अनुराग ठाकुर ने भारत के राष्ट्रपतियों से संबंधित तीन पुस्तकों का विमोचन किया

Tags: National News


केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 24 जुलाई को प्रकाशन विभाग निदेशालय द्वारा प्रकाशित तीन पुस्तकों का विमोचन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • विमोचन के अवसर पर मंत्री ने भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, निर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू की उपस्थिति में पुस्तकों की पहली प्रति भेंट की।

  • इन पुस्तकों में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और देश के पूर्व राष्ट्रपतियों की कुछ दुर्लभ तस्वीरें दी गई हैं।

  • 25 जुलाई, 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले कोविंद 24 जुलाई को अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

  • द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

  • इन तीनों खण्डों का प्रकाशन सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा किया गया है।

पुस्तकों के नाम

  1. मूड्स, मोमेंट्स एंड मेमोरीज  - भारत के पूर्व राष्ट्रपति (1950-2017) एक दृश्य इतिहास

  2. फर्स्ट सिटीजन  - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल का सचित्र रिकॉर्ड

  3. इंटरप्रिटिंग जिओमेट्रीज - फ्लोरिंग ऑफ़ राष्ट्रपति भवन 

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search