यूक्रेनी उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा की 4 दिवसीय भारत यात्रा

Tags: International Relations

4-day visit of Ukrainian Deputy Foreign Minister Emin Zhaparova to India

यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा 9 अप्रैल 2023 को चार दिवसीय यात्रा पर भारत आई, फरवरी 2022 में रूसी आक्रमण आरंभ होने के बाद पूर्वी यूरोपीय देश की पहली आधिकारिक यात्रा।

खबर का अवलोकन:

  • मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यूक्रेन के विदेश मामलों की पहली उप मंत्री एमिन झापरोवा 9 से 12 अप्रैल तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी।
  • झापरोवा की विदेश मंत्रालय (एमईए) में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा के साथ वार्ता की है। जिसमें दोनों पक्षों के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने, यूक्रेन की मौजूदा स्थिति और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है।
  • भारत में झापरोवा, विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिश्री से भी मुलाकात करेंगी।
  • रूस युक्रेन संघर्ष के सन्दर्भ में भारत दोनों पक्षों से विवादों के शांतिपूर्ण समाधान करने का आग्रह किया है।

यूक्रेन: 

  • राजधानी: कीव 
  • राष्ट्रपति: वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की 
  • मुद्रा: युक्रेनियाई रिव्निया


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search