Current Affairs search results for tag: person-in-news
By admin: Feb. 9, 2022

1. गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Tags: Person in news


  • अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ कर  एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
  • ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी की कुल संपत्ति 88.5 बिलियन डॉलर थी जबकि मुकेश अंबानी की 87.9 बिलियन डॉलर थी।
  • गौतम अडानी ने 1968 में कंपनी की स्थापना की और कमोडिटी ट्रेडिंग व्यवसाय के साथ शुरुआत की। अब कंपनी बंदरगाहों, हवाई अड्डों, कोयला खनन, बिजली क्षेत्र, अक्षय ऊर्जा और रक्षा के कारोबार में लगी हुई है।

By admin: Feb. 9, 2022

2. मनोज आहूजा होंगे नए कृषि सचिव

Tags: Person in news


प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में भारत सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मनोज आहूजा की नए कृषि सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी गयी  है।

वर्तमान में वह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अध्यक्ष हैं और वह अप्रैल 2022 में पद संभालेंगे।

समिति ने  अन्य  नियुक्तियों  को भी मंजूरी दी :

  • श्री एस. किशोर : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के नए अध्यक्ष होंगे  ।
  • श्रीमती आरती आहूजा:  रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग में  नए सचिव  होंगे।
  • श्री संजय मल्होत्रा : वित्तीय सेवा विभाग के नए सचिव  होंगे।

परीक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण, भारत सरकार के महत्त्वपूर्ण सचिव 

  • वित्त सचिव: टी.वी.सोमनाथन
  • विदेश सचिव: हर्षवर्धन श्रृंगला
  • गृह सचिव : अजय कुमार भल्ला
  • रक्षा सचिव: अजय कुमार

By admin: Feb. 9, 2022

3. प्रवीण कुमार सोबती "भीम" नहीं रहे

Tags: Person in news

प्रसिद्ध एथलीट और टीवी अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का 8 फरवरी 2022 को 

74 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया।

एक एथलीट के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले प्रवीण कुमार ने 1988 में प्रसारित बीआर चोपड़ा के टेलीविजन धारावाहिक महाभारत में "भीम" के चरित्र के माध्यम से  प्रसिद्धि प्राप्त की।

  • जब उन्होंने किंग्स्टन, जमैका में 1966 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में हैमर थ्रो इवेंट में रजत पदक जीता, तब प्रवीन कुमार सोबती मिल्खा सिंह के बाद कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट बने।

  •  उन्होंने बैंकॉक,थाईलैंड में आयोजित 1966 के एशियाई खेलों में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक और हैमर थ्रो में कांस्य पदक भी जीता। 

  • सोबती ने 1970 बैंकाक और 1974 तेहरान में एशियाई खेलों में डिस्कस थ्रो में क्रमशः स्वर्ण और रजत जीता  ।

  • उन्होंने मैक्सिको सिटी 1968 ओलंपिक और म्यूनिख 1972 ओलंपिक में भी भाग लिया।

By admin: Feb. 8, 2022

4. जेएनयू की पहली महिला कुलपति

Tags: Person in news

शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • वह  विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं, जो जेएनयू की पूर्व छात्रा भी हैं।

  • उन्होंने श्री जगदीश कुमार का स्थान लिया है, जिन्हें भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

  • शांतिश्री पंडित को पाँच साल के लिए नियुक्त किया गया है।

By admin: Feb. 6, 2022

5. लता मंगेशकर का निधन

Tags: Person in news

भारत रत्न और प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का 6 फरवरी 2022 को ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई, महाराष्ट्र में कोविड से उबरने के बाद मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया।वह 92 वर्ष  की थीं।


  • उनका जन्म 28 सितंबर 1928 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था।

  • लता मंगेशकर को लोकप्रिय रूप से "भारत की कोकिला", “राग रानी” आदि भी कहा जाता था । वह एक प्रसिद्ध  पार्श्व गायिका थीं, जिन्होंने  36 भाषाओं में 50,000 से अधिक गीत गाए हैं, लेकिन उन्होनें अधिकांश गीत हिंदी और मराठी में गाए  हैं।

पुरस्कार और उपलब्धियाँ 

वह एम.एस.सुब्बुलक्ष्मी के बाद भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान  भारत रत्न पाने वाली दूसरी गायिका थीं। उन्हें यह सम्मान 2001 में मिला था।

  • 1999 में पद्म विभूषण और 1969 में पद्म भूषण  ।
  • 1989 में उन्हें सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार ।

