ग्रैमी अवार्ड्स 2023

Tags: Awards

Grammy Awards 2023


म्यूजिक की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन 5 फरवरी 2023 को लॉस एंजिल्स में किया गया है।

खबर का अवलोकन 

  • 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की मेजबानी ट्रेवर नूह द्वारा की गई। 

भारत के रिकी केज ने जीता अपना तीसरा ग्रैमी अवार्ड

  • भारत के म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने रॉक लीजेंड स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ एल्बम “डिवाइन टाइड्स” के लिए सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम के लिए ग्रैमी अवार्ड जीता है I 

  • केज तीन ग्रैमी अवॉर्ड पाने वाले इकलौते भारतीय बन गए हैं I 

  • रिकी केज ने वर्ष 2015 में 'विंड्स ऑफ समसारा' के लिए पहली बार यह अवार्ड जीता था. 

  • 64 वें ग्रैमी अवार्ड्स 2022 में उन्होंने 'बेस्ट न्यू एज एल्बम' श्रेणी में अपना दूसरा ग्रैमी अवार्ड जीता था I 

बियोंसे बनी सबसे ज्यादा ग्रैमी जीतने वाली हस्ती

  • अमेरिकी पॉप स्टार बियोंसे ने 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में 2 ग्रैमी जीते। 

  • बेयोंसे अपने करियर में सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड (32) जीतने वाली दुनिया की इकलौती सेलिब्रिटी बन गई हैं।

  • वहीं एक ही रात में सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड लेट किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के नाम है।

ग्रैमी पुरस्कार विजेता 2023

श्रेणी 

विजेता 

एल्बम 

एल्बम ऑफ़ द ईयर

हैरी स्टाइल्स

हैरी हाउस

सॉन्ग ऑफ द ईयर

बोनी रायट

जस्ट लाइक दैट

बेस्ट म्यूजिका अर्बाना एल्बम

बैड बन्नी

उन वेरानो सिन टी

बेस्ट पॉप सोलो परफॉरमेंस 

एडेल

ईज़ी ऑन मी

बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस

सैम स्मिथ / किम पेट्रास

अनहोली

बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम

बेयोंसे

रेनैस्संस 

बेस्ट रैप एल्बम

केंड्रिक लैमर

मिस्टर मोराले एंड द बिग स्टेपर्स

बेस्ट कंट्री एल्बम

विली नेल्सन

ए ब्यूटीफुल टाइम

रिकॉर्ड ऑफ द ईयर

लिज़ो

अबाउट डेमन टाइम

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search