Current Affairs search results for tag: sports
By admin: Sept. 9, 2022

1. नीरज चोपड़ा स्विट्जरलैंड में प्रतिष्ठित ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022 जीतने वाले पहले भारतीय बने

Tags: Sports Sports News

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी, नीरज चोपड़ा ने 8 सितंबर को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए स्विट्जरलैंड में प्रतिष्ठित डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

  • उन्होंने 88.44 मीटर भाला फेंककर चेक गणराज्य के जैकब वादलेच्चो को पीछे छोड़ा। 

  • नीरज की पहली थ्रो फाउल गई, जबकि दूसरी थ्रो ने 88.44 मीटर की दूरी नापी, जो उन्हें खिताब दिलाने के लिए काफी थी।

  • नीरज ने तीसरी थ्रो 88, चौथी 86.11, पांचवीं 87 और छठी अंतिम थ्रो 83.60 मीटर फेंकी।

  • जर्मनी के जूलियन वेबर 83.73 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

  • इस जीत के साथ नीरज ने 23.98 लाख रुपए की पुरस्कार राशि हासिल की साथ ही डायमंड ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया।

  • नीरज ने दोहा में हुई पहली और सिलेसिया में हुई तीसरी डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया था।

  • स्टॉकहोम में नीरज ने 89.94 मीटर भाला फेंक कर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था, लेकिन वह केवल रजत पदक ही जीत पाए थे। 

  • लुसान में वह विजेता बने और अब फाइनल्स में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।

By admin: Sept. 9, 2022

2. नीरज चोपड़ा स्विट्जरलैंड में प्रतिष्ठित ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022 जीतने वाले पहले भारतीय बने

Tags: Sports Sports News

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी, नीरज चोपड़ा ने 8 सितंबर को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए स्विट्जरलैंड में प्रतिष्ठित डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

  • उन्होंने 88.44 मीटर भाला फेंककर चेक गणराज्य के जैकब वादलेच्चो को पीछे छोड़ा। 

  • नीरज की पहली थ्रो फाउल गई, जबकि दूसरी थ्रो ने 88.44 मीटर की दूरी नापी, जो उन्हें खिताब दिलाने के लिए काफी थी।

  • नीरज ने तीसरी थ्रो 88, चौथी 86.11, पांचवीं 87 और छठी अंतिम थ्रो 83.60 मीटर फेंकी।

  • जर्मनी के जूलियन वेबर 83.73 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

  • इस जीत के साथ नीरज ने 23.98 लाख रुपए की पुरस्कार राशि हासिल की साथ ही डायमंड ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया।

  • नीरज ने दोहा में हुई पहली और सिलेसिया में हुई तीसरी डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया था।

  • स्टॉकहोम में नीरज ने 89.94 मीटर भाला फेंक कर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था, लेकिन वह केवल रजत पदक ही जीत पाए थे। 

  • लुसान में वह विजेता बने और अब फाइनल्स में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।

By admin: Sept. 7, 2022

3. हरमनप्रीत सिंह एफआईएच प्लेयर ऑफ ईयर अवार्ड के लिए नामित -2021-22

Tags: Sports Awards Person in news Sports News

भारतीय हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को 6 सितंबर को ‘एफआईएच हॉकी स्टार्स अवार्ड्स 2021-22’ के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामांकित पांच खिलाड़ियों में चुना गया है. 

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • पीआर श्रीजेश और सविता पूनिया को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ पुरूष और महिला गोलकीपरों के लिये नामित किया गया।

  • भारतीय टीम के उप-कप्तान हरमनप्रीत को एफआईएच मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए आर्थर डी स्लोवर और टॉम बून (बेल्जियम), निकलास वेलेन (जर्मनी) और थियरी ब्रिंकमैन (नीदरलैंड) के साथ नामित किया गया था।

  • एफआईएच विमेंस प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामांकित खिलाड़ियों की सूची में कोई भारतीय नहीं है।

  • हरमनप्रीत ने पिछले साल भी यह पुरस्कार जीता था जब भारतीय खिलाड़ियो और कोचों ने तोक्यो ओलंपिक खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद सभी पुरस्कार अपने नाम किये थे.

