Current Affairs search results for tag: person-in-news
By admin: Feb. 23, 2022

1. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद में शामिल हुए संजीव सान्याल

Tags: Person in news

वित्त मंत्रालय के प्रमुख आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल को प्रधानमंत्री (ईएसी-पीएम) की आर्थिक सलाहकार परिषद में पूर्णकालिक सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, इनकी नियुक्ति दो वर्ष के कार्यकाल के लिए है। 

सान्याल को फरवरी 2017 में वित्त मंत्रालय का प्रमुख आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था और वे पूर्व में ड्यूश बैंक के प्रबंध निदेशक रहे हैं।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद

  • इसकी स्थापना इंदिरा गांधी ने 1980 में प्रधान मंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के रूप में की थी। बाद में सरकार ने उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सलाहकार परिषद को समाप्त कर दिया और उसका पुनर्गठन किया।

  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2004 में आर्थिक सलाहकार परिषद का पुनर्गठन किया और डॉ. सी. रंगराजन को इसका अध्यक्ष बनाया। 

  • मनमोहन सिंह सरकार के चुनाव हारने के बाद 2014 में डॉ रंगराजन ने इस्तीफा दे दिया।

  • नरेंद्र मोदी सरकार ने 2017 में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का पुनर्गठन किया और डॉ. बिबेक देबरॉय को इसका अध्यक्ष बनाया।

  • प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों की संख्या की कोई सीमा नहीं है।

  • यह मुख्य रूप से अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों का समहू है जो आर्थिक मुद्दों पर प्रधान मंत्री को सलाह देते हैं।

By admin: Feb. 23, 2022

2. प्रोफेसर नीना गुप्ता को युवा गणितज्ञों को दिए जाने वाले रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Tags: Person in news

युवा गणितज्ञों को दिए जाने वाले रामानुजन पुरस्कार से कोलकाता स्थित भारतीय सांख्यिकी संस्थान की एक गणितज्ञ प्रोफेसर डॉ. नीना गुप्ता को सम्मानित किया गया है। 22 फरवरी, 2022 को उन्हें एक आभासी (वर्चुअल) समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

  •  उन्हें संबद्ध बीजीय ज्यामिति और विनिमेयशील बीजगणित में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष  2021 का यह पुरस्कार मिला है।

  • आईसीटीपी (इंटरनेशनल सेंटर फॉर थ्योरीटिकल फिजिक्स) ट्राएस्टे, इटली व अंतरराष्ट्रीय गणितीय संघ (आईएमयू) बर्लिन, जर्मनी के सहयोग से भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा वित्त पोषित यह पुरस्कार विकासशील देश के एक शोधकर्ता को हर वर्ष प्रदान किया जाता है।

  • यह पुरस्कार 45 वर्ष से कम उम्र के युवा गणितज्ञों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने एक विकासशील देश में उत्कृष्ट शोध किया है।

  • युवा गणितज्ञों के लिए रामानुजन पुरस्कार

    विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों के लिए डीएसटी-आईसीटीपी-आईएमयू रामानुजन पुरस्कार 2005 से प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। 

    • यह मूल रूप से (सैद्धांतिक भौतिकी के लिए अंतर्राष्ट्रीय केंद्र) ट्राएस्टे, इटली, नील्स हेनरिक एबेल मेमोरियल फंड और अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ (आईएमयू), बर्लिन, जर्मनी द्वारा स्थापित किया गया था।

    • एबेल फंड की भागीदारी 2012 में समाप्त होने के पश्चात भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने 5 साल (2014 के पुरस्कार से शुरू होकर) की अवधि के लिए पुरस्कार देने पर सहमति व्यक्त की है।

    • पुरस्कार में $ 15,000 नकद पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार इस प्रावधान के साथ दिया जाता है कि पुरस्कार राशि का उपयोग प्राप्तकर्ता के शोध का समर्थन करने के लिए किया जाएगा।

    • 2005 में पुरस्कार जीतने वाले पहले व्यक्ति ब्राजीलियाई मार्सेलो वियाना थे। 

By admin: Feb. 23, 2022

3. केपीएसी ललिता का निधन

Tags: Person in news

माहेश्वरी अम्मा, जो अपने मंच नाम  केपीएसी ललिता से लोकप्रिय थीं, का 22 फरवरी 2022 को केरल के कोच्चि में निधन हो गया। वो  74 वर्ष की थीं।

  • वो एक प्रसिद्ध मलयालम फिल्म अभिनेत्री थीं जिन्होंने 500 से भी अधिक फिल्मों में काम किया।

  • उन्होंने अमरम (1990) और शांतम (2000) में अपनी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की श्रेणी में दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया।

  • वह चार केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों की विजेता भी थीं। उन्होंने केरल संगीत नाटक अकादमी की भी अध्यक्षता की। 

