विदेश मंत्री एस जयशंकर की युगांडा और मोजाम्बिक की यात्रा

Tags: International Relations

External Affairs Minister S Jaishankar's visit to Uganda and Mozambique

केन्द्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर अफ्रीकी देश युगांडा और मोजाम्बिक की 10 से 15 अप्रैल, 2023 तक यात्रा पर हैं। 

खबर का अवलोकन: 

  • केन्द्रीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री 10 से 12 अप्रैल तक युगांडा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह युगांडा के विदेश मंत्री जनरल जे जे ओडोंगो के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।
  • एस जयशंकर देश युगांडा के प्रमुख नेतृत्वकर्ता और अन्य मंत्रियों से मुलाकात करने की भी संभावना है। 
  • विदेश मंत्री भारत के सहयोग से स्थापित होने वाले नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) के ट्रांजिट कैंपस का शुभारंभ करेंगे। 
    • यह भारत के बाहर इस यूनिवर्सिटी का पहला कैंपस होगा। यूगांडा के कारोबारियों व उद्योगपतियों के एक समूह को भी जयशंकर संबोधित करेंगे। 
  • इस दौरान भारत के बाहर एनएफएसयू का पहला परिसर स्थापित करने को लेकर भारत और युगांडा के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है।

मोजाम्बिक की यात्रा: 

  • विदेश मंत्री 13 से 15 अप्रैल तक मोजाम्बिक की यात्रा करेंगे। यह भारत के किसी विदेश मंत्री द्वारा मोजाम्बिक की पहली यात्रा होगी।
  • दोनो देशों के विदेश मंत्रियों की अध्यक्षता में भारत-मोजाम्बिक संयुक्त आयोग की पांचवी बैठक होगी।
  • यात्रा के दौरान भारत की तरफ से इन दोनों देशों को कई तरह की सहायता दिए जाने की घोषणा की जाएगी। इन दोनों देशों के साथ रक्षा सहयोग पर भी बात होगी। 
  • मार्च 2023 में भारत ने अफ्रीका के नौ देशों के साथ सैन्य अभ्यास किया था साथ ही अफ्रीकी देशों के सैन्य प्रमुखों के साथ एक अलग बैठक भी आयोजित की गई थी।
  • मार्च 2023 में मलावी, मोजाम्बिक और मेडागास्कर में चक्रवात फ्रेडी ने काफी तबाही मचाई थी।

युगांडा: 

  • राजधानी: कंपाला 
  • राष्ट्रपति: योवेरी मुसेवेनी
  • प्रधानमंत्री: रॉबिनाह नबंजा
  • मुद्रा: यूगांडा शिलिंग

मोजाम्बिक: 

  • राजधानी: मैपुटो
  • राष्ट्रपति: फिलिप न्यूसी
  • प्रधानमंत्री: कार्लोस अगोस्टिन्हो डो रोसारिओ 
  • मुद्रा: मोज़ाम्बिकान मेटिकल (MZN)


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search