Current Affairs search results for tag: important-days
By admin: Jan. 10, 2023

1. विश्‍व हिन्‍दी दिवस

Tags: Important Days

World Hindi Day

प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व भर में लोगों में हिंदी भाषा के बारे में जागरूकता फैलाने तथा हिंदी को एक अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन

  • विश्व हिंदी दिवस 2023 की थीम -  'हिंदी को जनमत की भाषा बनाना, बगैर उनकी मातृभाषा की महत्‍ता को भूले।'

दिन की पृष्ठभूमि 

  • पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 30 देशों से प्रतिनिधियों के साथ 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था।

  • इस सम्मेलन की स्मृति में भारत सरकार ने 2006 से 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने के निर्णय लिया था।

विश्व हिंदी दिवस, हिंदी दिवस से अलग कैसे?

  • हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गयी थी।

  • 14 सितम्बर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी भाषा को भारत की अधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था।

भारत की राजभाषा हिंदी से सम्बंधित अन्य जानकारी 

  • हिंदी भाषा को अपना नाम फारसी शब्द ‘हिंद’ से प्राप्त हुआ है, जिसका अर्थ है 'सिंधु नदी की भूमि'।

  • यह भारत की राजभाषा है, अंग्रेजी दूसरी अन्य राजभाषा है।

  • हिंदी आठवीं अनुसूची में शामिल भाषा भी है।

  • अनुच्छेद 343 के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी I 

  • अनुच्छेद 351 'हिंदी भाषा के विकास के निर्देश' से संबंधित है।


By admin: Jan. 4, 2023

2. विश्व ब्रेल दिवस 2023

Tags: Important Days


विश्व ब्रेल दिवस दुनिया भर में हर साल 4 जनवरी को मनाया जाता है और यह ब्रेल के आविष्कारक लुई ब्रेल की जयंती भी है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • नेत्रहीन लोगों के लिए यह दिन बेहद महत्त्वपूर्ण होता है क्योंकि आज ही के दिन नेत्रहीनों के जिंदगी में रोशनी भरने वाले लुइस ब्रेल का जन्म हुआ था। 

  • लुइस ब्रेल ने ही ब्रेल लिपि को जन्म दिया था जिसके चलते आज दृष्टिहीन लोग भी पढ़-लिख रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। 

  • इस प्रकार यह उनके प्रयासों को पहचानने का एक सही दिन है।

  • यह दिन यह भी स्वीकार करता है कि दृष्टिबाधित लोग मानवाधिकारों के मानक के समान रूप से पात्र हैं जैसे कि अन्य सभी पात्र होते हैं।

दिन की पृष्ठभूमि

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 6 नवंबर 2018 को एक प्रस्ताव पारित कर हर साल 4 जनवरी को ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल के जन्मदिन को 'विश्व ब्रेल दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। 

  • 4 जनवरी 2019 को पहली बार विश्व ब्रेल दिवस मनाया गया। 

  • संयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में लगभग 39 मिलियन लोग नेत्रहीन हैं तथा करीब 253 मिलियन लोग किसी न किसी तरह की आंखों से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए ब्रेल लिपि बहुत ही मददगार है।

ब्रेल लिपि क्या है?

  • ब्रेल नेत्रहीनों द्वारा उपयोग की जाने वाली स्पर्श द्वारा पढ़ने और लिखने की एक प्रणाली है।

  • इसमें डॉट्स की व्यवस्था होती है जो वर्णमाला के अक्षरों, संख्याओं और विराम चिह्नों को बनाती है।

  • यह पहली बार 1820 के अंत में लुई ब्रेल नामक एक युवा फ्रांसीसी द्वारा विकसित किया गया था।

  • उन्होंने रात्रि लेखन की एक प्रणाली को संशोधित करके ब्रेल बनाया जो कि सैन्य उपयोग के लिए था।

  • ब्रेल डिवाइस नेत्रहीन लोगों को अक्षर आसानी से पहचानने में मदद करता है। 

  • नेत्रहीन लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला है और ये उपकरण विभिन्न प्रकार की ग्राफिक सूचनाओं जैसे कि चित्र, मानचित्र, ग्राफ, पाठ आदि को प्रसारित करने के लिए विभिन्न तकनीकों का उपयोग करते हैं।


