विश्व होम्योपैथी दिवस: 10 अप्रैल

Tags: Important Days

World Homeopathy Day: 10 April

विश्व होम्योपैथी दिवस, होम्योपैथी के संस्थापक डॉ क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन 

  • आयुष मंत्रालय के तहत सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी (सीसीआरएच) ने इस अवसर पर नई दिल्ली में एक वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया।
  • सम्मेलन का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया और इसका विषय 'होमियो परिवार- सर्वजन स्वास्थ्य, एक स्वास्थ्य, एक परिवार' है।
  • सम्मेलन में नीतिगत पहलुओं, होम्योपैथी में उन्नति, अनुसंधान साक्ष्य और होम्योपैथी में नैदानिक अनुभवों पर सत्र शामिल हैं।
  • सीसीआरएच विभिन्न होम्योपैथिक कॉलेजों और होम्योपैथी निदेशालय, केरल सरकार के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया।
  • इसके अतिरिक्त, एक वृत्तचित्र, एक पोर्टल और सीसीआरएच की आठ पुस्तकों का विमोचन इस आयोजन के दौरान किया गया।

विश्व होम्योपैथी दिवस का इतिहास 


  • सैमुअल हैनिमैन का जन्म  10 अप्रैल 1755 में पेरिस में हुआ था और वह एक प्रसिद्ध चिकित्सक और विद्वान थे।
  • इन्होंने होम्योपैथी के मौलिक सिद्धांत की खोज, जिसे "लाइक क्योर लाइक" के रूप में जाना जाता है।
  • भारत में होम्योपैथी का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है और इसे न्यूनतम दुष्प्रभावों के साथ उपचार का एक सुरक्षित रूप माना जाता है।
  • भारत सरकार के आयुष मंत्रालय तहत विश्व होम्योपैथी दिवस का आयोजन किया जाता है। 
  • इस दिन का उद्देश्य होम्योपैथी और दवा के वैकल्पिक रूप के रूप में इसके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

 

आयुष मंत्रालय के बारे में 

  • यह भारत में एक सरकारी मंत्रालय है।
  • यह चिकित्सा की पारंपरिक प्रणालियों के विकास, प्रचार और नियमन के लिए जिम्मेदार है।
  • AYUSH का संक्षिप्त रूप आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी फार्माकोपिया समिति है और  इसका उद्देश्य उपर्युक्त की शिक्षा और अनुसन्धान को बढ़ावा देना है।
  • मंत्रालय शैक्षिक और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है।

स्थापना - 2014 

उत्तरदायी मंत्रीगण - सरबनन्द सोनॉवल, कैबिनेट मंत्री और महेंद्र मुंजापरा ,स्टेट मंत्री

मंत्रालय कार्यपालक - राजेश कोटेचा, सचिव

मातृ मंत्रालय - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय, भारत सरकार


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search