Current Affairs search results for tag: person-in-news
By admin: Aug. 6, 2022

1. कैबिनेट सचिव राजीव गौबा का कार्यकाल एक साल और बढ़ा

Tags: Person in news


कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 6 अगस्त को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के कार्यकाल को 30 अगस्त, 2022 से आगे एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ा दिया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • 1982 बैच के झारखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी  गौबा को पहली बार 2019 में दो साल की अवधि के लिए कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया था।

  • उन्हें 2021 में सेवा में विस्तार मिला था।

  • उनके पूर्ववर्ती पी के सिन्हा, 1977 बैच के आईएएस अधिकारी थे, जिन्हें तीन बार सेवा विस्तार मिला था और वह सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले कैबिनेट सचिवों में से एक थे।

  • सिन्हा ने जून 2015 में अजीत कुमार सेठ की जगह ली। 2011 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान नियुक्त अजीत कुमार सेठ ने 2013 में अपना कार्यकाल पूरा किया, लेकिन उन्हें एक साल का विस्तार दिया गया।

  • 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधान मंत्री बनने के बाद, सेठ को दो बार सेवा विस्तार दिया गया था।

  • 2019 में कैबिनेट सचिव नियुक्त होने से पहले गौबा ने केंद्रीय गृह सचिव के रूप में कार्य किया था।

  • उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में सचिव के रूप में और गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में भी काम किया है।

  • उन्होंने 2016 में केंद्र सरकार में सेवा के लिए आने से पहले 15 महीने तक झारखंड में मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया है।

कैबिनेट सचिव के बारे में

  • कैबिनेट सचिव भारत सरकार का सर्वोच्च कार्यकारी अधिकारी और वरिष्ठतम सिविल सेवक होता है।

  • वह सरकार के नियमों के तहत सिविल सेवा बोर्ड, कैबिनेट सचिवालय, आईएएस और सभी सिविल सेवाओं का पदेन प्रमुख होता है।

  • वह सीधे प्रधान मंत्री के अधीन होता है और दो साल की निश्चित अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है।

कैबिनेट सचिव का कार्य

  • कैबिनेट सचिव का एक प्रमुख कार्य प्रशासनिक मामलों पर बनी सचिवों की समिति की बैठक की अध्यक्षता करना है। 

  • वह मुख्य सचिवों के सम्मेलन की भी अध्यक्षता करता है।

  • देश में प्रमुख संकट की स्थितियों का प्रबंधन और ऐसी स्थिति में विभिन्न मंत्रालयों की गतिविधियों का समन्वय करना भी कैबिनेट सचिवालय के कार्यों में शामिल है।

By admin: Aug. 3, 2022

2. सुरेश एन पटेल ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली

Tags: Person in news


राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में सुरेश एन0 पटेल ने केन्‍द्रीय सतर्कता आयुक्‍त के रूप में शपथ ली।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • इन्होंने पूर्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी का स्थान लियाI 

  • सुरेश एन पटेल को अप्रैल 2020 में सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया थाI 

  • केंद्रीय सतर्कता आयोग का नेतृत्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त करता है और इसमें दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं I 

केंद्रीय सतर्कता आयोग के बारे में 

  • CVC एक सर्वोच्च सतर्कता संस्थान है, जो किसी भी कार्यकारी प्राधिकरण से मुक्त है।

  • यह एक स्वतंत्र निकाय है जिसकी जबावदेहिता केवल संसद के प्रति है।

  • इसकी स्थापना फरवरी 1964 में के संथानम (K. Santhanam) की अध्यक्षता में गठित भ्रष्टाचार निरोधक समिति की सिफारिशों के आधार पर की गई थी।

  • संसद द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, 2003 (CVC Act) को CVC पर वैधानिक स्थिति प्रदान करते हुए अधिनियमित किया गया है।

