भारतीय संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन और प्रश्नावली के लिए पोर्टलों का वर्चुअल रूप में शुभारंभ

Tags: National

Pralhad Joshi virtually launches portals to read Preamble online

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने 25 नवंबर 2022 कोभारतीय संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन के लिए www.readpreamble.nic.inऔर प्रश्नावली के लिए  www.constitutionquiz.nic.in पोर्टलों का वर्चुअल रूप में शुभारंभ किया। हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय संविधान को प्रख्यापित किया गया था।

इन पोर्टलों का उद्घाटन करते हुए श्री जोशी ने कहा कि सभी भारतीय नागरिकों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन 23 भाषाओं में से अपने अनुकूल भाषा में करना चाहिए।

श्री जोशी ने देश के संविधान में बेजोड़ योगदान के लिए डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संविधान ने महान लोकतंत्र बनाए रखने में भारत की नियति का मार्गदर्शन किया है। 


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search