By admin: Feb. 21, 2022

4. प्रसिद्ध गांधीवादी शकुंतला चौधरी का निधन

Tags: Person in news

शकुंतला चौधरी जिन्हें 'शकुंतला बाइदेव' के नाम से भी जाना जाता है, का 21 फरवरी 2022 को निधन हो गया। वे 102 वर्ष की थीं।

  • वे असम के कामरूप जिले से थीं और एक प्रसिद्ध गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी थीं।

  • उन्होंने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए काम किया।

  • उन्हें 2022 में राष्ट्रपति द्वारा पदम श्री से सम्मानित किया गया था।

By admin: Feb. 17, 2022

5. प्रसिद्ध कन्नड़ कवि चन्नवीरा कानवी नहीं रहे

Tags: Person in news

प्रसिद्ध कन्नड़ कवि नादोजा चन्नवीरा कानवी का 16 फरवरी 2022 को धारवाड़, कर्नाटक में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

उन्हें अक्सर 'समन्वय कवि' (सुलह के कवि) के रूप में जाना जाता था।

उन्होंने 1982 में अपने कविता संग्रह 'जीवनध्वनी' के लिए केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता।

By admin: Feb. 17, 2022

6. जी. अशोक कुमार प्रथम राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक के रूप में नियुक्त

Tags: Popular Person in news National News

भारत सरकार ने वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) जी अशोक कुमार को भारत का पहला राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक (एनएमएससी) नियुक्त किया है। 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने नवंबर 2021 में नए पद के सृजन की मंजूरी दी थी।

  • एनएमएससी, भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल, राज्य पुलिस और अन्य एजेंसियों जो भारत की तटीय सुरक्षा में शामिल है के मध्य समन्वय के लिए उत्तरदायी होगा। 

  • वह सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को रिपोर्ट करेंगे। 

  • भारत की तटरेखा 7516.6 किमी है जिसमें 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।

ऐसे पद की आवश्यकता क्यों  

26 नवंबर, 2008 को, 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र के रास्ते मुंबई में घुस आए, करांची से नाव से पहुंचे और मुंबई में कहर ढाया जिसमें लगभग 166 लोग मारे गए।मुंबई में हुई इस आतंकवादी घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय की पूर्ण कमी को उजागर किया।

भविष्य में इस तरह की सुरक्षा विफलता को रोकने के लिए और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए यह पद बनाया गया है।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण फुल फॉर्म

सीसीएस: कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (सुरक्षा पर कैबिनेट समित)

एनएमएससी: नेशनल मेरीटाइम सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर (राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक) 

एनएसए: नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार)

By admin: Feb. 16, 2022

7. महान बंगाली गायिका संध्या मुखोपाध्याय का निधन

Tags: Person in news

प्रसिद्ध बंगाली गायिका संध्या मुखोपाध्याय का संक्षिप्त बीमारी के बाद 15 फरवरी 2022 को कोलकाता में निधन हो गया। वह 90 साल की थीं। 

  • उन्होंने उस्ताद बड़े गुलाम अली खान के सानिग्ध में प्रशिक्षण लिया और बाद में बेगम अख्तर जैसे दिग्गजों से जुड़ीं।

  • उनके करियर की अनूठी विशेषता यह थी कि उनके गाने बंगाल में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान जारी किए गए थे।

  • संध्या मुखर्जी का पहला रिकॉर्ड 1945 में था और दुर्गा पूजा गीतों का उनका पहला एल्बम 1948 में रिलीज़ हुआ था।

  • उनका पहला पार्श्व गीत 1948 में रिलीज़ हुई फिल्म सम्पिका के लिए था। 1971 में।

  • 1971 में उन्होंने जय जयंती (1970) और निशि पद्मा (1970) फिल्मों के गीतों के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

  • पिछले महीने उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार लेने  से इनकार कर दिया था।

By admin: Feb. 16, 2022

8. बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी का निधन

Tags: Person in news

बॉलीवुड के महान संगीतकार, गायक और डिस्को के अग्रणी, बप्पी लहरी का 15 फरवरी 2022 की मध्यरात्रि में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे।

बप्पी लहरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को कलकत्ता (अब कोलकाता), पश्चिम बंगाल में हुआ था।

उनकी पहली बड़ी हिट फिल्म ज़ख्मी थी।

वह 1980 और 1990 के दशक में अपनी संगीत रचनाओं के लिए बहुत लोकप्रिय थे।

उन्हें वारदात, डिस्को डांसर, नमक हलाल, डांस-डांस, कमांडो, साहेब, गैंग लीडर, सैलाब, शाराबी जैसे फिल्म में उनके संगीत  के लिए जाना जाता है। 

