भारत ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौता 29 दिसंबर 2022 से लागू होगा

Tags: Economy/Finance

India Australia Trade agreement to come into force

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 30 नवंबर 2022 को ट्वीट किया है कि  भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता  29 दिसंबर 2022 से लागू होगा।

दोनों देशों के बीच 2 अप्रैल 2022 को व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे और 22 नवंबर 2022 को ऑस्ट्रेलियाई संसद द्वारा इसकी पुष्टि की गई थी। कानूनी और राजनीतिक औपचारिकताओं को पूरा करने के साथ ही दोनों देशों की सरकार ने व्यापार के प्रावधानों को 29 दिसंबर 2022  से  लागू करने का फैसला किया है।

व्यापार समझौते के तहत दोनों देश सहमत वस्तुओं और सेवाओं पर शुल्क कम करेंगे।

व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच घनिष्ठ आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देगा। इससे अगले 5 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 31 अरब डॉलर से बढ़ाकर 45-50 अरब डॉलर करने की उम्मीद है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search