असम सरकार ने बराक घाटी में दूसरे वन्यजीव अभयारण्य के निर्माण को मंजूरी दी

Tags: State News

असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने बराक भुबन वन्यजीव अभयारण्य के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • "वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 35 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए असम के राज्यपाल ने अनुसूची में वर्णित क्षेत्र को बराक भुबन वन्यजीव अभयारण्य के रूप में गठित करने के घोषणा की है।

  • असम की बराक घाटी में बराक भुबन वन्यजीव अभयारण्य बराक नदी और सोनाई नदी के बीच 320 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला होगा।

  • बराक भुबन वन्यजीव अभयारण्य में स्लो लोरिस, रीसस मैकाक, पिग-टेल्ड मैकाक, स्टंप-टेल्ड मैकाक, असमिया मकाक, कैप्ड लंगूर, फेयरे लीफ मंकी और हूलॉक गिब्बन का घर होगा।

  • यह बोरेल वन्यजीव अभयारण्य  के बाद असम की बराक घाटी में दूसरा वन्यजीव अभयारण्य होगा I 

असम राज्य के बारे में 

  • मुख्यमंत्री - हिमंत बिस्वा सरमा

  • राज्यपाल - जगदीश मुखी

  • जिलों की संख्या - 33

  • लोकसभा की सीटें - 14 

  • राज्यसभा की सीटें - 7

  • राज्य पशु - भारतीय गैंडा

  • राज्य पक्षी - सफेद पंखों वाला बत्तख

  • राष्ट्रीय उद्यान – डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, मानस राष्ट्रीय उद्यान, नामेरी राष्ट्रीय उद्यान, राजीव गांधी ओरंग राष्ट्रीय उद्यान

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search