उनका आखिरी बॉलीवुड गाना बंकस,  बाघी 3 फिल्म के लिए था जो 2020 में रिलीज़ हुई थी।

उनकी आखिरी ऑनस्क्रीन उपस्थिति बिग बॉस 15 में सलमान खान के साथ थी, जहां उन्होंने पोते स्वस्ति के नए गाने, बच्चा पार्टी का प्रचार किया।

बप्पी लहरी के द्वारा प्राप्त किये गए मुख्य पुरस्कार: 

  • जीवन पर्यंत उपलब्धियों के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार (फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड) 2018

  • 1985 में फ़िल्म शराबी के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार।

  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ आइटम गीत के लिए मिर्ची संगीत पुरस्कार 2012:फिल्म डर्टी पिक्चर के लिए "ओह ला ला"।

By admin: Feb. 15, 2022

9. न्यायमूर्ति एम एन भंडारी ने मद्रास उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

Tags: Person in news

न्यायमूर्ति एम एन भंडारी को तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में 14 फरवरी 2022 को शपथ दिलाई। 

मद्रास उच्च न्यायालय भारत का तीसरा सबसे पुराना उच्च न्यायालय है।

मद्रास उच्च न्यायालय तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का उच्च न्यायालय  है

उच्च न्यायालय से संबंधित कुछ अन्य तथ्य

भारत के लिए ब्रिटिश संसद द्वारा पारित उच्च न्यायालय अधिनियम 1861 के तहत भारत में उच्च न्यायालय स्थापित किए गए थे।

  • भारत में स्थापित होने वाला पहला उच्च न्यायालय, कलकत्ता उच्च न्यायालय या फोर्ट विलियम के न्याय-व्यवस्था में उच्च न्यायालय था। इसने 1 जुलाई, 1862 से कार्य करना प्रारंभ किया।

  • भारत में दूसरा उच्च न्यायालय बॉम्बे हाई कोर्ट था, जिसने 14 अगस्त 1862 से कार्य करना आरंभ किया था।

  • भारत में तीसरा उच्च न्यायालय  मद्रास उच्च न्यायालय था, जिसने 15 अगस्त 1862 से कार्य करना आरंभ किया था।

  • वर्त्तमान में भारत में कुल 25 उच्च न्यायालय हैं। 

महत्वपूर्ण बिंदु

एक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश और राज्य के राज्यपाल के परामर्श से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217 के तहत की जाती है।

संविधान के अनुच्छेद 219 के तहत उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को राज्य के राज्यपाल द्वारा या राज्यपाल द्वारा नियुक्त व्यक्ति द्वारा शपथ दिलाई जाती है।

By admin: Feb. 15, 2022

10. मेहमत इलकर आयशी एयर इंडिया का कार्यभार संभालेंगे

Tags: Person in news


टाटा संस ने तुर्की एयरलाइंस के पूर्व अध्यक्ष इलकर आयसी को एयर इंडिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है।

मेहमत इलकर आयसी 1 अप्रैल 2022 को या उससे पहले एयर इंडिया का कार्यभार संभालेंगे।

मेहमत इलकर आयसी एक तुर्की व्यवसायी हैं।

टाटा संस

यह टीसीएस, टाटा स्टील, टाटा मोटर, टाटा फाइनेंस आदि जैसी कंपनियों के टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है।

टाटा संस के अध्यक्ष: एन चंद्रशेखरन

एयर इंडिया विनिवेश

25 अक्टूबर 2021 को, भारत सरकार ने टाटा समूह के साथ एयर इंडिया में अपना संपूर्ण 100% हिस्सा, टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को बेचने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

टैलेस प्राइवेट लिमिटेड, टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

  • यह सौदा 18,000 करोड़ रुपये का था, जिसमें से टाटा सरकार को 2,700 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी और टाटा एयर इंडिया के कर्ज के 15,300 करोड़ रुपये का अधिग्रहण करेगी।

  • 27 जनवरी 2022 को, एयर इंडिया को औपचारिक रूप से भारत सरकार से टाटा द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था।

  • एयर इंडिया आखिरकार लगभग 69 वर्षों के बाद वापस टाटा के पास  लौट आई।

एयर इंडिया और टाटा समूह

एयर इंडिया की स्थापना जेआरडी टाटा ने 1932 में टाटा एयरलाइंस के रूप में की थी।

  • इसे 1946 में एक सार्वजनिक कंपनी में बदल दिया गया और इसका नाम एयर इंडिया रखा गया। 1953 में नेहरू सरकार ने भारत में सभी निजी एयरलाइनों का राष्ट्रीयकरण किया और घरेलू संचालन के लिए इंडियन एयरलाइंस और अंतर्राष्ट्रीय संचालन के लिए एयर इंडिया का निर्माण किया।

  • बाद में इंडियन एयरलाइंस और एयर इंडिया दोनों का विलय कर दिया गया और आखिरकार 2010 में एयर इंडिया का गठन किया गया। 

Date Wise Search