एलेन एस्पेक्ट, जॉन क्लॉसर, एंटन ज़िलिंगर को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया

Tags: Awards International News

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने 4 अक्टूबर 2022 को भौतिकी में 2022 के नोबेल पुरस्कारके विजेताओं की घोषणा की है।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने 4 अक्टूबर 2022 को भौतिकी में 2022 के नोबेल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की है। तीन वैज्ञानिकों; फ्रांस के एलेन एस्पेक्ट, अमेरिका के जॉन क्लॉसर और ऑस्ट्रिया के एंटोन ज़िलिंगर को क्वांटम भौतिकी में उनके काम के लिए सम्मानित किया गया।

अकादमी के अनुसार पुरस्कार उनके "उलझे हुए फोटॉन के साथ प्रयोग, और अग्रणी क्वांटम सूचना विज्ञान" के काम के लिए दिए गए हैं ।

क्वांटम भौतिकी विज्ञान का एक क्षेत्र है जिसका उद्देश्य सबसे मौलिक स्तर पर पदार्थ और ऊर्जा का अध्ययन करना है। तीन विजेताओं में से प्रत्येक ने उलझी हुई क्वांटम अवस्थाओं का उपयोग करते हुए अभूतपूर्व प्रयोग किए, जहाँ दो कण अलग होने पर भी एक इकाई की तरह व्यवहार करते हैं।

अकादमी ने कहा कि उनके काम के परिणामस्वरूप, "क्वांटम कंप्यूटर बनाने, माप में सुधार, क्वांटम नेटवर्क बनाने और सुरक्षित क्वांटम एन्क्रिप्टेड संचार स्थापित करने के लिए व्यक्तिगत कण प्रणालियों के विशेष गुणों का उपयोग करने के लिए विकासकार्य चल रहा है ।"

3 अक्टूबर 2022 को, स्वीडन के स्वंते पाबो को चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिया चुना गया था ।

नोबेल पुरस्कार 10 दिसंबर 2022 को स्टॉकहोम, स्वीडन में प्रदान किया जाएगा।

भारत से नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची -

  • रवींद्रनाथ टैगोर (1913) - साहित्य,नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई।
  • सीवी रमन (1930) - भौतिकी
  • हर गोबिंद खुराना (1968) – चिकित्सा, वह एक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक थे।
  • मदर टेरेसा (1979) - शांति
  • सुब्रमण्यन चंद्रशेखर (1983) – भौतिकी, वह एक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक थे।
  • अमर्त्य सेन (1998) - अर्थशास्त्र
  • वेंकटरमण रामकृष्णन (2009) - रसायन विज्ञान, वह एक भारतीय मूल के ब्रिटिश और अमेरिकी नागरिक हैं।
  • कैलाश सत्यार्थी (2014) - शांति
  • अभिजीत बनर्जी (2019) – अर्थशास्त्र, वह एक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं ।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz