मुमताज खान बनीं एफआईएच महिला राइजिंग प्लेयर ऑफ ईयर 2021-22

Tags: Sports Person in news

युवा भारत हॉकी खिलाड़ी मुमताज खान को 4 अक्टूबर 2022 को एफआईएच महिला राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर नामित किया गया था। लखनऊ की रहने वाली मुमताज खान को दक्षिण अफ्रीका में एफआईएच 2021 जूनियर महिला विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया था।

19 साल की मुमताज ने टूर्नामेंट के छह मैचों में आठ गोल किए। भारत टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहा जिसे नीदरलैंड ने जीता था।

2019 में लालरेम्सियामी और 2020-21 में शर्मिला देवी के बाद मुमताज खान पुरस्कार जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला हैं।

पुरुष वर्ग में विवेक सागर प्रसाद ने 2019 और 2020-21, दोनों में सम्मान जीता है।

एफआईएच मेन्स राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर

फ्रांस के टिमोथी क्लेमेंट को एफआईएच मेन्स राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर चुना गया।

एफआईएच  राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड किसी दिए गए कैलेंडर वर्ष में अंतरराष्ट्रीय

हॉकी में सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला युवा खिलाड़ी (23 साल से कम ) का वार्षिक पुरस्कार है, जोविशेषज्ञों, टीमों, प्रशंसकों और मीडिया के  वोटों  द्वारा निर्धारित किया जाता है।

एफआईएच

एफआईएच (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी हॉकी) पुरुषों और महिलाओं की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी का शासी निकाय है।

मुख्यालय: लुसान, स्विट्ज़रलैंड

कार्यवाहक अध्यक्ष: सेफ अल दीन अहमद

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz