Current Affairs search results for tag: sports
By admin: Oct. 4, 2022

1. मुमताज खान बनीं एफआईएच महिला राइजिंग प्लेयर ऑफ ईयर 2021-22

Tags: Sports Person in news

युवा भारत हॉकी खिलाड़ी मुमताज खान को 4 अक्टूबर 2022 को एफआईएच महिला राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर नामित किया गया था। लखनऊ की रहने वाली मुमताज खान को दक्षिण अफ्रीका में एफआईएच 2021 जूनियर महिला विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया था।

19 साल की मुमताज ने टूर्नामेंट के छह मैचों में आठ गोल किए। भारत टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहा जिसे नीदरलैंड ने जीता था।

2019 में लालरेम्सियामी और 2020-21 में शर्मिला देवी के बाद मुमताज खान पुरस्कार जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला हैं।

पुरुष वर्ग में विवेक सागर प्रसाद ने 2019 और 2020-21, दोनों में सम्मान जीता है।

एफआईएच मेन्स राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर

फ्रांस के टिमोथी क्लेमेंट को एफआईएच मेन्स राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर चुना गया।

एफआईएच  राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड किसी दिए गए कैलेंडर वर्ष में अंतरराष्ट्रीय

हॉकी में सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला युवा खिलाड़ी (23 साल से कम ) का वार्षिक पुरस्कार है, जोविशेषज्ञों, टीमों, प्रशंसकों और मीडिया के  वोटों  द्वारा निर्धारित किया जाता है।

एफआईएच

एफआईएच (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी हॉकी) पुरुषों और महिलाओं की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी का शासी निकाय है।

मुख्यालय: लुसान, स्विट्ज़रलैंड

कार्यवाहक अध्यक्ष: सेफ अल दीन अहमद

By admin: Oct. 3, 2022

2. इथियोपियन येलमज़र्फ़ येहुआलॉ और केन्याई अमोस किप्रुटो ने लंदन मैराथन जीता

Tags: Sports Person in news

23 वर्षीय, इथियोपिया की  येलमज़र्फ़ येहुआलॉ, 42वीं लंदन मैराथन में महिलाओं की दौड़ में सबसे कम उम्र की विजेता बनीं, जबकि केन्याई अमोस किप्रुटो ने पुरुषों के वर्ग में जीत हासिल की। लंदन मैराथन, जो आमतौर पर हर साल अप्रैल के महीने में आयोजित की जाती है, इस बार कोविड के कारण , 2 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी।

लंदन मैराथन, सभी मैराथन दौड़ की तरह, 42.195 किलोमीटर (26.219 मील) लंबी दौड़ है।

इस साल कई प्रमुख मैराथन धावकों ने लंदन मैराथन में भाग नहीं लिया। केन्या के पुरुष विश्व रिकॉर्ड धारक एलियुड किपचोगेने हिस्सा नहीं लिया  जबकि महिला विश्व रिकॉर्ड धारक केन्या की  ब्रिगेड कोस्केई चोट के कारण बाहर हो गयी थी ।

पुरुषों और महिलाओं के विजेताओं को $ 55,000 की पुरस्कार राशि मिलती है।

By admin: Oct. 3, 2022

3. टी20 में 11000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली

Tags: Sports Person in news

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ,टी20 प्रारूप में 11,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने 2 अक्टूबर 2022 को गुवाहाटी,असम  के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मील का पत्थर पार किया।

उन्होंने भारत के 20 ओवर में 3 विकेट पर 237 रनों के स्कोर में  कुल नाबाद 49 रन बनाए।

भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे बढ़ने के लिए 16 रन से मैच जीत लिया।

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली अब चौथे नंबर पर हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं। कीरोन पोलार्ड 614 मैचों में 11915 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैंऔर  पाकिस्तान के शोएब मलिक तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने  481 मैचों में 11902 रन बनाये  हैं।

By admin: Oct. 2, 2022

4. किरन रिजिजू, अनुराग सिंह ठाकुर ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 लॉन्च किया

Tags: Sports Sports News

किरन रिजिजू और अनुराग सिंह ठाकुर ने 2 अक्टूबर को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में गांधी जयंती पर फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का शुभारंभ किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • फिट इंडिया फ्रीडम रन के तीसरे संस्करण को संयुक्त रूप से कानून और न्याय मंत्री किरन रिजिजू और युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा चलाए गए फिट इंडिया प्लॉग के साथ लॉन्च किया गया।

  • यह 31 अक्टूबर तक चलेगा।

  • 'फिट इंडिया फ्रीडम रन' का पहला संस्करण 15 अगस्त से 2 अक्टूबर, 2020 तक आयोजित किया गया था।

  • फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 (द्वितीय संस्करण) को 13 अगस्त 2021 को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली से लॉन्च किया गया था।

फिट इंडिया फ्रीडम रन

  • फिट इंडिया फ्रीडम रन का उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में दौड़ने और खेलकूद जैसी फिटनेस गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और मोटापे, आलस्य, तनाव, चिंता, बीमारियों आदि से मुक्ति दिलाना है।

  • यह एक स्वस्थ भारत की दिशा में काम करने का एक अनूठा और रोमांचक अवसर प्रदान करता है।

  • व्यक्ति और संगठन अपने स्वयं के स्वास्थ्य और कल्याण के साथ-साथ साथी भारतीयों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए विभिन्न प्रयास कर सकते हैं।

By admin: Oct. 2, 2022

5. किरन रिजिजू, अनुराग सिंह ठाकुर ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 लॉन्च किया

6. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़: ओझा के शतक ने सचिन की अगुवाई वाली इंडिया लीजेंड्स को लगातार दूसरी बार खिताबी जीत दिलाई

Tags: Sports Sports News

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी 20 2022 में सचिन तेंदुलकर की अगुआई वाली इंडिया लीजेंड्स की टीम ने 1 सितंबर को रायपुर में श्रीलंका लीजेंड्स की टीम को 33 रन से हराकर इतिहास रच दिया। टीम ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया लीजेंड्स की टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा की शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया। 

  • इसके जवाब में श्रीलंका लीजेंड्स की टीम 18.5 ओवर में 162 रन ही बना सकी।

  • नमन ओझा ने 71 गेंदों पर 15 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 108 रन की पारी खेली। 

  • नामा ओझा की पारी ने उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब दिलाया।

  • उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 66.50 की औसत से टूर्नामेंट में सबसे अधिक 266 रन बनाए। 

  • दसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के शेन वॉटसन रहे उन्होंने 5 मैच में 47.80 की औसत से 239 रन बनाए।

  • रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी 20 2020-21 में भी इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स की टीम के बीच ही फाइनल खेला गया था। 

  • सचिन तेंदुलकर की अगुआई वाली टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए थे और 14 रन से जीत दर्ज की थी।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ के बारे में

  • रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ एक टी 20 क्रिकेट लीग है, जिसमें विभिन्न देशों के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी शामिल होते हैं।

  • इसकी स्थापना ठाणे के सड़क यातायात अधिकारी और कोंकण क्षेत्र के प्रमुख रवि गायकवाड़ ने बीसीसीआई के सहयोग से की है।

  • सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज संगठन द्वारा इस लीग का आयोजन किया जाता है।

  • इस सीरीज में भारत, इंग्लैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाड़ी भाग लेते हैं।

  • पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर श्रृंखला के आयुक्त हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ब्रांड एंबेसडर हैं।

  • न्यूजीलैंड लीजेंड्स 2022 से इस सीरीज में भाग ले रहा है।

By admin: Oct. 2, 2022

7. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़: ओझा के शतक ने सचिन की अगुवाई वाली इंडिया लीजेंड्स को लगातार दूसरी बार खिताबी जीत दिलाई

8. इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच में मची भगदड़ में 129 फुटबॉल प्रशंसकों की मौत

Tags: Sports International News

1 अक्टूबर 2022 को इंडोनेशिया में आयोजित एक फुटबॉल मैच में हिंसा के बाद मची भगदड़ में कम से कम 129 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। यह घटना पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में इंडोनेशियाई शीर्ष लीग बीआरआई लीगा 1 के फुटबॉल मैच के दौरान हुई।

पुलिस के अनुसार, अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच एक मैच के बाद हारने व;ली टीम ,अरेमा एफसी के समर्थकों ने पिच पर आक्रमण किया, जिससे भगदड़ मच गई और दम घुटने के मामले सामने आए।

लीग ने दंगों के बाद एक सप्ताह के लिए खेलों को निलंबित कर दिया है और अरेमा एफसी टीम को भी इस सीजन के बाकी प्रतियोगिता के लिए किसी भी मैच की मेजबानी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इंडोनेशिया

इसे पहले डच ईस्ट इंडीज (नीदरलैंड ईस्ट इंडीज) के नाम से जाना जाता था और यह 17 अगस्त 1945 को नीदरलैंड से स्वतंत्र हो गया।

यह 17,500 द्वीपों से मिलकर बना दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह है।

इंडोनेशिया का बोर्नियो द्वीप ग्रीनलैंड और न्यू गिनी के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है।

देश में 100 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखी हैं और सबसे प्रसिद्ध क्राकाटोआ और माउंट मेरापी हैं।

यहां दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है।

राजधानी: जकार्ता

मुद्रा: रुपिया( Rupiah)

राष्ट्रपति: जोको विडोडो

By admin: Sept. 29, 2022

9. झारखंड के सेंट पैट्रिक स्कूल ने 61वां सुब्रतो कप गर्ल्स अंडर-17 खिताब 2022 जीता

Tags: Sports Sports News

सेंट पैट्रिक, गुमला, झारखंड ने नई दिल्ली के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए फाइनल में वांगोई हायर सेकेंडरी स्कूल, इंफाल, मणिपुर को 3-1 से हराकर 61वां सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट गर्ल्स अंडर-17 खिताब 2022 जीता।

इस साल सुब्रतो कप में बांग्लादेश की एक टीम ने हिस्सा लिया था।

61वां सुब्रतो कप अब लड़कों के अंडर-17 टूर्नामेंट की ओर बढ़ रहा है जो 3 अक्टूबर से शुरू होगा और फाइनल 13 अक्टूबर को होगा।

सुब्रतो कप

यह नई दिल्ली में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट है।

इसका नाम पूर्व भारतीय वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी के नाम पर रखा गया है।

टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय वायु सेना के साथ सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसाइटी द्वारा किया जाता है।

By admin: Sept. 29, 2022

10. झारखंड के सेंट पैट्रिक स्कूल ने 61वां सुब्रतो कप गर्ल्स अंडर-17 खिताब 2022 जीता

Tags: Sports Sports News

सेंट पैट्रिक, गुमला, झारखंड ने नई दिल्ली के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए फाइनल में वांगोई हायर सेकेंडरी स्कूल, इंफाल, मणिपुर को 3-1 से हराकर 61वां सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट गर्ल्स अंडर-17 खिताब 2022 जीता।

इस साल सुब्रतो कप में बांग्लादेश की एक टीम ने हिस्सा लिया था।

61वां सुब्रतो कप अब लड़कों के अंडर-17 टूर्नामेंट की ओर बढ़ रहा है जो 3 अक्टूबर से शुरू होगा और फाइनल 13 अक्टूबर को होगा।

सुब्रतो कप

यह नई दिल्ली में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट है।

इसका नाम पूर्व भारतीय वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी के नाम पर रखा गया है।

टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय वायु सेना के साथ सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसाइटी द्वारा किया जाता है।

Date Wise Search