  • यह अपनी रिपोर्ट भारत के राष्ट्रपति को सौंपता है।

आयुक्तों की नियुक्ति

  • केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और सतर्कता आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा एक समिति की सिफारिश पर की जाती है जिसमें प्रधानमंत्री (अध्यक्ष), गृह मंत्री (सदस्य) और लोकसभा में विपक्ष का नेता (सदस्य) शामिल होता है। 

कार्यकाल

  • इनका कार्यकाल 4 वर्ष अथवा 65 वर्ष (जो भी पहले हो) तक होता है।





By admin: Aug. 1, 2022

3. आईटीबीपी के डीजी संजय अरोड़ा बने दिल्ली पुलिस कमिश्नर

Tags: Person in news

केंद्र सरकार ने 31 जुलाई को 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक एस एल थाओसेन ने 1 अगस्त को अपने बैचमेट संजय अरोड़ा से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया।

  • संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। वर्ष 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को जुलाई 2021 में नियुक्त किया गया था।

  • संजय अरोड़ा स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) थे, जहां उन्होंने वीरप्पन गिरोह के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की, जिसके लिए उन्हें इस वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

  • वर्ष 1991 में एनएसजी द्वारा प्रशिक्षित होने के बाद, अरोड़ा ने लिट्टे गतिविधि के दिनों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए विशेष सुरक्षा समूह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

  • जयपुर में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले अरोड़ा ने 1997 से 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर आईटीबीपी की सेवा की है।

  • वह 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मातली में आईटीबीपी की बटालियन की कमान संभाल चुके हैं।

  • उन्हें 2004 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल, 2014 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल, पुलिस स्पेशल ड्यूटी मेडल, आंतरिक सुरक्षा पदक और यूएन पीसकीपिंग मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

  • दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय (एमएचए) के तहत काम करती है।

By admin: Aug. 1, 2022

4. पूर्व फिलीपींस के राष्ट्रपति फिदेल रामोस का 94 वर्ष की आयु में निधन

Tags: Person in news International News

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस का 31 जुलाई को 94 वर्ष की आयु में कोविड -19 की जटिलताओं के कारण निधन हो गया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • 1992 से 1998 तक फिलीपींस गणराज्य के 12 वें राष्ट्रपति रामोस को देश में निवेशकों के विश्वास के पीछे प्रेरक शक्ति कहा जाता था।

  • उनके समय में ही फिलीपींस को एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में पहचान मिली थी। 

  • उनके समय में ही द मनीला टाइम्स की रिपोर्ट में फिलीपींस को एक उभरती हुई "टाइगर इकॉनमी" के रूप में पहचाना गया था।

  • राष्ट्रपति बनने से पहले फिदेल रामोस ने तत्कालीन राष्ट्रपति कोराज़ोन एक्विनो की सरकार  में फिलीपींस के सशस्त्र बलों के चीफ-ऑफ-स्टाफ के रूप में भी कार्य किया था।

  • इसके अलावा वे रक्षा सचिव भी रहे।

  • पूर्व सैन्य जनरल रामोस ने अमेरिका में प्रशिक्षण हासिल किया था, उन्होंने कोरिया और वियतनाम युद्ध में भी हिस्सा लिया था। 

  • रामोस ने एक राष्ट्रीय पुलिस बल का नेतृत्व किया और कुख्यात मार्कोस के शासन का पतन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फिलीपींस के बारे में

  • फिलीपींस दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है।

  • द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 4 जुलाई 1946 को इसे पूर्ण स्वतंत्रता मिली।

  • यह दुनिया की पांचवीं सबसे लंबी तटरेखा वाला देश है।

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद फिलीपींस दुनिया में भू-तापीय ऊर्जा का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।

  • राजधानी - मनीला

  • मुद्रा - पेसो

By admin: July 29, 2022

5. पीवी सिंधु राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के उद्घाटन समारोह के लिए भारत की ध्वजवाहक बनीं

Tags: Person in news Sports News

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी पीवी सिंधु को टीम इंडिया के ध्वजवाहक के रूप में घोषित किया।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को भी पीवी सिंधु के साथ भारत के ध्वजवाहक के तौर पर चुना गया है।

  • यह दूसरा मौका है जब पीवी सिंधु राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी, उन्होंने गोल्ड कोस्ट 2018 संस्करण में भी भारतीय झंडा थामा था।

  • मनप्रीत सिंह टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के दो ध्वजवाहकों में से एक थे I

  • ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन अन्य दो उम्मीदवार थे, जिनके नामों पर ध्वजवाहक के लिए विचार किया जा रहा था।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 

  • आयोजन - अलेक्जेंडर स्टेडियम, बर्मिंघम, इंग्लैण्ड 

  • आदर्श वाक्य- सभी के लिए खेल

  • शुभंकर- ‘पेरी द बुल’

  • प्रतिभागी देश - 72 राष्ट्रमंडल राष्ट्र

  • प्रतिस्पर्धा - 20 खेलों में 280

  • भाग लेने वाले एथलीट- 5,054

  • राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार महिला क्रिकेट के साथ-साथ T20 किक्रेट को शामिल किया गया है।

  • किसी बड़े खेल प्रतियोगिता में पहली बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए अधिक मेडल इवेंट शामिल हैं।

  • भारत की तरफ से राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 215 एथलीट हिस्सा लेंगे यह एथलीट 19 खेलों के 141 इवेंट्स में प्रतिभाग करेंगे I 

राष्ट्रमंडल खेलों का इतिहास 

  • राष्ट्रमंडल खेलों का यह 22वां संस्करण है।

  • पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में कनाडा के शहर हैमिलटन में हुआ था।

  • 1930 के बाद से हर चार साल पर इसका आयोजन होता रहा है।

  • द्वितीय विश्व-युद्ध के कारण 1942 और 1946 में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन नहीं हो सका था।

  • भारत 18वीं बार इन खेलों का हिस्सा बन रहा है।

  • भारत ने अब तक इन खेलों में 181 स्वर्ण, 173 रजत और 149 कांस्य पदक जीते हैं। 

  • भारत 2002 मैनचेस्टर खेलों से लगातार हर राष्ट्रमंडल खेलों में पदक हासिल करने के मामले में शीर्ष पांच देशों में शामिल रहा है।

  • 1930 से 1950 तक इन खेलों को ब्रिटिश एम्पायर गेम्स कहा जाता थाI 

  • 1978 में इन खेलों का नाम राष्ट्रमंडल खेल यानी कॉमनवेल्थ गेम्स पड़ा थाI 

By admin: July 27, 2022

6. पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की 7वीं पुण्यतिथि

Tags: Person in news

27 जुलाई, 2022 भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की सातवीं पुण्यतिथि है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था।

  • उन्होंने 1954 में सेंट जोसेफ कॉलेज, त्रिची से विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1957 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से वैमानिकी इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता हासिल की।

  • देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनके योगदान के लिए उन्हें "भारत के मिसाइल मैन" के रूप में जाना जाता है।

  • उन्होंने 1998 के पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • डॉ कलाम को 40 विश्वविद्यालयों से सात मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई थी।

  • उन्हें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ महत्वपूर्ण कार्य के लिए 1981 में पद्म भूषण और 1990 में पद्म विभूषण प्रदान किया गया।

  • उन्हें 1997 में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

  • उन्होंने भारत के पहले स्वदेशी सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SLV-3) को विकसित करने के लिए परियोजना निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसने जुलाई 1980 में रोहिणी उपग्रह को नियर-अर्थ ऑर्बिट में सफलतापूर्वक इंजेक्ट किया।

  • उन्होंने डीआरडीओ में स्वदेशी निर्देशित मिसाइलों को विकसित करने की जिम्मेदारी ली।

  • वह एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (IGMDP) के मुख्य कार्यकारी थे।

  • उन्होंने 2002 में भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और 2007 में अपना कार्यकाल पूरा किया।

  • 27 जुलाई, 2015 को शिलांग में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में व्याख्यान देने के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।


By admin: July 26, 2022

7. भारत के इंदरमित गिल को विश्व बैंक का मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया

