भारतीय रेलवे ने 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी में परिवर्तित किया

Tags: National National News

भारतीय रेलवे ने 4 अक्टूबर को 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी में बदल दिया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इसके अलावा, 130 सेवाओं (65 जोड़े) को सुपरफास्ट श्रेणी में परिवर्तित करके रफ़्तार तेज की गई है।

  • ट्रेनों की गति में 10 मिनट - 70 मिनट तक तेजी की गयी है।

  • कुल मिलाकर सभी ट्रेनों की औसत गति में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे अधिक ट्रेनों के संचालन के लिए लगभग 5 प्रतिशत अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध हो गए हैं।

  • भारतीय रेलवे ने अपना नया अखिल भारतीय रेलवे टाइम टेबल जारी किया है जिसे 'ट्रेन एट ए ग्लेंस' के नाम से जाना जाता है।

  • यह नई समय सारिणी 1 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी है।

वर्ष 2022-23 के दौरान भारतीय रेल की समयपालन

  • वर्ष 2022-23 के दौरान मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए भारतीय रेलवे का समयपालन लगभग 84% है। 

  • यह साल 2019-20 के दौरान प्राप्त लगभग 75 प्रतिशत  समयपालन से करीब 9 प्रतिशत अधिक है। 

  • इसके अलावा, लगभग 3,000 यात्री ट्रेनें और 5,660 उपनगरीय ट्रेनें भी भारतीय रेलवे नेटवर्क पर संचालित होती हैं।

  • ट्रेनों से प्रतिदिन करीब 2.23 करोड़ लोग यात्रा करते हैं। 

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz