हॉकी विश्व कप : जर्मनी ने शूटआउट में बेल्जियम को 5-4 से हराकर तीसरी बार विश्व कप ट्रॉफी जीती

Tags: Sports Sports News


जर्मनी ने पुरुष हॉकी विश्व कप का खिताब 2023 जीत लिया है. 29 जनवरी को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने गत चैम्पियन बेल्जियम को शूटआउट में 5-4 से हराया. 

खबर का अवलोकन 

  • इसके साथ ही जर्मनी ने तीन बार विश्व कप जीता है, पहला 2002 में और दूसरा 2006 में।

  • रोमांचक फाइनल में नियमित समय के बाद दोनों टीम 3-3 से बराबर थी, लेकिन इसके बाद जर्मनी की टीम ने कलिंगा स्टेडियम में शूटआउट में 5-4 से जीत दर्ज की।

  • जर्मनी के लिए निकलास वेलेन (29वें मिनट), गोंजालो पेइलाट (41वें मिनट) और कप्तान मैट्स ग्रेमबुश (48वें मिनट) ने गोल दागे।

  • बेल्जियम की ओर से फ्लोरेंट वेन ओबेल फ्लोरेंट (10वें मिनट), टेंगास कोसिन्स (11वें मिनट) और टॉम बून (59वें मिनट) में गोल दागे। 

  • जर्मनी ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भी दो गोल से पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की थी।

  • जर्मनी ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड की बराबरी करते हुए अपने विश्व खिताब की संख्या को तीन तक पहुंचाया। 

  • पुरुष हॉकी विश्व कप में सर्वाधिक खिताब जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है जिसने चार बार यह खिताब अपने नाम किया है।

हॉकी विश्व कप 2023 के पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- निकलास वेलेन (जर्मनी)

  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर- विन्सेंट वनाश (बेल्जियम)

  • सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी- मुस्तफा कासिम (दक्षिण अफ्रीका)

  • हीरो टॉप स्कोरर- जेरेमी हेवर्ड (ऑस्ट्रेलिया)

  • बेस्ट टीम गोल सेलिब्रेशन अवार्ड- कोरिया

  • फैन्स च्वाइस अवार्ड-क्रिस्टोफर रुहर (जर्मनी)

  • फेयर प्ले अवार्ड- बेल्जियम

  • मैक्सिमम टीम गोल्स अवार्ड- नीदरलैंड्स

  • बेस्ट फॉरवर्ड ऑफ़ द टूर्नामेंट अवार्ड - निकलास वेलेन (जर्मनी)

  • टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर पुरस्कार- विक्टर वेगनेज (बेल्जियम)

  • बेस्ट डिफेंडर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड- जेरेमी हेवर्ड (ऑस्ट्रेलिया)

एफआईएच मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2023 सभी टीमें

  1. जर्मनी

  2. बेल्जियम

  3. नीदरलैंड

  4. ऑस्ट्रेलिया

  5. इंगलैंड

  6. स्पेन

  7. न्यूज़ीलैंड

  8. कोरिया

  9. अर्जेंटीना

  10. भारत

  11. दक्षिण अफ्रीका

  12. वेल्स

  13. फ्रांस

  14. मलेशिया

  15. चिली

  16. जापान


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search