Tags: Person in news

विश्व बैंक ने भारतीय नागरिक इंदरमित गिल को अपना मुख्य अर्थशास्त्री और विकास अर्थशास्त्र का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • गिल अमेरिकी अर्थशास्त्री कारमेन रेनहार्ट का स्थान लेंगे और उनकी नियुक्ति 1 सितंबर, 2022 से प्रभावी होगी।

  • गिल वर्तमान में समान विकास, वित्त और संस्थानों के उपाध्यक्ष हैं, जहां उन्होंने मैक्रोइकॉनॉमिक्स, ऋण, व्यापार, गरीबी और शासन पर काम का नेतृत्व किया।

  • गिल विश्व बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में सेवा देने वाले दूसरे भारतीय होंगे। कौशिक बसु पहले भारतीय थे, जिन्होंने 2012-2016 तक इस पद पर नियुक्त हुए थे।

  • रघुराम राजन और गीता गोपीनाथ ने विश्व बैंक की सहयोगी संस्था, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में कार्य किया है।

  • 2016 और 2021 के बीच गिल ड्यूक विश्वविद्यालय में सार्वजनिक नीति के प्रोफेसर और ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन में वैश्विक अर्थव्यवस्था और विकास कार्यक्रम में अनिवासी वरिष्ठ फेलो थे।

  • गिल ने जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय और शिकागो विश्वविद्यालय में भी अध्यापन का कार्य किया है।

  • गिल ने शिकागो विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

  • गिल ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमए और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) किया है।

विश्व बैंक के बारे में 

  • अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक और अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना एक साथ वर्ष 1944 में अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के दौरान हुई थी I 

  • अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक को ही विश्व बैंक कहा जाता है।

  • वर्तमान में विश्व बैंक में 189 देश सदस्य हैं।

  • इसका मुख्यालय अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन DC में है।

  • विश्व बैंक समूह निम्नलिखित पाँच अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का एक ऐसा समूह है जो सदस्य देशों को आर्थिक-वित्तीय सहायता और वित्तीय सलाह देता है-

  • पुनर्निर्माण और विकास के लिये अंतर्राष्ट्रीय बैंक

  • अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम

  • अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ

  • निवेश विवादों के निपटारे के लिये अंतर्राष्ट्रीय केंद्र

  • बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी

  • अध्यक्ष– डेविड मलपास

  • सीईओ- अंशुला कांत

By admin: July 26, 2022

8. शेख अहमद नवाफ अल-सबा कुवैत के नए प्रधानमंत्री बने

Tags: Person in news International News

शेख अहमद नवाफ अल अहमद अल सबा को 25 जुलाई को कुवैत  के नए प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • उन्होंने शेख सबा अल खालिद का स्थान लिया, जिन्होंने अप्रैल 2022 में पद छोड़ दिया था।

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के प्रधान मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

  • अप्रैल 2022 में, कुवैत की सरकार ने अपने गठन के कुछ ही महीनों बाद इस्तीफा दे दिया था, जिससे नई अनिश्चितता पैदा हो गई क्योंकि यह बिगड़ते राजनीतिक संकट से जूझ रहा था और महत्वपूर्ण आर्थिक और सामाजिक सुधार अवरुद्ध हुए हैं।

  • कुवैत के पूर्व प्रधान मंत्री शेख सबा अल-खालिद अल हमद अल सबा ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव से पहले क्राउन प्रिंस को कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया था।

भारत-कुवैत संबंध

  • भारत और कुवैत के बीच पारंपरिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं, जो समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं।

  • भारत लगातार कुवैत के शीर्ष व्यापारिक भागीदारों में से एक रहा है। कुवैत भारत को कच्चे तेल का विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता रहा है।

  • भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है।

  • भारत द्वारा कुवैत को निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुएं खाद्य पदार्थ, कपड़ा, इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरिंग उपकरण, सिरेमिक, ऑटोमोबाइल, रसायन, आभूषण, धातु उत्पाद आदि शामिल हैं।