अतिरिक्त जानकारी -

पुरस्कारों की सूची :

FIH प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड :-

  • महिलाएं - फ़ेलिस अल्बर्स (नीदरलैंड), मारिया जोस ग्रेनाटो (अर्जेंटीना), फ़्रेडरिक मतला (नीदरलैंड), अगस्टिना गोरज़ेलेनी (अर्जेंटीना), जॉर्जीना ओलिवा (स्पेन)।

  • पुरुष - आर्थर डी स्लोवर (बेल्जियम), हरमनप्रीत सिंह (भारत), निकलास वेलेन (जर्मनी), थियरी ब्रिंकमैन (नीदरलैंड), टॉम बून (बेल्जियम)।

FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर अवार्ड :-

  • महिला - सविता (भारत), जोसाइन कोनिंग (नीदरलैंड), बेलेन सुसी (अर्जेंटीना), जोसेलीन बार्ट्राम (ऑस्ट्रेलिया), फुमेलेला म्बंडे (दक्षिण अफ्रीका)।

  • पुरुष - लोइक वैन डोरेन (बेल्जियम), पीआर श्रीजेश (भारत), पिरमिन ब्लाक (नीदरलैंड), आर्थर थिफ्री (फ्रांस), अलेक्जेंडर स्टैडलर (जर्मनी)।

FIH राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड :-

  • महिला - चार्लोट एंगलबर्ट (बेल्जियम), लूना फोकके (नीदरलैंड), मुमताज खान (भारत), जिप डिके (नीदरलैंड), एमी लॉटन (ऑस्ट्रेलिया)।

  • पुरुष - माइल्स बुकेन्स (नीदरलैंड), टिमोथी क्लेमेंट (फ्रांस), संजय (भारत), पाउ कुनिल (स्पेन), रिज़वान अली (पाकिस्तान)

FIH कोच ऑफ द ईयर अवार्ड :-

  • महिला - जेनेके शोपमैन (भारत), जैमिलन मुल्डर्स (नीदरलैंड्स), कैटरीना पॉवेल (ऑस्ट्रेलिया), राउल एहरेन (बेल्जियम), एड्रियन लॉक (स्पेन)।

  • पुरुष - जेरोएन डेलमी (नीदरलैंड), मिशेल वैन डेन ह्यूवेल (बेल्जियम), ग्राहम रीड (भारत), गैरेथ इविंग (दक्षिण अफ्रीका), फ्रेडरिक सोयेज़ (फ्रांस)।

By admin: Sept. 7, 2022

4. हरमनप्रीत सिंह एफआईएच प्लेयर ऑफ ईयर अवार्ड के लिए नामित -2021-22

By admin: Sept. 6, 2022

5. सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट नई दिल्ली में शुरू हुआ

Tags: Sports Sports News

सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट आज 6 सितंबर की शाम को नई दिल्ली में शुरू हुआ।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • टूर्नामेंट के 61वें संस्करण का आयोजन 13 अक्टूबर तक दिल्ली के चार स्थानों पर किया जाएगा।

  • टूर्नामेंट का पहला मैच एनसीसी बनाम चंडीगढ़ के बीच खेला जा रहा है।

  • टूर्नामेंट के मैच डॉ बीआर अंबेडकर स्टेडियम, तेजस फुटबॉल ग्राउंड, सुब्रतो पार्क और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाएंगे।

  • कोविड-19 महामारी के कारण दो साल से इसका आयोजन नहीं हुआ है।

  • टूर्नामेंट का आयोजन तीन वर्गों में किया जाएगा जिसमें सब जूनियर लड़के (अंडर-14), जूनियर लड़कियां (अंडर-17) और जूनियर लड़कों (अंडर-17) की स्पर्धाएं शामिल हैं। 

  • तीनों वर्ग में कुल मिलाकर 92 टीम हिस्सा लेंगी जिसमें जूनियर लड़कों के वर्ग में बांग्लादेश की एक टीम के रूप में अंतरराष्ट्रीय टीम भी भाग लेगी। 

अतिरिक्त जानकारी -

सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट :

  • यह एक वार्षिक स्कूल का फुटबॉल टूर्नामेंट है जिसका उद्घाटन 1960 में पहले भारतीय वायु सेना प्रमुख, एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी द्वारा किया गया था।

  • यह सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसाइटी (एसएमएसईएस) और भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित किया जाता है।

  • यह श्याम थापा और भाईचुंग भूटिया जैसे कई पूर्व भारतीय फुटबॉल दिग्गजों की उपलब्धियों का आधार रहा है।

  • रिवाल्डो, रॉबर्टो कार्लोस (दोनों 2016 में) और पेले (2015) जैसे अंतर्राष्ट्रीय दिग्गजों ने इसके पूर्व के संस्करणों में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में टूर्नामेंट की शोभा बढ़ाई है।

टूर्नामेंट का पुरस्कार :

  • टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 23 लाख रुपए से अधिक है।

  • इसके अलावा प्रख्यात फुटबॉलरों की एक चयन समिति छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए प्रत्येक श्रेणी में 25 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन करेगी।

