Current Affairs search results for tag: important-days
By admin: March 23, 2022

1. विश्व मौसम विज्ञान दिवस

Tags: Important Days

हर वर्ष 23 मार्च को "विश्व मौसम विज्ञान दिवस" के रूप में मनाया जाता है।

  • 23 मार्च 1950 को अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन को प्रतिस्थापित कर विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना की गई थी।

  • यह 1951 में मौसम विज्ञान (मौसम और जलवायु), परिचालन जल विज्ञान और संबंधित भूभौतिकीय विज्ञान के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी बन गई। विश्व मौसम विज्ञान संगठन  में 193 सदस्य देश और क्षेत्र हैं। 

विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2022 का विषय : अर्ली वार्निंग एंड अर्ली एक्शन। विषय आपदा जोखिम में कमी के लिए जल-मौसम विज्ञान और जलवायु सूचना के महत्व पर प्रकाश डालता है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड। 

By admin: March 22, 2022

2. विश्व जल दिवस

Tags: Important Days

विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को ताजे जल के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने और ताजे जल के संसाधनों के स्थायी प्रबंधन की वकालत करने के साधन के रूप में मनाया जाता है।

  • विश्व जल दिवस का मुख्य फोकस सतत विकास लक्ष्य 6: वर्ष 2030 तक सभी के लिए जल और स्वच्छता उपलब्ध कराना है।

  • जल दिवस समारोह की शुरुआत वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1992 में एक प्रस्ताव पारित करने के बाद हुई थी।

  • विश्व जल दिवस 2022 की थीम: ‘भूजल: अदृश्य को दृश्यमान बनाना (ग्राउंडवाटर: मेकिंग दे इनविजिबल विज़िबल)’।


By admin: March 21, 2022

3. विश्व कविता दिवस

Tags: Important Days

विश्व कविता दिवस हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। विश्व कविता दिवस को यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) द्वारा वर्ष 1999 में पेरिस में 30वें आम सम्मेलन के दौरान अपनाया गया था।

विश्व कविता दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य कवियों एवं कविताओं की सृजनात्मक महिमा का सम्मान करना, भाषाई विविधता का समर्थन करना और लुप्तप्राय भाषाओं को बढ़ावा देना है।

इसके साथ ही दुनिया भर के कवि/कवयित्रियों और कविताओं को सम्मानित करना तथा उन्हें समर्थन देना भी काव्य दिवस का मुख्य उद्देश्य रहा है।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य 

यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन)

  • यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
  • इसकी स्थापना 16 नवंबर 1945 को हुई थी।
  • इसका मुख्यालय : पेरिस, फ्रांस

By admin: March 21, 2022

4. अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस

Tags: Important Days

प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे वर्ष 2012 से मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा की गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2022 का थीम: “वन और सतत उत्पादन और खपत”।

भारत में वनों के बारे में विवरण के लिए 13 जनवरी 2022 पोस्ट देखें।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य 

खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ)

  • यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
  • इसकी स्थापना 16 अक्टूबर 1945 को हुई थी।
  • इसका मुख्यालय : रोम, इटली
  • इसे नोबेल शांति पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।

By admin: March 16, 2022

5. राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस

Tags: Important Days

भारत में हर साल 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत सरकार ने पल्स पोलियो टीकाकरण शुरू किया और 1995 में इसी दिन पोलियो के खिलाफ मौखिक टीके की पहली खुराक देना शुरू किया।

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2022 की थीम : 'वैक्सीन वर्क फर ऑल', अर्थात कैसे टीके सभी के लिए काम करते हैं और दुनियाभर में लोगों की जान बचाते हैं।

टीकाकरण का इतिहास

ब्रिटेन के एडवर्ड जेनर को 1796 में पश्चिम में वैक्सीनोलॉजी का संस्थापक माना जाता है, जब उन्होंने एक 13 वर्षीय लड़के को वैक्सीनिया वायरस (काउपॉक्स) का टीका लगाया और चेचक के प्रति प्रतिरोधक क्षमता का प्रदर्शन किया। 1798 में, चेचक का पहला टीका विकसित किया गया था।

वैक्सीन शब्द गाय के लिए लैटिन शब्द वेक्का से लिया गया है।

By admin: March 15, 2022

6. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

Tags: Important Days

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर वर्ष 15 मार्च को मनाया जाता है। यह उपभोक्ता अधिकारों और आवश्यताओं के बारे में उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

यह पहली बार 1983 में मनाया गया था।

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2022 की थीम: "फेयर डिजिटल फाइनेंस"

महत्वपूर्ण तथ्य :

भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 24 दिसंबर को मनाया जाता है। वर्ष 1986 में आज ही के दिन भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 लागू किया गया था।

By admin: March 8, 2022

7. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Tags: Popular Important Days

8 मार्च को विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे पहली बार 1911 में देखा गया था।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो'। अर्थात एक स्थाई और सामान कल के लिए समाज में लैंगिक समानता आवश्यक है।

महिला दिवस का रंग पर्पल, ग्रीन और सफेद है। क्योंकि पर्पल जस्टिस और गरिमा का प्रतीक है। वहीं हरा रंग उम्मीद और सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक है।

By admin: March 7, 2022

8. चौथा जन औषधि दिवस मनाया गया

Tags: Popular Important Days

भारत में हर वर्ष 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है।

जेनेरिक दवाओं के उपयोग और जन औषधि परियोजना के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर वर्ष 1 से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।

जन औषधि सप्ताह 2022 का विषय "जन औषधि-जन उपयोगी" था।

जन औषधि क्या है

जन औषधि या जेनेरिक दवाएं (दवा) एक प्रकार की दवा है जिसका पेटेंट समाप्त हो गया है। जेनेरिक दवा में मूल पेटेंट के समान रासायनिक संरचना होती है और यह समान लाभ प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि योजना (पीएमबीजेवाई) क्या है

यह योजना 2008 में केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा शुरू की गई थी।

इसका उद्देश्य क्या है

इसका उद्देश्य जनता को सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण सामान्य दवा उपलब्ध कराना है।

By admin: March 3, 2022

9. विश्व श्रवण दिवस

Tags: Popular Important Days

विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) द्वारा प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को "विश्व श्रवण दिवस" के रूप में मनाया जाता है।

  • विश्व श्रवण दिवस 2022 की थीम "जीवन भर सुनना, ध्यान से सुनना" है।

  • डब्ल्यूएचओ के अनुसार, बहरेपन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए वर्ष 2007 में इस दिवस को मनाने की बात की गई। तब इसे अंतर्राष्ट्रीय कान दिवस कहा जाता था, लेकिन 2016 में इसका नाम बदलकर विश्व श्रवण दिवस कर दिया गया। 

By admin: Feb. 28, 2022

10. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

Tags: Important Days


भारत में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • इस तारीख, 1928 को, भारतीय भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज की, जिसे बाद में उनके नाम पर रखा गया - “रमन प्रभाव”।
  • सीवी रमन को उनके काम के लिए 1930 में भौतिकी में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम: 'सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण' (इंटीग्रेटेड एप्रोच इन एसएण्डटी फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर)।

Date Wise Search