विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक

Tags: Sports News

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं। साथ ही इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी हैं।

  • इससे पहले महिलाओं में दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था।

  • अंजू बॉबी जॉर्ज ने लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 

  • नीरज ने चौथे राउंड में 88.13 मीटर दूर भाला फेंककर रजत अपने नाम किया।

  • ग्रेनेडा के दिग्गज एंडरसन पीटर्स ने अपने दूसरे प्रयास में 90.46 मीटर का थ्रो फेंककर अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा।

  • चेक गणराज्य के याकूब वालडेश को कांस्य पदक प्राप्त हुआ हैI 

नीरज चोपड़ा के बारे में 

  • नीरज चोपड़ा ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी हैं।

  • नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2021 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था |

  • अभिनव बिंद्रा के बाद किसी विश्व चैम्पियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक को जीतने वाले वह दूसरे भारतीय हैं।

  • भारत सरकार द्वारा मार्च 2022 में नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था |

नीरज चोपड़ा के जीते हुए प्रमुख पदक 

  • 2022 कुओर्ताने गेम्स (गोल्ड मेडल )

  • 2021 टोक्यो ओलंपिक (गोल्ड मेडल )

  • 2018 राष्ट्रमण्डल खेल (गोल्ड मेडल )

  • 2017 एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (गोल्ड मेडल)

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search