  • चयनित सभी खिलाड़ियों को जूनियर बॉयज और जूनियर गर्ल्स कैटेगरी में 25000 रुपए और सब-जूनियर बॉयज कैटेगरी के लिए 15000 रुपए की स्कॉलरशिप (एकमुश्त अनुदान) से सम्मानित किया जाएगा।

By admin: Sept. 6, 2022

6. सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट नई दिल्ली में शुरू हुआ

7. सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की

Tags: Sports Person in news

भारत और उत्तर प्रदेश के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना ने अपने आईपीएल और भारत के घरेलू करियर के अंत की पुष्टि करते हुए "क्रिकेट के सभी प्रारूपों" से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने 2020 में पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

महत्वपूर्ण तथ्य -

उनका अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन :

  • उन्होंने 2002-03 में यूपी के लिए अपने वरिष्ठ घरेलू करियर की शुरुआत की, और 2005 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। वह 2005 में पहली बार श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में भारत के लिए खेले।
  • रैना ने भारत के लिए 226 एकदिवसीय, 78 टी20ई और 18 टेस्ट खेले, और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। वह तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे।

अतिरिक्त जानकारी -

आईपीएल प्रदर्शन :

  • वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बहुत सफल रहे। रैना, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे, जिसका उन्होंने 2008 और 2021 के बीच 11 सीज़न के लिए प्रतिनिधित्व किया।
  • उन्होंने 2010, 2011, 2018 और 2021 में सीएसके के साथ चार आईपीएल खिताब जीते और अभी भी 176 मैचों में 4687 रन के साथ उनके शीर्ष स्कोरर बने हुए हैं।
  • उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा 2022 की खिलाड़ी नीलामी से पहले रिलीज़ किया गया था, जहां उन्हें दस फ्रेंचाइजी में से किसी ने भी नहीं खरीदा था।

By admin: Sept. 5, 2022

8. फैनटेक जीटी वर्ल्ड चैलेंज यूरोप में अर्जुन मैनी ने दूसरा स्थान हासिल किया

Tags: Sports Person in news

भारत के मर्सिडीज-एएमजी ड्राइवर अर्जुन मैनी ने 5 सितंबर 2022 को जर्मनी के होकेनहेम में आयोजित  फैनटेक जीटी वर्ल्ड चैलेंज यूरोप में दूसरा स्थान हासिल किया।

जीटी वर्ल्ड चैलेंज यूरोप में जीटी3 मोटर कार रेसिंग के लिए एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी मंच है।

टीम एचआरटी के बैंगलोर स्थित ड्राइवर अर्जुन मैनी , ह्यूबर्ट हौप्ट और फ्लोरियन स्कोल्ज़ की टीम  स्वर्ण वर्ग में दूसरे स्थान पर रही ।

यह उनके लिए दूसरा पोडियम फिनिश था, और वे वर्तमान में चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर हैं।

By admin: Sept. 5, 2022

9. अहमदाबाद में होगा दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स सिटी

Tags: Sports Sports News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 4 सितंबर को कहा कि अहमदाबाद शहर को जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े खेल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • दस साल पहले, जब मोदीजी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने खेल महाकुंभ की शुरुआत की थी।

  • गुजरात में नरेंद्र मोदी स्टेडियम है, जो दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है और बहुत जल्द इसमें दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स सिटी भी होगा।

  • देश का सबसे बड़ा खेल आयोजन 36वां राष्ट्रीय खेल 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात के छह शहरों में होगा।

  • राष्ट्रीय खेल गुजरात में 7 साल बाद आयोजित किए जा रहे हैं और यह अब तक का सबसे बड़ा और भव्य आयोजन होगा।

  • 11 साल पहले, पीएम मोदी ने खेल महाकुंभ की शुरुआत की थी और यह आयोजन इतना बड़ा हो गया है कि इस संस्करण में 55 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया।

By admin: Sept. 5, 2022

10. अहमदाबाद में होगा दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स सिटी

Tags: Sports Sports News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 4 सितंबर को कहा कि अहमदाबाद शहर को जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े खेल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • दस साल पहले, जब मोदीजी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने खेल महाकुंभ की शुरुआत की थी।

  • गुजरात में नरेंद्र मोदी स्टेडियम है, जो दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है और बहुत जल्द इसमें दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स सिटी भी होगा।

  • देश का सबसे बड़ा खेल आयोजन 36वां राष्ट्रीय खेल 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात के छह शहरों में होगा।

  • राष्ट्रीय खेल गुजरात में 7 साल बाद आयोजित किए जा रहे हैं और यह अब तक का सबसे बड़ा और भव्य आयोजन होगा।

  • 11 साल पहले, पीएम मोदी ने खेल महाकुंभ की शुरुआत की थी और यह आयोजन इतना बड़ा हो गया है कि इस संस्करण में 55 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया।

Date Wise Search