क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Tags: Sports Sports News

Cristiano Ronaldo becomes first player to score in 5 different World Cups

फीफा वर्ल्ड कप में घाना के खिलाफ 24 नवंबर को पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पहला गोल मारकर 5 अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • ग्रुप H के पहले मुकाबले में पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने 65वें मिनट में पहला गोल मारा, इसी के साथ वह पांच अलग-अलग वर्ल्ड कप (2006, 2010, 2014, 2018, 2022) में स्कोर करने वाले दुनिया के पहले पुरुष फुटबॉलर बन गए हैं।

  • इस रिकॉर्ड के साथ रोनाल्डो ने ब्राजील के पेले, जर्मनी के यूवे सीलर और मिरास्लोव क्लोज को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने चार वर्ल्ड कप में गोल मारे हैं। 

  • 37 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने इंटरनेशनल गोल की संख्या 118 कर दी है। घाना के खिलाफ 3-2 की जीत में उन्होंने वर्ल्ड कप करियर का आठवां गोल दागा।

  • दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई में पुर्तगाल ने 15 मिनट में दागे तीन गोल की बदौलत फीफा विश्व कप के ग्रुप एच मैच में घाना को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search