फ्रांस की स्टेफनी फ्रापार्ट पुरुषों के विश्व कप में पहली महिला रेफरी होंगी

Tags: Sports Person in news

Stephanie Frappart of France to be first woman referee at men's World Cup

फीफा ने 29 नवंबर 2022 को घोषणा की है कि फ्रांस की स्टेफनी फ्रापार्ट पुरुषों के विश्व कप मैच में रेफरी करने वाली पहली महिला होंगी। वह 2 दिसंबर 2022 को ग्रुप ई में जर्मनी और कोस्टा रिका के बीच खेले जाने वाले मैच कीरेफरी होंगी।

कतर में हो  रहे टूर्नामेंट के लिए चुनी गई 36  रेफरी में से तीनरेफरी महिला हैं ।फ्रांस की स्टेफनी फ्रापार्ट के अलावा रवांडा की सलीमा मुकानसांगा और जापान की योशिमी यामाशिता तीन महिला रेफरी हैं ।

स्टेफनी फ्रापार्ट  2019 में फ्रांस की लीग 1 में रेफरी करने वाली पहली महिला थीं, उसी वर्ष उन्होंने अपने देश में हुएमहिला विश्व कप फाइनल की कमान भी  संभाली थी।

फ्रापार्ट ने 2020 में चैंपियंस लीग और फिर पिछले सीजन में फ्रेंच कप फाइनल में  रेफरी करने से पहले लिवरपूल और चेल्सी के बीच 2019 यूईएफए सुपर कप फाइनल में भी रेफरी  किया था।

फीफा विश्व कप 2022 कतर में 20 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search