By admin: Jan. 3, 2023

3. वैश्विक परिवार दिवस

Tags: Important Days

Global Family Day

वैश्विक परिवार दिवस प्रतिवर्ष 1 जनवरी को सकारात्मक रूप से वर्ष की शुरुआत करने और लोगों के बीच शांति, प्रेम और एकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस दिन का उद्देश्य पारिवारिक संबंधों को मजबूत करना है।

  • यह दिन परिवारों के माध्यम से राष्ट्रों और संस्कृतियों के बीच एकता और भाईचारे की भावना पैदा करता है।

  • विश्व में शांति बनाए रखने के लिए परिवार का निर्माण आवश्यक है, ताकि विश्व में शांति की स्थापना के साथ-साथ हिंसा को भी कम किया जा सके।

दिन की पृष्ठभूमि

  • वैश्विक परिवार दिवस की उत्पत्ति दो पुस्तकों में हुई थी। पहली 1996 में अमेरिकी लेखकों स्टीव डायमंड और रॉबर्ट एलन सिल्वरस्टीन द्वारा लिखित 'वन डे इन पीस, 1 जनवरी, 2000' जो बच्चों के लिए थी। 

  • जबकि, दूसरी पुस्तक अमेरिकी शांति कार्यकर्ता और लेखक लिंडा ग्रोवर का 1998 का यूटोपियन उपन्यास 'ट्री आइलैंड: ए नॉवेल फॉर द न्यू मिलेनियम' थी। 

  • इन पुस्तकों के विचारों के आधार पर ही 1997 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 जनवरी को शांति का एक दिन मनाने की घोषणा की।

  • 1999 में संयुक्त राष्ट्र और इसके सदस्य देशों ने पहली बार वैश्विक परिवार दिवस मनाया। 

  • इस दिवस की सफलता को देखते हुए वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन को एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में स्थापित किया। इसके बाद से प्रति वर्ष 1 जनवरी को वैश्विक परिवार दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 


By admin: Jan. 2, 2023

4. डीआरडीओ अपना 65वां स्थापना दिवस मनाया

Tags: Important Days

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 1 जनवरी 2023 को अपना 65वां स्थापना दिवस मनाया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस अवसर पर डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ एस वी कामत ने डीआरडीओ बिरादरी को संबोधित किया।

  • उन्होंने आरएंडडी उत्कृष्टता के प्रति डीआरडीओ की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और रक्षा में आत्मानबीरता के लिए अत्याधुनिक तकनीकों के विकास के बारे में जानकारी दी।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)

  • यह भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत एक प्रमुख रक्षा अनुसंधान और विकास एजेंसी है।

  • यह कई अत्याधुनिक सैन्य प्रौद्योगिकी क्षेत्रों पर काम कर रहा है, जिसमें वैमानिकी, आयुध, लड़ाकू वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, इंजीनियरिंग सिस्टम, मिसाइल, सामग्री, नौसेना प्रणाली, उन्नत कंप्यूटिंग, सिमुलेशन, साइबर, हाइपरसोनिक तकनीक, क्वांटम कंप्यूटिंग और संचार शामिल हैं।

  • भारतीय सेना के लिए DRDO की पहली परियोजना सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) थी जिसे प्रोजेक्ट इंडिगो के नाम से जाना जाता है।

  • स्थापना के बाद से, डीआरडीओ ने प्रमुख प्रणालियों और महत्वपूर्ण तकनीकों जैसे विमान एविओनिक्स, UAVs, छोटे हथियार, आर्टिलरी सिस्टम, EW सिस्टम, टैंक और बख्तरबंद वाहन, सोनार सिस्टम, कमांड और कंट्रोल सिस्टम और मिसाइल सिस्टम विकसित करने में कई सफलताएँ हासिल की हैं।

  • इसका उद्देश्य भारत को महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकी और प्रणालियों में आत्मनिर्भर बनाना है।

  • यह1958 में स्थापित किया गया था।

  • मुख्यालय - नई दिल्ली

  • अध्यक्ष - समीर वी कामत

By admin: Jan. 1, 2023

5. अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023

Tags: Important Days

International Year of millets 2023

वर्ष 2023 को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय  बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। भारत सरकार का लक्ष्य बाजरा के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष को एक  'जन आंदोलन' बनाना है और भारत को 'बाजरा के लिए वैश्विक हब' के रूप में स्थापित करना है। भारत दुनिया में बाजरा का सबसे बड़ा देश  उत्पादक है।

अंतर्राष्ट्रीय वर्ष की पृष्ठभूमि

भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित करने का प्रस्ताव दिया पेश किया था । 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र द्वारा प्रस्ताव को स्वीकार किया गया और पारित किया गया और 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया गया।

भारत में अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष का उत्सव

जनवरी 2023 के महीने में भारत सरकार और उसके मंत्रालय राज्य सरकार के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय आंध्र प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बाजरा मेला-सह-प्रदर्शनियों का आयोजन करेगा।

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के साथ केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय बेल्जियम में बाजरा पर एक व्यापार शो में भाग लेंगे।

विदेश मंत्रालय अज़रबैजान और बेलारूस में अपने दूतावास के माध्यम से भारतीय बाजरा को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस टू बिजनेस बैठकें आयोजित करेगा और इन देशों में खाद्य उत्सवों में भाग लेगा।

नाइजीरिया में भारतीय उच्चायोग ने जनवरी 2023 में बाजरा खाद्य महोत्सव और बाजरा खाद्य तैयारी प्रतियोगिता की योजना बनाई है।

जनवरी के महीने में छत्तीसगढ़, मिजोरम ,राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पंजाब में बाजरा केंद्रित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महोत्सव/मेला और खाद्य उत्सव, किसानों का प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान आदि शामिल हैं।

बाजरा का महत्व

बाजरा मनुष्यों के लिए सबसे पुराने ज्ञात खाद्य पदार्थों में से एक है। हालांकि सरकारों द्वारा गेहूं और चावल पर दिए जा रहे जोर के कारण दुनिया में इसकी खपत में कमी आई है।

उच्च पोषक मूल्य के कारण इसे मोटा अनाज या पोषक अनाज भी कहा जाता है। भारत में बाजरा की खपत बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने बाजरा को पोषक अनाज घोषित किया और 2018 को भारत में राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया गया।

भारत सरकार ने 2022-23 तक देश में 205 लाख टन पोषक अनाज के उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

राजस्थान भारत में पोषक अनाज का सबसे बड़ा उत्पादक है जिसके बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक का स्थान आता है।


By admin: Dec. 27, 2022

6. महामारी की तैयारी का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

Tags: Important Days

International Day of Epidemic Preparedness

महामारी की तैयारी का अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 27 दिसंबर को मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस दिवस का उद्देश्य महामारी के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

  • इस दिवस का उद्देश्य सूचनाओं के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाना, वैज्ञानिक ज्ञान का प्रसार और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना है। 

  • इससे भविष्य में कोविड-19 जैसी महामारी को रोकने में मदद मिलेगी क्योंकि इसका मानव जीवन पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है। 

दिन की पृष्ठभूमि

  • 7 दिसंबर, 2020 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव में 27 दिसंबर को महामारी की तैयारी का अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।

  • चीन में कोरोनावायरस का प्रकोप 2019 के अंत में शुरू हुआ। जैसे-जैसे संक्रमण दर बढ़ने लगी और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने लगी, शहर के कई हिस्सों को सील कर दिया गया।

  • इसके आलोक में 27 दिसंबर, 2020 को महामारी की तैयारी का पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया।

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा महामारी की रोकथाम, तत्परता और सहयोग पर जोर देने के लिए इस दिन की घोषणा की गई।


By admin: Dec. 25, 2022

7. सुशासन दिवस 2022

Tags: Important Days


Good Governance Day 2022

भारत के 10वें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को चिह्नित करने के लिए हर साल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार द्वारा देश के नागरिकों के साथ उचित व्यवहार किया जाए और विभिन्न सरकारी सेवाएं उन्हें निष्पक्ष रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

