विश्व पशु दिवस

Tags: Important Days

प्रतिवर्ष 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस के रूप में मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • पशुओं के अधिकारों का सम्मान करने और उनकी भलाई के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

  • यह दिन इस तथ्य पर प्रकाश डालता है कि जानवरों का भी उतना ही मूल्य है जितना कि मनुष्य का और साथ ही उनके अधिकारों का सम्मान करने की भी आवश्यकता है।

  • इस दिवस का उद्देश्य पशु कल्याण मानकों में सुधार करना, जानवरों के प्रति प्यार प्रकट करना ताकि उनका जीवन सक्षम व बेहतर हो सके तथा पशुओ के कल्याण के संदर्भ में जागरूकता फैलाना है। 

  • भारत में पशु संरक्षण को बढ़ावा देने और पशुओं  के प्रति क्रूरता को समाप्त करने हेतु ‘पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960’ लागू किया गया है। 

  • वर्ष 2022 की थीम -  "साझा ग्रह" है।

दिन की पृष्ठभूमि

  • यह दिन पहली बार 24 मार्च 1925 को बर्लिन, जर्मनी में पशु संरक्षण कार्यकर्ता हेनरिक ज़िमर्मन द्वारा मनाया गया था।

  • मई 1931 में फ्लोरेंस इटली में विश्व के पशु संरक्षण संगठनों के एक सम्मेलन में, 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस को सार्वभौमिक बनाने के उनके प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

  • वर्तमान में इस दिवस का आयोजन यूके स्थित पशु कल्याण चैरिटी, नेचरवॉच फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz