एआईआईए द्वारा एकीकृत समग्र स्वास्थ्य पर सी-20 के कार्य समूह के लिए वाकथ्रू का आयोजन

Tags: National

8 अप्रैल, 2023 को आयुष मंत्रालय के तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने ‘एकीकृत समग्र स्वास्थ्य पर सी20 के कार्य समूह’ के लिए एक वाकथ्रू का आयोजन किया।

खबर का अवलोकन: 

  • इस कार्यक्रम में 400 से अधिक प्रतिनिधियों के एक बड़े समूह ने भाग लिया और संस्थान ने यह दर्शाया कि स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में किस प्रकार एक एकीकृत दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है।

सी-20: 

  • जी-20 फोरम के आठ आधिकारिक कार्य समूहों में से सी-20 एक है।
  • सी-20 में 19 देश अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका हैं।
  • सी-20 इंडिया 2023, जी-20 के आधिकारिक एंगेजमेंट ग्रुप्स में से एक है जो जी-20 में विश्व नेताओं के लिए लोगों की आकांक्षाओं को बल देने के लिए विश्व में सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन (सीएसओ) हेतु एक मंच प्रदान करता है।
  • संस्थान द्वारा आयोजित इस वॉकथ्रू में प्रतिनिधियों को अस्पताल ले जाया गया और इस बात पर प्रकाश डाला गया कि किस प्रकार मानवता की भलाई के लिए स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में एक एकीकृत दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है।
  • एआईआईए ने आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और समन्वय के लिए अमृता विश्व विद्यापीठम विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

अमृता विश्व विद्यापीठम (AVV): 

  • अमृता विश्व विद्यापीठम एक मल्टी-केंपस, बहु-विषयी अनुसंधान अकादमिक विश्वविद्यालय है, जिसे बाद में अमृता कहा जाएगा। 

इस अवसर पर एआईआईए ने संयुक्त राष्ट्र की असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल और यूएन वुमन की डिप्टी एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. अनीता भाटिया ने ‘मिलेट कैलेंडर’ लॉन्च किया।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search