सुशासन दिवस का उद्देश्य सुशासन के माध्यम से विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों और सेवाओं तक जनता की पहुंच बढ़ाना है। इसकी स्थापना "ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन" के थीम के साथ की गई थी।

दिन की पृष्ठभूमि

2014 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थीकि अब से 25 दिसंबर को पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। वे तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

वह  पहली बार ,16 मई 1996 को प्रधान मंत्री बने और उन्होंने  1 जून 1996 को इस्तीफा दे दिया था। फिर वे दूसरी बार 19 मार्च 1998 - 13 अक्टूबर 1999 तक  प्रधान मंत्री रहे ।

अंतिम बार वे  13 अक्टूबर 1999 से 22 मई 2004 तक प्रधानमंत्री रहे।

वाजपेयी के बारे में अनोखे तथ्य

वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को हिंदी में संबोधित करने वाले पहले व्यक्ति थे। विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने 1977 में यूएनजीए के 32वें सत्र में हिंदी में भाषण दिया था ।

उन्हें 1996 में 16 दिनों के लिए सबसे कम समय के लिए भारत के प्रधान मंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है।

वह पहले प्रधानमंत्री थे जिनके खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था। 1999 में वह 1 मत से अविश्वास मत हार गए थे।

उन्हें 27 मार्च 2015 को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया।


By admin: Dec. 24, 2022

8. पीएम मोदी 26 दिसंबर को दिल्ली में 'वीर बाल दिवस' के ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

Tags: place in news National Person in news Important Days

‘Veer Bal Diwas’ in Delhi on 26 December

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 26 दिसंबर 2022 को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, दिल्ली में पहले 'वीर बाल दिवस' के ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

9 जनवरी 2022 को 10वें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व (जयंती) पर प्रधान मंत्री ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह के बेटों साहिबजाद बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। ।

1705 में इसी दिन सरहिंद के मुगल गवर्नर वजीर खान द्वारा उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री बाल कीर्तनियों द्वारा किए जाने वाले 'शब्द कीर्तन' में शामिल होंगे। इस अवसर पर श्री मोदी दिल्ली में लगभग तीन हजार बच्चों द्वारा मार्च-पास्ट को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


By admin: Dec. 24, 2022

9. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

Tags: Important Days

National Consumer Day

भारत में हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना और उन्हें प्रचलित कदाचारों से रोकना है।
  • भारत की एक बड़ी आबादी अशिक्षित हैजो अपने अधिकारों एवं कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक नहीं हैलेकिन उपभोक्ता अधिकारों के मामले में शिक्षित लोग भी अपने अधिकारों के प्रति उदासीन नजर आते हैं।

दिन की पृष्ठभूमि

  • यह दिन 1986 में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के एक भाग के रूप में स्थापित किया गया था।
  • इस दिन की स्थापना उपभोक्ताओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए की गई थी।
  • उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार के शोषण जैसे- दोषयुक्त सामानअसंतोषजनक सेवाओं और अनुचित व्यापार प्रथाओं के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करना है। 
  • यह दिवस वर्ष 2000 में पहली बार मनाया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि वैश्विक स्तर पर प्रतिवर्ष 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का आयोजन किया जाता है।


By admin: Dec. 23, 2022

10. राष्ट्रीय किसान दिवस

Tags: Important Days

National Farmers Day

हर साल 23 दिसंबर को भारत में  किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। किसानों द्वारा हमारी अर्थव्यवस्था और समाज में किए गए योगदान को पहचानने और उनका सम्मान करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

दिन की पृष्ठभूमि

2001 में भारत सरकार ने किसान नेता और भारत के 5 वें प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह को सम्मानित करने के लिए 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस या किसान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर गांव में हुआ था।

वह 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक 170 दिनों तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए कभी संसद का सामना नहीं किया

1979 में उन्हें भारत का उप प्रधान मंत्री बनाया गया था जब मोरारजी देसाई भारत के प्रधान मंत्री थे।

वे दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे पहली बार 3 अप्रैल 1967- 25 फरवरी 1968 को मुख्यमंत्री बने। 18 फरवरी 1970- 1 अक्टूबर 1970 को वे पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।


Date Wise Search