गौतम अड़ानी फोर्ब्स की सूची में चौथे से सातवें पायदान पर खिसके

Tags: Reports


हाल ही में जारी फोर्ब्स रियलटाइम बिलेनियर की लिस्ट में भारत के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अड़ानी चौथे स्थान से खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति 22.6 अरब डॉलर गिराबट के साथ 96.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

खबर का अवलोकन 

  • हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद गौतम अदाणी की संपत्ति में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिसमें अड़ानी समूह के बहीखातों में गड़बड़ी की बात कही गई है।

  • इस सूची में बर्नार्ड अर्नाल्ट (फ्रांस) 215 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं।

  • वहीं टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 170.1 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर है।

  • अमेजन के सह-संस्थापक जेफ बेजोस 122.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

  • इस सूची में भारत के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी 83.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 10वें नंबर पर हैं।

हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी की गयी अन्य सूचियाँ 

दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीटों की वार्षिक सूची 

  • इस सूची  में टेनिस खिलाडी नाओमी ओसाका (जापान) 51.1 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष पर है I 

  • पीवी सिंधु (12वीं रैंक) महिला एथलीटों की वार्षिक सूची के शीर्ष 25 में एकमात्र भारतीय हैं।

दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की वार्षिक सूची

  • इस सूची में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शीर्ष पर है I 

  • जिसमें भारत की छह महिलाओं को शामिल किया गया है। वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारामण (36वें), रोशनी नादर मल्होत्रा (53वें), माधवी पुरी बुच (54वें), सोमा मंडल (67वें), किरण मजूमदार शॉ (72वें),  फाल्गुनी संजय नायर (89वें) स्थान पर है I 

हाईएस्ट-पेड एथलीट 2022

  • फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी कुल 130 मिलियन डॉलर (1007 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ सूची में शीर्ष स्थान पर है I

दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची

  • इस लिस्ट में जेरी सीनफेल्ड (अमेरिकी) 8200 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर है।

  • बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस लिस्ट में 6 हजार 300 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ चौथे सबसे अमीर अभिनेता बन गए है I 


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search