झारखंड में प्रवासियों का पहला सर्वेक्षण शुरू

Tags: State News

First survey of migrants started in Jharkhand

हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा प्रवासियों का पहला सर्वेक्षण शुरू किया गया है।

खबर का अवलोकन 

  • इस सर्वे को राज्य के 24 जिलों के 11 हजार घरों में किया जाएगा।

  • सर्वे का उद्देश्य राज्य में प्रवासियों और प्रवास पैटर्न का एक मजबूत डेटाबेस तैयार करना है।

  • सर्वेक्षण के परिणामों का उपयोग राज्य स्तरीय नीति निर्माण के लिए किया जाएगा।

  • सर्वेक्षण में राज्य में आने वाले प्रवासियों, राज्य से बाहर जाने वाले प्रवासियों, प्रवासियों के जीवन की गुणवत्ता, प्रवासियों की मानसिकता को समझने आदि के बारे में जानकारी एकत्रित की जाएगी।

झारखंड:

  • राजधानी - रांची 

  • मुख्यमंत्री - हेमंत सोरेन

  • राज्यपाल - रमेश बैस

  • लोकसभा सीटें - 14

  • राज्यसभा सीटें - 6

  • राष्ट्रीय उद्यान - हजारीबाग राष्ट्रीय उद्यान, पलामू राष्ट्रीय उद्यान और बेतला राष्ट्रीय उद्यान, दलमा वन्य जीव अभयारण्य, भेंड़िया वन्य जीव अभयारण्य।

  • त्यौहार - करमा,  सरहुल, जितिया, सोहराई परब


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search