36वाँ सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला

Tags: Festivals

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 3 फरवरी 2023 को हरियाणा के फरीदाबाद में 36वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया

खबर का अवलोकन

  • मेले का आयोजन 3 -19 फरवरी 2023 के बीच किया जाएगा I 

  • इस वर्ष शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का भागीदार राष्ट्रहै I 

  • वर्ष 2023 के लिए थीम राज्य उत्तर पूर्वी क्षेत्र (एनईआर) है,जबकि जम्मू और कश्मीर वर्ष 2022 के लिए थीम राज्य था।

  • इसका उद्देश्य कुशल कारीगरों के समूहों को प्रोत्साहित करना है, ये समूह स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल करते थे, लेकिन सस्ती मशीन-निर्मित नकल किये जाने की समस्या से परेशान थे।

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला

  • यह मेला वर्ष 1987 में कुशल कारीगरों के पूल को बढ़ावा देने के लिये शुरू किया गया था I

  • इस मेले को वर्ष 2013 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मेले रूप में अपग्रेड किया गया था।

  • मेले का आयोजन हर साल फरवरी के महीने में सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन द्वारा केंद्रीय पर्यटन, कपड़ा, संस्कृति और विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया जाता है।

  • सूरजकुंड मेला भारत के हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि एवं विविधता को प्रदर्शित करता है, इसके साथ ही यह विश्व का सबसे बड़ा शिल्प मेला है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search