खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दो राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाए गए

Tags: Sports Sports News

भोपाल के टी टी नगर स्टेडियम में 5 फरवरी को मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दो राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाए गए।

खबर का अवलोकन

  • दिल्ली की सोनम ने 6.45.71 मिनट के समय के साथ 200 मीटर स्टीपलचेज़ में एक नया रिकॉर्ड बनाया।

  • वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के सिद्धार्थ चौधरी ने शॉट पुट में 21.04 मीटर का नया रिकॉर्ड बनाया।

  • पुरुषों के युवा शॉटपुट में पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड दीपेंद्र डबास ने 2017 में बनाया था, जब उन्होंने 20.99 मीटर थ्रो किया था।

  • एथलेटिक्स में बालक वर्ग में ओवरऑल चैम्पियनशिप मध्य प्रदेश ने तथा बालिका वर्ग में महाराष्ट्र ने जीत हासिल की।

  • पदक तालिका में महाराष्ट्र 26 स्वर्ण सहित 79 पदकों के साथ पहले स्थान पर है।

  • हरियाणा 22 स्वर्ण सहित कुल 53 पदकों के साथ दूसरे और मेजबान मध्य प्रदेश 21 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

  • मध्य प्रदेश के नाम भी कुल 53 मेडल हैं। 


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search