  • 1972,75,1990 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ।

  • 1993 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड।

  • 1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994 में सर्वश्रेष्ठ महिला गायिका का फिल्मफेयर पुरस्कार।

  • 2000 में IIFA लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड।

  • फ्रांस की सरकार ने उन्हें 2009 में ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर 

  •  से सम्मानित किया, जो फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

  • राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया था और  वह 1999-2005 तक संसद सदस्य रहीं ।

  • वह 1974 में लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में पदर्शन करने वाली पहली भारतीय थीं।

  • उनका पहला रिकॉर्ड किया गया गाना 1942 में मराठी फिल्म किटी हसाल के लिए था जब वह 13 साल की थीं।

  • रिलीज़ होने वाला उनका पहला हिंदी गाना 1946 में रिलीज़ हुई फिल्म आप की सेवा में था।

  • लता  मंगेशकर की आखिरी  फिल्म 2004 में "वीर-ज़ारा" थी।

By admin: Feb. 5, 2022

6. नॉर्वे की थेरेसी जोहाग ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक जीता

Tags: Person in news Sports News


बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक नॉर्वेजियन थेरेसी जोहाग ने 15 किलोमीटर की महिला स्कीथलॉन क्रॉस कंट्री रेस में जीता।

रजत पदक रूस की नताल्या नेप्रेयेवा को और और कांस्य पदक ऑस्ट्रिया की टेरेसा स्टैडलोबर को मिला।

By admin: Feb. 4, 2022

7. प्रो.एम.जगदीश कुमार यूजीसी के अध्यक्ष नियुक्त

Tags: Person in news

प्रो. ममीडाला जगदीश कुमार, कुलपति, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।


  • उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए की गई है।
  • यूजीसी अध्यक्ष का पद 7 दिसंबर को प्रोफेसर डीपी सिंह, जिन्होंने 2018 में कार्यभार संभाला था, के 65 वर्ष की उम्र में इस्तीफा देने के बाद खाली हो गया था।
  • ममीडाला जगदीश कुमार एक शिक्षाविद, प्रशासक और लेखक हैं, जो दिसंबर 2020 में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद जनवरी 2021 से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कार्यवाहक कुलपति हैं।
  • वह आईआईटी दिल्ली में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर भी रह चुके हैं।

By admin: Feb. 3, 2022

8. लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नामित हुए नीरज चोपड़ा

Tags: Person in news

टोक्यो ओलंपिक 2020 के  स्वर्ण पदक विजेता, भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को प्रतिष्ठित 2022 लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।


  • वह क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर (2020 में पिछले 20 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ खेल क्षण के लिए) और पहलवान विनेश फोगट (2019 के लिए वर्ल्ड स्पोर्टिंग कमबैक श्रेणी के लिए) के बाद लॉरियस पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाले तीसरे भारतीय हैं।
  • अन्य पांच खिलाड़ी जिन्हें ब्रेकथ्रू पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है, वे हैं:
    • ब्रिटेन की एम्मा रादुकानु (टेनिस)
    • रूस के डेनियल मेदवेदेव (टेनिस)
    • स्पेनिश फुटबॉलर,  पेड्रि
    • वेनेजुएला की एथलीट युलिमार रोजस (ट्रिपल जंप)
    • ऑस्ट्रेलिया की एरियन टिटमस (तैराक)

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स

यह खेल जगत के सफल व्यक्तियों और टीमों को सम्मानित करने के लिए लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड फाउंडेशन के संरक्षकों द्वारा वर्ष 1999 में स्थापित एक वार्षिक पुरस्कार समारोह है।

By admin: Feb. 3, 2022

9. रमेश देव का निधन

Tags: Person in news

प्रमुख फिल्म व्यक्तित्व रमेश देव का 2 फरवरी 2022 को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया। उनकी उल्लेखनीय फ़िल्में आनंद, खिलोना, मेरे अपने  थीं जिनमें उन्होंने सहायक भूमिकाएँ निभाईं।


By admin: Feb. 2, 2022

10. अतुल कुमार गोयल बने पीएनबी के नए एमडी

Tags: Person in news

अतुल कुमार गोयल ने 1 फरवरी 2022 को पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया।


पंजाब नेशनल बैंक

  • यह भारत सरकार के स्वामित्व वाला एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है।
  • यह एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के बाद सार्वजनिक क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है।
  • पीएनबी का मुख्यालय: नई दिल्ली

Date Wise Search