अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस

Tags: Important Days

International Jaguar Day

जगुआर के सामने बढ़ते खतरों और मेक्सिको से अर्जेंटीना तक इसके अस्तित्व को सुनिश्चित करने वाले महत्वपूर्ण संरक्षण प्रयासों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में हर साल 29 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • जैव विविधता संरक्षण, सतत् विकास और मध्य एवं दक्षिण अमेरिका की सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक के रूप में यह दिवस मनाया जाता है। 

  • भारत में राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली (दिल्ली चिड़ियाघर) द्वारा 29 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस मनाया गया। 

  • जगुआर दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा कैट प्रीडेटर है और अमेज़न वर्षावन की एक महत्वपूर्ण प्रजाति है।

  • यह अमेरिका का सबसे बड़ा वाइल्ड कैट है। 

  • इस दिवस का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों के हिस्से के रूप में जगुआर कॉरिडोर और उनके आवासों के संरक्षण की जरूरत पर ध्यान आकर्षित करना है। 

दिन की पृष्ठभूमि

  • मार्च 2018 में जगुआर 2030 फोरम के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 14 रेंज देशों के प्रतिनिधि न्यूयॉर्क में एकत्रित हुए।

  • इस फोरम के परिणामस्वरूप जगुआर 2030 स्टेटमेंट अस्तित्व में आया, जिसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोगी जगुआर संरक्षण पहलों की एक विस्तृत श्रृंखला को रेखांकित किया।

  • ब्राजील सहित कई रेंज देश राष्ट्रीय जगुआर दिवस समारोह भी मना रहे हैं, जिसने जगुआर को जैव विविधता के प्रतीक के रूप में मान्यता दी है।

  • जगुआर दिवस मनाने की मांग करने वाले वैश्विक जंगली बिल्ली संरक्षण संगठन, पैंथेरा के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ और मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एलन रैबिनोविट्ज़ शामिल थे।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search