  • कुवैत भारत के लिए प्रेषण के शीर्ष स्रोतों में से एक है।

  • कुवैत में भारतीय समुदाय प्रतिवर्ष 5-6% की दर से बढ़ रहा है।

  • कुवैत में भारतीय सबसे बड़े प्रवासी समुदाय हैं जबकि मिस्र दूसरे स्थान पर है।

By admin: July 25, 2022

9. दक्षिण भारतीय अभिनेता कमल हासन को मिला गोल्डन वीजा

Tags: Person in news

संयुक्त अरब अमीरात ने तमिल फिल्म उद्योग के शीर्ष सितारों में से एक कमल हासन को अपना प्रतिष्ठित "गोल्डन वीजा" प्रदान किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • शाहरुख खान पहले भारतीय सेलिब्रिटी थे जिन्हें प्रतिष्ठित वीजा दिया गया था।

  • इसके अलावा संजय दत्त, सुनील शेट्टी, सानिया मिर्जा, आदि लोग भी गोल्डन वीजा प्राप्त कर चुके है I 

यूएई गोल्डन वीजा के बारे में

  • यूएई ने गोल्डन वीजा को पहली बार 21 मई 2019 को लॉन्च किया था।

  • यूएई गोल्डन वीजा एक दीर्घकालिक निवास वीजा प्रणाली है, जिसकी अवधि पांच से 10 साल तक होती है।  

  • इसके बाद वीजा ऑटोमेटिकली रिन्यू हो जाता है। ये विभिन्न क्षेत्रों के अचीवर्स, प्रोफेशनल्स, इनवेस्टर्स और प्रोमिसिंग एबिलिटी रखने वाले लोगों को दिया जाता है। चूंकि कमल हासन फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने स्टार हैं जिनका कई दफा दुबई में आना-जाना लगा रहता है।

गोल्डन वीजा की पात्रता मानदंड क्या है?

  • 10 साल के वीजा के लिए आवेदन करने वाले निवेशकों का, यूएई की एक फर्म में पूंजी के रूप में कम से कम 20 करोड़ का सार्वजनिक निवेश होना चाहिए।

  • वहीं दूसरी तरफ पांच साल का वीजा चाहने वाले इन्वेस्टर्स के लिए निवेश राशि कम से कम निवेश 10 करोड़ रूपए है।

  • इसी बीच कला और संस्कृति में प्रतिभा वाले लोगों को अमीरात वैज्ञानिक परिषद या संस्कृति व युवा मंत्रालय जैसे अधिकारियों द्वारा अप्रूव किया जाता है।

By admin: July 22, 2022

10. दिनेश गुनावर्धने ने ली श्रीलंका के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ

Tags: Person in news International News


दिनेश गुनावर्धने को श्रीलंका के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने 22 जुलाई को 17 अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ दिलाई।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • गुनावर्धने श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) पार्टी के सांसद हैं।

  • गुनावर्धने को अप्रैल में तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने गृह मंत्री नियुक्त किया था।

  • 73 वर्षीय गुणवर्धने इससे पहले विदेश मंत्री और शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।

  • श्रीलंकाई आर्थिक और राजनीतिक संकट, जिसके परिणामस्वरूप यूक्रेन में आर्थिक कुप्रबंधन और संघर्ष हुआ, ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया और अंततः तत्कालीन राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को देश से भागने के लिए मजबूर किया।

  • विक्रमसिंघे 20 जुलाई को श्रीलंका के नए राष्ट्रपति चुने गए और 21 जुलाई को श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

  • विक्रमसिंघे ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से खैरात की मांग करते हुए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी।

श्रीलंका के बारे में

  • डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर एक उष्णकटिबंधीय द्वीप राष्ट्र है। यह मुन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप से अलग है।

  • राजधानियाँ: कोलंबो (कार्यकारी और न्यायिक) और श्री जयवर्धनेपुरा (विधायी)।

  • आधिकारिक भाषाएँ: सिंहल और तमिल

  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया





Date Wise Search