनीशियनों को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान किया।

यह पुरस्कार 26 नवंबर 2022 को डॉ. बाबू राजेंद्र प्रसाद अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र, जीकेवीके कैंपस, बेंगलुरु, कर्नाटक में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

मंत्री ने कहा, वैश्विक उत्पादन में 32 प्रतिशत योगदान के साथ भारत सबसे अधिक दुग्ध उत्पादक है। देश में 222 सहकारी समितियाँ हैं जिनमें 17 मिलियन से अधिक किसान दूध की आपूर्ति करते हैं।

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार पशुधन और डेयरी क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी मवेशीयों को पालने वाले किसानों, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों और डेयरी सहकारी समितियों/ दुग्ध उत्पादक कंपनी/ डेयरी किसान उत्पादक संगठनों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।

यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है;,

  • स्वदेशी मवेशी/भैंस की नस्लों को पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान,
  • सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) और
  • सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी/ दूग्ध उत्पादक कंपनी/ डेयरी किसान उत्पादक संगठन।

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022 विजेता

क्रम संख्या

वर्ग

पुरस्कार  विजेता

श्रेणी

1.

स्वदेशी मवेशी/भैंस की नस्लों को पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान,

जितेंद्र सिंह, फतेहाबाद, हरियाणा

रविशंकर शशिकांत सहस्रबुद्धे, पुणे, महाराष्ट्र

सुश्री गोयल सोनलबेन नारन, कच्छ, गुजरात

पहला

दूसरा

तीसरा

2.

सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी)

गोपाल राणा, बलांगीर, ओडिशा

हरि सिंह, गंगानगर, राजस्थान

माचेपल्ली बसवैया, प्रकाशम, आंध्र प्रदेश

पहला

दूसरा

तीसरा

3.

सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी/ दूग्ध उत्पादक कंपनी/ डेयरी किसान उत्पादक संगठन

मनंतवाडी क्षीरोलपादका सहकरण संगम लिमिटेड, वायनाड, केरल

अराकेरे दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड, मांड्या, कर्नाटक

मन्नारगुडी एमपीसीएस, तिरुवरूर, तमिलनाडु

पहला


दूसरा


तीसरा


By admin: Nov. 26, 2022

9. बांग्लादेश की फिल्म 'अगंतुक' ने गोवा में आईएफएफआई के फिल्म बाजार खंड में प्रसाद डीआई पुरस्कार जीता

Tags: place in news Awards

Bangladesh film 'Agantuk' wins Prasad DI award

गोवा में  53 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में 5 दिवसीय लंबे फिल्म बाजारखंड का समापन हुआ, जिसमें बांग्लादेश की फीचर फिल्म 'अगंतुक' को प्रसाद डीआई पुरस्कार का विजेता नामित किया गया। फिल्म का निर्देशन बिप्लब सरकार ने किया है।

आईएफएफआई का फिल्म बाजार खंड फिल्म निर्माण, निर्माण और वितरण में दक्षिण एशियाई सामग्री और प्रतिभा की खोज, समर्थन और प्रदर्शन पर ध्यान देने के साथ, दुनिया भर के फिल्म खरीदारों और विक्रेताओं के लिए एक अभिसरण बिंदु है।

कन्नड़ फिल्म 'मिथ्या' ने प्रसाद पोस्ट-प्रोडक्शन अवार्ड जीता, जबकि बहुभाषी नेपाली, कुमाउनी और हिंदी फिल्म 'बहादुर' ने मूवीबफ प्रशंसा पुरस्कार जीता।

दो लघु फ़िल्में ,बाला मुरली शिंगडे  की 'पेरियानायकी' और सूचना साहा की एनिमेटेड फिल्म 'प्रिय अमी' को "फिल्म बाजार अनुशंसा (एफबीआर)" श्रेणी के तहत  पुरस्कार प्राप्त हुआ।

फ्रांस की दूतावास की ओर से फ्रेंच इंस्टीट्यूट अवॉर्ड सविता सिंह की 'किस-ए-सर्कस' को दिया गया, जिसे को-प्रोडक्शन मार्केट में शोकेस किया गया था ।

20-28 नवंबर 2022 तक पणजी में आयोजित होने वाले 53वें आईएफएफआई का आयोजन नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एंड एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा द्वारा किया जा रहा है।


By admin: Nov. 26, 2022

10. पंचायती राज मंत्रालय के ईग्राम स्वराज और ऑडिट ऑनलाइन ने ई-गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत स्वर्ण पुरस्कार जीता

Tags: Awards

EGramSwaraj and Audit Online of Ministry of Panchayati Raj wins Gold Award

पंचायती राज मंत्रालय के ई-पंचायत मिशन मोड प्रोजेक्ट (ईग्रामस्वराज और ऑडिटऑनलाइन) ने ई-गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों के "डिजिटल परिवर्तन के लिए सरकारी प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता" श्रेणी के तहत स्वर्ण पुरस्कार जीता है।

यह पुरस्कार टीम ई-गवर्नेंस द्वारा किए गए उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्य की मान्यता है और टीम एनआईसी-एमओपीआर द्वारा समर्थित है।

26 नवंबर 2022 को जम्मू में  ई-गवर्नेंस पर 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन  के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा एमओपीआर के संयुक्त सचिव श्री आलोक प्रेम नागर को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।


Date Wise Search